आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना,मौन में बहती वेदना जीवन प्रेम और माँ की शक्ति, Maun Mein Bahti Vedna Jeevan Prem aur Maa ki Shakti
आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना,मौन में बहती वेदना जीवन प्रेम और माँ की शक्ति, Maun Mein Bahti Vedna Jeevan Prem aur Maa ki Shakti
यह रचना प्रकृति मानवीय भावनाओं और माँ जगदम्बा की भक्ति के माध्यम से जीवन के गहरे अनुभवों को व्यक्त करती है। हवा पेड़ों की छाया और प्रकृति के स्पर्श से मन की सुख-दुःख प्रेम और पीड़ा की भावनाएँ एक सूत्र में बंधती हैं। मौन में बहती आँसू और अंतरमन की शुद्ध भावनाएँ शब्दों से अधिक प्रभावशाली होती हैं। दुःख के बीच भी जीवन आगे बढ़ता है और प्रेम एवं आशा का दीपक अंधकार में भी रोशनी देता है।
जब प्रकृति की हल्की-सी हलचल मन के भीतर गहरे भाव जगा देती है तो प्रकृति मन संवेदना जीवन-सत्य और माँ जगदम्बा की भक्ति को एक सूत्र में मन बंध जाता है क्योंकि हवा संगीत और धड़कन के माध्यम से मन की गति जीवन का संघर्ष दर्द प्रेम और ईश्वरीय का शरण मील जाता है।
माँ जगदम्बा की भक्ति जहाँ एक केंद्र बन जाती है वहाँ सारी अनुभूतियाँ एक सूत्र में बंध जाती हैं प्रकृति जैसे ईश्वर की अभिव्यक्ति बनकर हमें यह एहसास कराती है कि जीवन का हर अनुभव चाहे वह सुख हो या दुख एक गहरे सत्य की ओर ले जा रहा है !
हवा केवल वायु नहीं बल्कि संवेदनाओं की वाहक है भंवरे की तरह गाती हवा मन को जब बहलाती है तो मोहक दृष्टि और भावनात्मक आकर्षण के सुरमा लगी आँखें की प्रतीक की तरह दिखाई देने लगती है जैसे दक्षिणी हवा चन्दन की खुशबू मीठी धुन शुद्धता शांति और सौंदर्य को मिला दिया है!
हवा इस सृष्टि में भँवरे की तरह गुनगुनाती है जैसे वह मन के भीतर छिपे कोमल भावों को सहला रही हो। जब वह मन को बहलाती है तो वह केवल स्पर्श नहीं करती बल्कि वह दृष्टि को भी मोहक बना देती है जैसे सुरमा लगी आँखें बहुत सुंदर होने के कारण आकर्षण कर लेती है वैसे ही हवा भी मन को सहलाती है!
प्रकृति मनुष्य के हृदय को सुरक्षित संवेदनशील और जीवंत बनाती है जैसे दक्षिणी की हवा का चंदन-सी सुगंध मीठी धुन में बहता है और हवा में मिलकर शुद्धता शांति और सौंदर्य का ऐसा संगम बना देता है जिसमें मन सहज ही खो जाता है। ऐसा लगता है मानो प्रकृति स्वयं एक रागिनी बनकर आत्मा को स्पर्श कर रही हो।
दुख के बीच भी जीवन आगे बढ़ता है और प्रेम आशा का दीप जलाए रखता है क्योंकि टहनी टूटती है फिर भी मुस्कान बनी रहती है समाज की सच्चाई हैं कि रिश्तों की चुभन अलगाव भय को जन्मदेती है फिर भी दिल दिल से जुड़ना चाहता है पर वक्त सूखे टहनी की तरह उसे सूखा देता है जहां सब कुछ मर जाती है!
दुख के बीच भी जीवन का आगे बढ़ना जीवन की सबसे बड़ी विशेषता है जैसे टूटी हुई टहनी भी कभी हरी थी वैसे ही मन टूटकर भी मुस्कान की एक हल्की किरण बचाए रखता है प्रेम सच में एक दीपक की तरह है जो अंधेरे समय में भी पूरी तरह बुझता नहीं बस कभी-कभी उसकी लौ धीमी हो जाती है।
रिश्तों की चुभन और अलगाव का डर सब मन को अंदर से सूखा देते हैं जब विश्वास टूटता है तो दिल खुद को बचाने के लिए पीछे हटने लगता है और वही दूरी धीरे-धीरे सूखी टहनी जैसी निस्सारता में बदल जाती है फिर भी यह एक अद्भुत सत्य है कि दिल की मूल प्रवृत्ति जुड़ने की ही होती है पर वह बार-बार संबंधों की ओर लौटना चाहता है चाहे उसे कितनी ही बार चोट क्यों न लगी हो किन्तु सूखे टहनी में पत्ते नहीं लगते
आत्मस्वीकृति और साधना अत्यंत विनम्र और आध्यात्मिक है जब मनुष्य स्वयं को अनपढ़ अज्ञानी कहकर अहंकार का त्याग करता है तो माँ से हृदय शुद्ध करने रोशनी ध्यान और प्रेम की याचना करता है क्योंकि साधना की सिद्धि माँ की कृपा से ही संभव मानी गई है।
अहंकार वह परदा है जो हमें सत्य प्रेम और ईश्वरीय प्रकाश से दूर रखता है क्योंकि जब मनुष्य स्वयं को अज्ञानी या अल्पज्ञ मानता है तो वह स्वयं को छोटा नहीं कर रहा होता बल्कि अपने अहंकार को त्याग रहा होता है जो विनम्रता साधना का द्वार खोलती है जब ध्यान गहरा होता है तब भीतर प्रेम और प्रकाश स्वतः प्रकट होने लगते हैं।
साधना की सिद्धि केवल व्यक्तिगत प्रयास से नहीं है बल्कि कृपा अनुग्रह से पूर्ण होती है मनुष्य प्रयास करता है लेकिन फल माँ या ईश्वर की कृपा से ही मिलता है जैसे आत्मस्वीकृति अहंकार का त्याग है विनम्रता साधना का प्रारंभ है प्रार्थना हृदय की शुद्धि है और कृपा साधना की सिद्धि है वैसे ही कर्मों का फल ईश्वर की कृपा है!
मौन में बहती वेदना आँसू बिना बोले सब कह देती हैं क्योंकि शब्दों से अधिक आँखों और आँसुओं की भाषा बोलती है जैसे ज्ञान बाहरी नहीं है हृदय की पवित्रता से आती है वैसे ही मौन में बहती वेदना आँसू बिना बोले सब कह देती हैं!
आँसू केवल दुख के प्रतीक नहीं होते है आँसू तो हृदय की पवित्रता संवेदनशीलता और भीतर के स्पर्श को भी दर्शाते हैं इसीलिय मौन की वेदना अधिक प्रभावशाली होती है क्योंकि उसमें बनावट नहीं होती वह सीधी हृदय से निकलती है किन्तु शब्द कई बार सीमित होते हैं लेकिन आँखें और आँसू उस सत्य को प्रकट कर देते हैं जिसे भाषा बाँध नहीं सकती
जहाँ पीड़ा व्यक्त नहीं की जाती वहाँ पीड़ा बह जाती है समाज की कठोरता और माँ का आश्रय संसार की स्वार्थी प्रवृत्ति छल-कपट और कोमलता के टूटने का चित्र है फूलों की डाली टूटना निर्दोष मन की पीड़ा है उदासी आँसू लेकिन फिर भी प्रकृति सांत्वना देती है सत्य शक्ति और न्याय का स्वरूप माँ दुर्गा काली है !
प्रकृति की सांत्वना जीवन का संतुलन है जहाँ संसार कठोर है वहीं सृष्टि करुणामयी भी है हवा का स्पर्श पेड़ों की छाया आकाश की नीरवता सब उस मौन पीड़ा को सहलाते हैं जो निर्दोष नाजुक हृदय से आहत हो गया है किन्तु इसी पीड़ा अन्याय और अंधकार के बीच माँ के स्वरूप को पहचानने का शुभ अवसर मिलता है!
जब दुनियां चोट पहुँचाती है तब माँ की शक्ति मन को संभालती है प्रकृति मन की गुरु है संवेदना मनुष्य का धर्म है विनम्रता साधना का द्वार है और माँ को शक्ति करुणा और सत्य की अंतिम शरण है यह जीवन एक आत्मिक प्रार्थना है एक संवेदनशील जीवन-दर्शन है और माँ के चरणों में समर्पण है!
माँ की शक्ति के रूप में अनुभव होना केवल एक धार्मिक भावना नहीं बल्कि एक आंतरिक सहारा है जो मन को टूटने से बचाता है क्योंकि जब संसार चोट पहुँचाता है तब भीतर का आधार ही हमें संभालता है और वही आधार माँ की शक्ति के रूप में अनुभव करता है दृष्टि हमें कठोरता से कोमलता की ओर और भ्रम से सत्य की ओर ले जाती है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें