इस गीत का मूल संदेश यह है कि जीवन की कठिनाइयों, संघर्षों, असफलताओं और ठोकरों से कभी घबराना नहीं चाहिए। जीवन में आने वाला प्रत्येक संघर्ष हमें कोई न कोई अनमोल अनुभव प्रदान करता है और प्रत्येक ठोकर हमें सत्य तथा सही मार्ग की ओर आगे बढ़ने का अवसर देती है। ठोकरें मनुष्य को गिराने के लिए नहीं, बल्कि उसे संभालने, सही दिशा दिखाने और जीवन का वास्तविक ज्ञान देने के लिए आती हैं। हमने अपने जीवन के संघर्षों कठिन परिस्थितियों असफलताओं और अनुभवों के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को इस गीत में व्यक्त किया है। विपरीत परिस्थितियों ने हमें संघर्ष करना अपनी गलतियों से सीखना और कठिन समय में भी साहस तथा धैर्य बनाए रखना सिखाया। दुख और अंधकार के बीच से ही हमें सत्य और ज्ञान की ज्योति प्राप्त हुई।जीवन के संघर्षों ने हमारे मन और व्यक्तित्व को परिपक्व बनाया तथा हमें जीवन की वास्तविकता को समझने में सहायता की। हमने यह अनुभव किया कि संसार की इच्छाओं मोह और भ्रमों के पीछे भागते हुए मनुष्य निरंतर भटकता रहता है। बाहरी सुख और इच्छाओं की पूर्ति क्षणिक संतोष दे सकती है किंतु सच्चा और स्थायी सुख सत्य के अनुभव, आत्मज्ञान और ईश्वर के परम सत्य की अनुभूति में निहित है।अतः यह गीत जीवन की ठोकरों को दुर्भाग्य नहीं बल्कि ईश्वर द्वारा दिए गए ऐसे अवसर के रूप में देखता है जो मनुष्य को भीतर से मजबूत परिपक्व और जागरूक बनाते हैं। संघर्ष हमारे मार्ग की बाधाएँ मात्र नहीं हैं वे हमारे जीवन के शिक्षक हैं जो हमें स्वयं को समझने सत्य को पहचानने और अंततः अपने वास्तविक स्वरूप तथा परम सत्य की ओर बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके, #Mai Gyan Sahi Paya Hun Kathinaiyo Ka Thokar Khake, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Mai Gyan Sahi Paya Hun Kathinaiyo Ka Thokar Khake
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
मुझको सिखा गया दुश्वारियों का आफत आके
मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके
सच्चा मार्ग दिखाया मुझको संघर्षों में डालकर
सच्ची सफला रोशनी मुझे दिया है आड़ कर
जब जब मुश्किल आती थी बहुमूल्य अनुभव को लाती थी
अंधकार की दुखों में वो संघर्ष जीवन दिखलाती थी
विपरीत हालातों में जब दिल टूटने लगता
ज्योति सत्य ज्ञान का प्रकाश जुटने लगता
मुझको सिखा गया दुश्वारियों का आफत आके
मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके
सत्य ज्ञान का आशा मुझको सत्य मार्ग दिखलाया
आनेवाले संघर्षों पर विजय पथ दिखलाया
सही मार्ग दिखलाकर मुझको मुश्किल पर विजय दिलाता
अनमोल सत्य का ज्ञान बढ़ाकर रास्ता को बतलाता
जब जब ठोकर लगता मुझको ज्ञान जिगर में आता
भूलो को दिखलाकर मुझको रास्ता सही दिखाता
इस जीवन में संघर्ष बड़ा अनमोल है
बना देता है सार्थक तन मन परिपक्व बनाता है
मुझको सिखा गया दुश्वारियों का आफत आके
मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके
जीवन के इस भागदौड़ में संघर्ष भ्रम से गुजरा मैं
कुदरत की वो सत्य सुन्दरता संघर्षों से पाया मैं
कितने कठिन बाधाओं को देखा मैने इस दुनियां में घूमकर
प्रयास किया मैं ऊंचाइयों को चूमकर
गिरते पड़ते संघर्ष किया मैं कर्मों की ऊंचाईयों पर
कुदरत का वो दिव्य दर्शन का रूप देखा मैं घूमकर
आँख भरे कभी पैर थके हिम्मत नहीं मैं हारा
बढ़ते बढ़ते पहुंच गया मैं ज्ञान जहां से पाया
मुझको सिखा गया दुश्वारियों का आफत आके
मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके
मन में ऐसी भाव जागी थी भ्रम असंभव इच्छा का
पीछे पीछे भाग रहा था मिल ना पाया दीक्षा का
कितने भ्रम ने खींचा मुझको अपनी ओर बुलाया
दिखाकर दुनियां इच्छा मुझको खूब भरमाया
भाग दौड़ कर जाता मैं पकड़ नहीं मैं पाता था
देख लेता था दूसरी इच्छा फिर दौड़ लगाता था
इस दुनियां में सच्चे सौन्दर्य अनुभव को पाया मै
ईश्वर का परम सत्य का दर्शन कर धन्य हुआ हूँ मैं
मुझको सिखा गया दुश्वारियों का आफत आके
मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके
गीत=} #मैं ज्ञान सही पाया हूँ कठिनाइयों का ठोकर खाके
#Mai Gyan Sahi Paya Hun Kathinaiyo Ka Thokar Khake
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें