जो कुछ मिला है उसे प्रभु की कृपा मानो हर जीव में प्रभु को देखो प्रेम और सेवा करो और जीवन की हर परिस्थिति को प्रभु को समर्पित करके उनके नाम का स्मरण करते रहो। इस गीत का संदेश है कि जीवन अल्पकालिक है संसार की माया अस्थायी है पर प्रभु का नाम और उनकी कृपा ही सच्चा आश्रय है। अतः मनुष्य को अहंकार और स्वार्थ छोड़कर प्रेम सेवा दया धर्म और नाम-स्मरण के मार्ग पर चलना चाहिए। यह गीत परमात्मा के प्रति कृतज्ञता प्रेम और पूर्ण समर्पण की भावना को व्यक्त करता है। जीवन में जो कुछ भी प्राप्त हुआ है सांस जीवन सुख दुःख संबंध और अवसर सब प्रभु की कृपा से मिला है। इसलिए मनुष्य को अपने भीतर अहंकार नहीं रखना चाहिए। अपना-पराया छोड़कर हर प्राणी में प्रभु का दर्शन करना चाहिए। सेवा सुमिरन और प्रेम को जीवन का आधार बनाकर प्रभु के नाम का निरंतर स्मरण करना ही सच्ची साधना है संसार परिवर्तनशील और क्षणभंगुर है। धन मान-सम्मान और माया स्थायी नहीं हैं। सांसारिक वस्तुओं की अपेक्षा प्रभु के चरणों और उनके नाम को अपना वास्तविक धन मानना चाहिए । जीवन में चाहे जीत मिले या हार सुख मिले या दुःख हर परिस्थिति को प्रभु की इच्छा मानकर स्वीकार करना चाहिए। कवि प्रभु को अपना सहारा मार्गदर्शक नाविक और जीवन का आधार मानता है। जब मनुष्य टूटता या भटकता है तब प्रभु उसे संभालते और सही मार्ग दिखाते हैं। इसी कारण वह अंतिम सांस तक प्रभु का नाम लेने और उनके चरणों से अपना संबंध बनाए रखने की प्रार्थना करता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,#जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है, #Jo Bhi Mila Hai Teri Daya Se, Tere Bina Prabhu Mera Kaun Hai, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
#Jo Bhi Mila Hai Teri Daya Se, Tere Bina Prabhu Mera Kaun Hai.
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
ना कोई अपना ना कोई पराया सबमें मैंने तुझको पाया
सेवा सुमिरन प्रेम की डोरी यही मेरी जीवन की डोर
मन्दिर भी तू देव भी तू हर दिल के अन्दर बैठा तू
प्रेम जहां है वहीं तू रहता हर कण कण में बसता है तू
हे मंद अनिल हे लघु तरंग सब तेरी लीला सब तेरा ही रंग है
जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
मैं क्या लाया क्या ले जाऊं तेरे नाम को गाऊं
सांस भरी तेरी आश भगवन तेरे को मनाऊं
जीत भी तेरी हार भी तेरी तूही जग सारा है
पत्थर पानी सागर समंदर तूही नन्दी वाला है
तूही शंकर तूही गौरी तूही त्रिपुरारी है
गंगा यमुना सरस्वती की तूही प्रेम पुजारी है
हे मंद अनिल हे लघु तरंग सब तेरी लीला सब तेरा ही रंग है
जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
झूठी घमंड को छोड़ दिया मैं चला तेरी राहों पे
तेरी चरणों से नाता जोड़ा लिन हुआ मैं गाथा में
जब जब टूटा थाम लिया तू आकर मेरी बाहों को
भटक रहा था मार्ग मैं साथ दिया तू सांसों को
तूही नदियां तूही किनारा तूही मेरी नैया है
तेरे बिना सब लगे बंजर तूही मेरा खेवैया है
परख मुझे प्रभु साँच में अपने कांचों से चुभा के
तेरे चरणों में मिट जाऊंगा तेरी नाम बसाके
हे मंद अनिल हे लघु तरंग सब तेरी लीला सब तेरा ही रंग है
जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
दुनियां बदले सृष्टि बदले समय बदलते रहता है
तेरे नाम की धारा भगवन मेरे साथ में रहता है
मंद पवन हो तेज तूफान सब तेरा ही लीला है
हर धड़कन में गूंज रहा है तेरे नाम की किला है
माया के मेले में भगवन झूठे सारे स्वार्थ बसे
तेरी दुनियां सच्ची भगवन तूही सबके साथ रहे
हर पल बोले हर पल मेरा सांस कहे
जय श्रीराम जय जय श्रीराम जय रघुपति राजा
हे मंद अनिल हे लघु तरंग सब तेरी लीला सब तेरा ही रंग है
जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
न धन चाहूं न मन चाहूं ना चाहूं मैं ताज
बस तेरे चरणों का काज चाहूं भजूं राम राम
तेरे नाम पहचान मेरा है तुझसे होता काम
धरती अम्बर तूही दिगम्बर तूही है भगवान
ना धन मेरा ना मान मेरा मैं हूँ जोगी फकीर
सब कुछ है भगवान तेरा मैं हूँ तेरा दास
जो भी सांस मिली है मुझको तेरी कृपा से मिली
तेरा ही अधिकार है प्राण पे तेरे कृपा से जीवी
हे मंद अनिल हे लघु तरंग सब तेरी लीला सब तेरा ही रंग है
जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
जीवन चार दिनों का मेला है जग झूठा है अकेला है
आज यहां कल कौन कहां साथ चले बस तेरा यहां है
फीके पड़ते माया कर रंग दया धर्म की बातों में
तेरा चरण कभी छूट ना पाए याद आए तू रातों में
दुनियां बोले लाख कहानी मेरी जुबा पर तेरी नाम
दिल की नदियां बोल रही है तूही खेवैया श्याम
गिरा जहां मैं तूही उठा जीवन के अंधियारे में
जब जब मैने हार गया तो तूही राह दिखाया
हे मंद अनिल हे लघु तरंग सब तेरी लीला सब तेरा ही रंग है
जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
गीत=} #जो भी मिला है तेरी दया से तेरा बिना प्रभु मेरा कौन है
#Jo Bhi Mila Hai Teri Daya Se, Tere Bina Prabhu Mera Kaun Hai.
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें