आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना, संवेदनशील हृदय और प्रकृति का आत्मीय संबंध, Samvedansheel Hriday aur Prakriti ka Aatmiy Sambandh,
दिल बहुत कोमल और संवेदनशील है क्योंकि मनुष्य का दिल केवल धड़कने वाला अंग नहीं है, बल्कि वह भावना, करुणा और प्रेम का केंद्र है। दिल की संवेदनशीलता और जागरूकता जागरूक भावना ओ से भरा हुआ है। दिल दूसरों के दुख-दर्द को समझता है। क्योंकि उसमें परोपकार और दया की भावना होती है।
जो व्यक्ति संवेदनशील है वह प्रकृति के साथ आत्मीय जुड़ाव महसूस करता है क्योंकि दिल कुदरत को जीवंत साथी की तरह महसूस करता है। प्रकृति की हर चीजे फूलों की खुशबू, हवा की सरसराहट, चिड़ियों की चहचहाहट दिल को बहुत आनंद देती है। ये सब केवल दृश्य नहीं हैं, बल्कि मौन संवाद हैं, जिन्हें संवेदनशील दिल महसूस करता है और कुदरत के साथ आत्मीय संबंध रखता है!
यदि मन में करुणा और प्रेम होगा तो हमें दुनिया भी सुंदर और जीवंत दिखाई देगी क्योंकि कुदरत हमेशा वही रहती है लेकिन मनुष्य की सोच और दृष्टि बदलती रहती है मन और दृष्टि का परिवर्तन स्वयं ना बदलता पर मन भी बदलता है देखने की दृष्टि से महसूस भी बदलता है।
सच्ची मानवता और संवेदनशीलता यह है कि जब मन करुणा में डूब जाता है तब इंसान दूसरों के दुख को अपना दुख समझने लगता है और यहीं करुणा और मानवता का संदेश है!
प्रकृति मनुष्य के लिए मित्र और सहारा बनकर रहती है। यदि मनुष्य दिल से महसूस करे तो कुदरत हमेशा उसके साथ है आत्मा दिल और कुदरत का संबंध एक दूसरे से मिलता जुलता है और आत्मा दिल और प्रकृति तीनों का गहरा संबंध है।
मनुष्य का दिल प्रेम करुणा और जागरूक भावना से भरा हुआ है। जब मनुष्य अपने दिल से प्रकृति और दूसरों के दुख-सुख को महसूस करता है तब उसे जीवन की सच्ची सुंदरता और आत्मीयता का अनुभव होता है।
जब मन संवेदनशील हो, तो प्रकृति भी मित्र बनकर द्वार पर आ खड़ी होती है जब मनुष्य का हृदय कोमल, जागरूक और भावनाओं से भरा होता है, तब वह प्रकृति की सूक्ष्म अनुभूतियों को समझने लगता है। ऐसा मन प्रकृति को केवल वस्तु या दृश्य के रूप में नहीं देखता, बल्कि उसे जीवंत और आत्मीय साथी की तरह अनुभव करता है।
प्रकृति परायी नहीं बल्कि मित्र जैसी है संवेदनशील मन के लिए सूर्य का प्रकाश हवा की सरसराहट फूलों की गंध और पक्षियों का स्वर ये सभी मौन संवाद बन जाते हैं। तब प्रकृति परायी नहीं लगती वह मित्र की तरह मनुष्य के जीवन-द्वार पर उपस्थित होकर उसे ऊर्जा शांति और आश्वासन देती है।
प्रकृति का सान्निध्य यह है कि प्रकृति स्वयं नहीं बदलती बल्कि हमारा देखने और महसूस करने का दृष्टिकोण बदलता है जैसे ही मन संवेदनशील होता है प्रकृति का सान्निध्य अपने आप मिलने लगता है।
संवेदनशील हृदय के लिए प्रकृति सदैव मित्र के रूप में उपस्थित रहती है क्योंकि मानव और प्रकृति के बीच गहरे आत्मीय और भावनात्मक संबंध को व्यक्त करता है
जब मनुष्य धरती को माँ और निजी तथा आत्मीय रूप में देख ता है तो सूर्य की किरणे केवल सूर्य का प्रकाश नहीं रह जातीं, बल्कि वे जीवन ऊर्जा आशा और प्रेम का प्रतीक बन जाती हैं।
मौन बहुत अर्थपूर्ण होता है क्योंकि मौन शांति सम्मान और आत्मीय स्वीकार का संकेत देता है कोई शोर नहीं कोई आग्रह नहीं बस केवल उपस्थिति क्योंकि किरणें मानो किसी प्रियजन की तरह आलिंगन के लिए फैली हों।
जब मन संवेदनशील हो तो प्रकृति भी मित्र बनकर द्वार पर आ खड़ी होती है बुलाना नहीं पड़ता वह स्वतः आती है जैसे कोई अपना हो खड़ी धूप का दृश्य कोमल भावात्मकता: शोरहीन, शांत प्रेम है मानव और प्रकृति के बीच गहरा, सहज और पवित्र संबंध प्रकाश का आध्यात्मिक स्पर्श जीवन में आने वाली आशा जो बिना शब्दों के हमें संबल देती है
मनुष्य के हृदय की संवेदनशीलता, प्रकृति से जुड़ाव और प्रेम-करुणा के महत्व को व्यक्त करता है। मनुष्य का दिल प्रेम, करुणा और जागरूक भावनाओं से भरा होता है। संवेदनशील हृदय प्रकृति की सूक्ष्म सुंदरता जैसे फूलों की खुशबू, हवा की सरसराहट और चिड़ियों की चहचहाहट को गहराई से महसूस करता है।
कुदरत हमेशा एक सच्चे साथी की तरह हमारे साथ रहती है, लेकिन उसे महसूस करने के लिए मन में दया प्रेम और सकारात्मक दृष्टि होना जरूरी है। जब मन करुणा से भर जाता है तब इंसान दूसरों के दुख-सुख को समझने लगता है और प्रकृति के साथ उसका आत्मीय संबंध बन जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें