आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना, माँ का मौन प्रेम और दिव्य शक्ति आत्मा का शाश्वत प्रकाश, Maa Ka Maun Prem Aur Divya Shakti Aatma Ka Shashvat Prakash Hai,
आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना, माँ का मौन प्रेम और दिव्य शक्ति आत्मा का शाश्वत प्रकाश, Maa Ka Maun Prem Aur Divya Shakti Aatma Ka Shashvat Prakash Hai,
माँ जीवन की आत्मा और आधार हैं, जो त्याग, करुणा और दिव्य शक्ति की प्रतीक होती हैं। माँ का प्रेम निस्वार्थ, मौन और अटूट होता है, जो बिना कहे ही संतान के हर दुःख को समझ लेता है। माँ का स्मरण साधना के समान है और उनकी उपस्थिति संतान के जीवन में मार्गदर्शन, शांति और शक्ति प्रदान करती है। माँ केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि चेतना, संरक्षण और अनंत प्रेम का स्रोत हैं। वे विभिन्न रूपों में जीवन को बल, समृद्धि और प्रकाश देती हैं। संतान के हृदय में माँ की स्मृतियाँ दीप की तरह सदैव जलती रहती हैं, जो अंधकार में भी आशा और दिशा का प्रकाश देती हैं।
माँ ही कवि की आत्मा और जीवन का आधार हैं, क्योंकि वे मौन त्याग और दिव्य स्वरूप की प्रतीक हैं। माँ लज्जा, करुणा और सहनशीलता से परिपूर्ण होती हैं; वे बिना कुछ कहे ही जीवन के हर कष्ट को सह लेती हैं। कवि माँ को शक्ति, दया और संरक्षण की मूर्ति मानता है और उनका निरंतर स्मरण करता रहता है। माँ दुर्गा, काली और लक्ष्मी जैसे अनेक रूपों में जीवन को बल, शांति और प्रकाश प्रदान करती हैं। इसीलिए माँ ही कवि के अस्तित्व की आत्मा और उसके जीवन का सबसे सशक्त आधार हैं।
माँ केवल जन्मदात्री नहीं बल्कि शक्ति करुणा चेतना और आत्मा की दिव्य सत्ता है जो गहन प्रेम श्रद्धा और आत्मिक अनुभूति को प्रकट करता है माँ का प्रेम निस्वार्थ और मौन होता है जिसे शब्दों की आवश्यकता नहीं माँ सब जानती है सब सहती है पर स्वयं को व्यक्त नहीं करती।
माँ वह शक्ति है जो बिना कहे सब समझ लेती है वह करुणा है जो हर पीड़ा को अपने भीतर समेट लेती है और वह चेतना है जो हमें सही दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती है माँ का प्रेम किसी शर्त या अपेक्षा से बंधा नहीं होता बल्कि वह तो एक अनंत प्रवाह की तरह होता है शांत गहरा और अटूट।
माँ का मौन केवल चुप्पी नहीं होता, वह एक ऐसी भाषा है जिसे दिल से महसूस किया जाता है। उसकी आँखों में छुपी चिंता हमारे हर दर्द को बिना कहे समझ लेती है, उसका स्पर्श एक ऐसी शांति देता है जो किसी भी शब्द से परे है, और उसकी प्रार्थनाएँ हमारे लिए अदृश्य कवच बन जाती हैं।
माँ कभी अपने प्रेम का दिखावा नहीं करती, लेकिन उसका हर छोटा सा त्याग और हर अनकही भावना हमारे जीवन की नींव को मजबूत बनाती है। उसकी ममता हमें गिरकर भी संभलना सिखाती है और उसके आशीर्वाद हमें हर अंधेरे में भी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
माँ की पीड़ा को शांत करने के लिए साधक अपने हृदय में दीप जला कर रखता है क्योंकि दीप आशा, स्मृति और आत्मिक प्रकाश का प्रतीक है माँ की यादें बुझती नहीं है बल्कि उजाला बनकर भीतर जलती रहती हैं अंश संतान की ओर से माँ के लिए समर्पण का प्रतीक है।
सच यह है कि जब साधक अपने हृदय में दीप जलाता है तो वह केवल एक प्रतीक नहीं होता बल्कि वह अपनी माँ के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और अनंत प्रेम का साक्षात् प्रकाश होता है। वह दीप इस बात का संकेत है कि माँ की स्मृतियाँ कभी अंधकार में नहीं खोतीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन करती रहती हैं।
माँ की पीड़ा को पूरी तरह कोई मिटा नहीं सकता लेकिन संतान का सच्चा समर्पण उसका प्रेम और उसकी साधना उस पीड़ा को शांति में बदलने की शक्ति रखती है। हृदय में जलता हुआ दीप आशा का संदेश देता है कि माँ का स्नेह आज भी हमारे भीतर जीवित है हमारी चेतना में बह रहा है।
अंश का यह समर्पण केवल कर्तव्य नहीं बल्कि आत्मा की पुकार है एक ऐसा बंधन जो शरीर से परे समय से परे और शब्दों से परे है। माँ भले ही दृश्य रूप में न हों पर उनका आशीर्वाद उस दीप की लौ की तरह हमेशा हमारे साथ जलता रहता है।
साधक अपने जीवन में बल बुद्धि और धैर्य के लिए माँ का निरंतर स्मरण करता है माँ भीतर बसे उस सागर की तरह हैं, जो जीवन के तूफानों में भी शांति देती हैं इसीलिए माँ को शक्ति और दया का स्रोत माना गया है। क्योंकि साधक अपने जीवन के प्रत्येक क्षण में बल विवेक के लिए माँ का स्मरण करता है बुद्धि के लिए उसके चरणों में नमन करता है और धैर्य के लिए उसकी करुणा में शरण लेता है।
माँ भीतर बसे उस गहन सागर-सी है जो बाहर उठते तूफानों से विचलित नहीं होती चाहे लहरें जितनी उग्र हों पर उसकी गहराई में सदा शांति रहती है माँ शक्ति भी है माँ भक्ति भी है माँ संघर्ष में उठाने वाली पीड़ा भी है और दया करने वाली सागर सी करुणामय दिवान है जो टूटे मन को सहलाती है माँ का स्मरण साधना है और साधना ही जीवन का प्रकाश।
माँ वह उजाला ही अंश है जो संतान के हृदय से माँ को अर्पित मौन समर्पण जहाँ शब्द नहीं केवल कृतज्ञता है और दूरी नहीं, केवल शाश्वत संबंध माँ देह से परे भी स्मृति बनकर नहीं प्रकाश बनकर साथ रहती है माँ की यादें कभी बुझती नहीं वे दीप की तरह भीतर जलती रहती हैं समय की आँधी भी उस उजाले को बुझा नहीं पाती।
माँ की यादें कभी बुझती नहीं माँ दीप की तरह भीतर जलती रहती हैं समय की आँधी भी उस उजाले को बुझा नहीं पाती वह उजाला ही अंश है संतान के हृदय से माँ को अर्पित मौन समर्पण है जहाँ शब्द नहीं केवल कृतज्ञता है और दूरी नहीं केवल शाश्वत संबंध है माँ देह से परे भी है माँ स्मृति बनकर नहीं प्रकाश बनकर साथ रहती है।
जब माँ खंड में अपनी दिव्य स्वरूप प्रकट करती है तो दुर्गा शक्ति, काली संहार और संरक्षण करनेवाली लक्ष्मी समृद्धि देनेवाली,गौरी पवित्रता, चंडी न्याय और साहस भरनेवाली माँ ही सम्पूर्ण ब्रह्मांडीय शक्ति है, जो हर रूप में संतानों की रक्षा करती है।
जब माँ अपने खंडों में दिव्य स्वरूप प्रकट करती हैं तो वही दुर्गा बनकर शक्ति का संचार करती हैं, काली बनकर अधर्म का संहार करती हैं और संरक्षण देती हैं। लक्ष्मी के रूप में समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करती हैं, गौरी बनकर पवित्रता और करुणा का प्रकाश फैलाती हैं, और चंडी के रूप में न्याय, साहस व आत्मबल भरती हैं। माँ ही सम्पूर्ण ब्रह्मांडीय शक्ति हैं जो हर रूप, हर काल और हर अवस्था में अपनी संतानों की रक्षा करती हैं।
आत्मा ही माँ की पूजा है दीप धूप और स्मरण सब माँ के लिए हैं। माँ बाहर कहीं नहीं बल्कि माँ तो अंतरात्मा में नित्य निवास करती हैं मैं यह सत्य स्वीकार करता हूँ और स्वयं माँ की आत्मा में ही निरंतर विराजमान रहता की प्रार्थना करता हूँ।
माँ के मौन त्याग है माँ की करुणा माँ की दिव्य शक्ति है और संतान के हृदय में बसे माँ अमिट स्वरूप का अत्यंत कोमल और भक्तिपूर्ण चित्रण है और माँ भक्ति, वात्सल्य और आत्मिक अनुभूति का सुंदर संगम है माँ केवल दृष्टि की विषय नहीं बल्कि अनुभूतियों की आलोक है !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें