समग्र रूप से यह गीत माँ के प्रति प्रेम गुरु-कृपा भक्ति अनुशासन समर्पण और जीवन में सही दिशा प्राप्त करने का संदेश देता है। मेरे लिए माँ के चरण ही मेरा संसार हैं और माँ का नाम ही मेरे जीवन का आधार है। यह गीत माँ के प्रति अटूट प्रेम श्रद्धा विश्वास और पूर्ण समर्पण की भावपूर्ण अभिव्यक्ति है। कवि के लिए माँ केवल ममता की मूर्ति नहीं बल्कि सद्गुरु मार्गदर्शक और जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जीवन के सुख-दुःख संघर्ष भटकाव और निराशा के समय माँ ने प्रेम और कृपा की छाया बनकर कवि को सहारा दिया तथा सत्य और सद्मार्ग पर चलने की दिशा दिखाई। संसार की सारी खुशियाँ और जीवन का वास्तविक अर्थ उसे माँ के चरणों में मिलता है। मै धन यश और सांसारिक वैभव नहीं चाहता बल्कि माँ की भक्ति और कृपा को मैं अपने जीवन का सबसे बड़ा धन मानता हूँ। माँ की कृपा से मेरे जीवन का अंधकार मिटता है और आशा का नया सवेरा आता है। मेरे इस गीत में संसार की नश्वरता का भी सुंदर चित्रण है। समय निरंतर बदलता रहता है और संसार की कोई वस्तु स्थायी नहीं है लेकिन माँ का प्रेम नाम और कृपा मेरे लिए जीवन का स्थायी सहारा है। इसलिए मैं संकल्प करता हूँ कि जब तक मेरी साँस चलेगी तब तक मैं माँ का गुणगान करता रहूंगा। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,#तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ, #Tere Naam Ke Aadhar Par Mera Duniya Saja Hai, Meri Maa, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Tere Naam Ke Aadhar Par Mera Duniya Saja Hai, Meri Maa.
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
हर जनम में आना माँ सद्गुरु बनकर पास मेरे
मेरे जीवन को मार्ग देना साथ रखना प्यार भरे
तेरी कृपा की आंधी बरसे मुझपे खूब इतराकर
यहीं हृदय की प्रार्थना है दिल में नाम बसाकर
ये जीवन आंधी सा चलता तेरे नाम सहारे
सुख हो या दुःख हो माता चलते जाता तेरे सहारे
कभी कभी ये हंसता दिल कभी कभी आँसू बरसे
आशा के दीपक में मैया निराशा दिल तरसे
तेरे चरणों में मेरा सारी दुनियां बसा है मेरी माँ
तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
जब तक सांस चले तब तक गाऊंगा
तेरी गुणगान मईया सबको सुनाऊंगा
मेरे हृदय में तेरा रूप बस गया है
आँखों में बसा है मैया दिल में रुक गया है
दुःख की वो धूप मैया जब जब जलता था
जीवन की राहों में को रखता था
तेरे चरणों में मेरा सारी दुनियां बसा है मेरी माँ
तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
छाया बनके आई तूने मेरी निगाहों में
भटके हुए कदमों को दशा दिखाने में
तेरी कृपा से माता मैं हंसता हूँ
आंखों में खुशियां भरकर मैं सोता हूँ
कैसे बताऊं तुझे क्या हो रहा था
हिमालय की शान्ति भी चैन ना दे पाया था
मेरे जीवन का कोई मूल्य ना था दुनियां में
तेरे चरणों में आकर प्यार मिला जन्नत में
तेरे चरणों में मेरा सारी दुनियां बसा है मेरी माँ
तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
तेरी कृपा से माता मिटा सब अंधेरा
अंगुली थामकर तूने मार्ग धकेला
वन वन भटका मैं नगर बीच भटका
मिला ना सहारा मुझको दरबदर अटका
जब तेरी करुणा की छाया मुझको मिली
जीवन को सवार दिया फिर सवेरा खिली
अमृत बनकर वाणी तेरी मेरे पास आई
सूखे मन में प्रेम दिया दिल में समाई
तेरे चरणों में मेरा सारी दुनियां बसा है मेरी माँ
तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
तेरी अनुशासन माई दीप बनकर आई
हर पथ उजियारा करके पथ जगमगाई
भटके हुए जीवन रथ को रास्ता दिखाया
सत्य की राहों पर सदा मुस्कुराया
तेरे चरणों की धूल को माथे पर लगाया मैं
सबसे बड़ा गहना देखकर हृदय को पहनाया मै
ना मांगू मैं धन और शोहरत ना मांगू मैं चांदी
तेरी भक्ति को मांगू दे दे मुझे दान
तेरे चरणों में मेरा सारी दुनियां बसा है मेरी माँ
तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
पल पल बदले जग की माया छूट ना जाए चरण तेरी
मेरे मन में जागी भावना क्यों तरसा है दिल मेरा
कुछ भी जग में सदा न रहता सब कुछ चलाता जाता है
समय किसी की वेट ना करता हर पल बदलते रहता है
तेरा नाम अमर है माता इस दुनियां संसार में
तूही जीवन की सच्ची साथी प्यार देती दुलार में
जब जब मन मेरा डगमग करता पास दौड़ी चली आती तू
आँचल ढाक सुलाती है माथे पर हाथ फिराती तू
तेरे चरणों में मेरा सारी दुनियां बसा है मेरी माँ
तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
गीत =} #तेरे नाम के आधार पर मेरा दुनियां सजा है मेरी माँ
#Tere Naam Ke Aadhar Par Mera Duniya Saja Hai, Meri Maa.
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें