यह रचना गुरु-भक्ति वैराग्य और आत्मज्ञान का सुंदर संदेश देती है कि संसार का सुख क्षणिक है जबकि गुरु का ज्ञान ही सच्ची मुक्ति का मार्ग है क्योंकि यह भक्ति गीत संसार की मोह-माया, धन, रूप, आकर्षण और वासना के जाल से सावधान करता है। गीत में मोह-माया को नागिन के रूप में दर्शाया गया है जो मनुष्य को सुंदरता और लालच के माध्यम से अपने बंधन में बाँधकर दुख देती है। मोह में फँसा इंसान भीतर से टूट जाता है और जीवन का सही मार्ग खो देता है गीत का मुख्य संदेश यह है कि केवल सच्चे गुरु की शरण और उनके उपदेश ही मनुष्य को इस भ्रमजाल से मुक्त कर सकते हैं। गुरु की निर्मल वाणी, ज्ञान और कृपा आत्मा को शांति प्रदान करती है तथा जीवन को सही दिशा देती है।सीआध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,मोह माया से मुक्त करते है सुने जो कहानी, #Moh Maya Se Mukt Kayre Hai Sune Jo Kahani, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #मोह माया से मुक्त करते है सुने जो कहानी
#Moh Maya Se Mukt Kayre Hai Sune Jo Kahani
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
आई दुनियां में जब सुन्दर सुन्दर बनके मोह माया गुरुजी
धन रूप आकर्षण वासना आई आई नागिन की स्वरूप गुरुजी
सुन्दर सुन्दर रूप लुभावनी सुन्दर ना दिल वाणी
दुःख देती है बांध बंधन में हरती पूरी जवानी
जीते जी मर जाता लोग दुख किसी से कहता ना
मार्ग ढूंढे अब सत्य गुरु का दिल जिगर में रहता ना
मोह माया से बचने खातिर उपदेशों को माना
सही डगर पे गमन किया अब गुरु को अपना जाना
आई दुनियां में जब सुन्दर सुन्दर बनके मोह माया गुरुजी
धन रूप आकर्षण वासना आई आई नागिन की स्वरूप गुरुजी
मोह माया की डाली ने जब अपना रूप बिखेरा
कांप गई सारी दुनियां देखकर कितने जंग को छेड़ा
मोहनी मूरत की रंगों में साँपिन ने घर बनाया
सुन्दर रूप दिखाकर अपना वो वाण चलाया
जिसने इसको छेड़ दिया वो मिल गया है मिट्टी में
जिन्दा लाश के जैसा अब वो रह रहा है सृष्टि में
खा जाति वो जीवन नागन बांध कर अपने बन्धन में
बच जाता हड्डी केवल तन मन के इस जंगल में
आई दुनियां में जब सुन्दर सुन्दर बनके मोह माया गुरुजी
धन रूप आकर्षण वासना आई आई नागिन की स्वरूप गुरुजी
सुन्दर जीवन फंस जाता जब दुख भ्रम के जंगल में
पागल हो कर घूमता मानव इस दुनियां के दंगल में
देखने में सब अच्छा लगता मोह माया का दुनियां
तोड़ देता है रग रग को विनाश करे हरमुनिया
बचना है तो आना होगा गुरुवर की उस टोली में
न्याय नहीं कोई देगा जग में दर्द देगा सब झोली में
जब जब संकट आई है तब तब गुरुवर पास आए
लिन हुआ जो चरणों में उसका जीवन पार हुए
आई दुनियां में जब सुन्दर सुन्दर बनके मोह माया गुरुजी
धन रूप आकर्षण वासना आई आई नागिन की स्वरूप गुरुजी
गुरु शरण की निर्मल वाणी निर्मल गुरु का दिल
सागर जैस ज्ञान है उनका माया को करदे दूर
मोह जाल की कला को समझे करते ना अभिवादन
हंसकर के उसे पाठ पढ़ाते कर देते है दूर
मोह माया सब दुख के बन्धन दुःख देने आते है
देकर लालच सुंदरता का जीवन हरने आते है
सही सुक्षा मार्ग है गुरुवर निर्मल उनकी वाणी
मोह माया से मुक्त करते है सुने जो कहानी
आई दुनियां में जब सुन्दर सुन्दर बनके मोह माया गुरुजी
धन रूप आकर्षण वासना आई आई नागिन की स्वरूप गुरुजी
गीत=} #मोह माया से मुक्त करते है सुने जो कहानी
#Moh Maya Se Mukt Kayre Hai Sune Jo Kahani
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी
_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें