संसार नश्वर है प्रभु का नाम ही सच्चा सहारा है इसलिए प्रेम विश्वास और समर्पण के साथ प्रभु की शरण में रहना ही जीवन की सार्थकता है। यह गीत भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम विश्वास और पूर्ण समर्पण की भावना को व्यक्त करता है। भक्त संसार की नश्वरता को समझकर प्रभु की शरण में आता है और अपने मन को उनके नाम में लगाने का संकल्प लेता है। भक्त मानता है कि दुःख और कठिनाइयों में भगवान ही सच्चे सहारे हैं। वह प्रभु से प्रार्थना करता है कि अज्ञान के अंधकार में प्रकाश बनकर मार्ग दिखाएँ भटके हुए कदमों को सही दिशा दें और अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। भक्त समझता है कि इस संसार में मनुष्य कुछ समय का अतिथि है अंततः सांसारिक वस्तुएँ यहीं रह जाती हैं। इसलिए भक्त प्रभु के नाम को ही अपना सच्चा धन मानता है। अंततः यह रचना भक्ति नाम-स्मरण शरणागति वैराग्य और जीवन को प्रभु के चरणों में अर्पित करने का संदेश देती है।जिसने संसार में रहते हुए भी अपना हृदय प्रभु को समर्पित कर दिया है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया, #Man Ne Tere Naam Ka Liya Hai Ab Vrat Jogiya, Writer ✍️ #Halendra Prasad
गीत=} #मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
#Man Ne Tere Naam Ka Liya Hai Ab Vrat Jogiya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
प्रभु जी तेरी शरण में आया बनके जोगिया
मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
दुःख की घड़ियों में तू सहारा बनकर आया
तेरे बिन कौन है हमारा तूही है दुलारा जोगिया
तेरी कृपा से प्रभु जीवन मेरा महके
सुने मन में दीपक दहके दिल का फुहारा जोगिया
सांसों के कण कण में तेरा नाम बसता
तूही है हमारा हम तुम्हारा जोगिया
प्रभु जी तेरी शरण में आया बनके जोगिया
मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
करता हूं विनती मैं प्रार्थना निवेदन
अंधियारों में ज्योति बनकर आ जाना भगवान
भटके पथ को पथ दिखलाना रास्ता बताना
करुणा की वर्षा में मुझको नहलाना
अपने चरणों में भगवन थोड़ी सी जगह दे
गले से लगाले मुझको मुझसे तू कह दे
तूही पालन हारी है तूही कृपालु
तूही दयालु प्रभु तूही भैरव काली
प्रभु जी तेरी शरण में आया बनके जोगिया
मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
अर्पण है जीवन मेरा तेरे चरणों में
तू ही स्वामी तूही मेरा मेरे जीवन में
पल भर का मेहमान हूं मैं पहचान से तेरे जीते है
तेरे नाम की जाप करता हूँ तुझमें ही रहता हूँ
इस दुनियां में आना जाना जग की रीत पुरानी है
तूही सच्चा तूही सबकर तेरी प्रेम भवानी है
मेरे साथ तू हँस ले भगवन मेरे साथ तू खेल ले
जाना है सबको इस दुनियां से मेरे साथ तू रह ले
प्रभु जी तेरी शरण में आया बनके जोगिया
मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
तेरी चरणों की छाया पाकर मैं रहता हूँ
भवसागर से तर जाऊ तेरी याद में रहता हूँ
झूठी माया झूठी रिश्ते सब यहीं रह जाएंगे
राम नाम धन जो जोड़ा वहीं साथ में जाएंगे
मन मंदिर में दीप जला दो भक्ति की वरदान दो
पल दो पल का ये जीवन है इसे तुम तार दो
दिन दुखियों के स्वामी तुम करुणा का भंडार हो
जीवन तुझको अर्पित करता हूँ इसको तुम तार दो
प्रभु जी तेरी शरण में आया बनके जोगिया
मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
गीत=} #मन ने तेरे नाम का लिया है अब व्रत जोगिया
#Man Ne Tere Naam Ka Liya Hai Ab Vrat Jogiya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें