सफलता से बढ़कर संघर्ष और प्रयास का मूल्य है। जो व्यक्ति ईमानदारी से अपने उद्देश्य के लिए संघर्ष करता है वह सफलता मिले या न मिले सम्मान और प्रणाम का पात्र है। इस गीत में कवि ने उन सभी संघर्षशील साहसी मेहनती और कर्मनिष्ठ लोगों को सम्मान दिया है जो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। मेरा मानना है कि सम्मान केवल सफल व्यक्तियों का ही नहीं बल्कि उन लोगों का भी होना चाहिए जो पूरी ईमानदारी लगन और समर्पण से संघर्ष करते हुए लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाए। जीवन में कठिनाइयाँ बाधाएँ और असफलताएँ आती रहती हैं लेकिन सच्चा कर्मवीर उनसे हार नहीं मानता। वह बड़े सपने देखता है नए विचार खोजता है और बार-बार प्रयास करता रहता है। उसकी सफलता से अधिक महत्वपूर्ण उसका संघर्ष साहस ईमानदारी और कर्म के प्रति समर्पण है। समाज और राष्ट्र की प्रगति केवल सफल लोगों से नहीं होती बल्कि उन अनगिनत लोगों के प्रयासों से भी होती है जिनके अधूरे सपने और संघर्ष भविष्य की राह बनाते हैं। इसलिए मैं ऐसे सभी संघर्षशील मनुष्यों को हृदय से नमन करता हूँ। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते, #Karu Unko Mai Pranam Jo Mhimamay Kam Karye, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Karu Unko Mai Pranam Jo Mhimamay Kam Karye
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
मैं नमन करु उन संघर्षशीलों को जो प्रयत्न करते
करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते
साहसी और मेहनती को सम्मान देता मैं दिल से
जिन्होंने महान कहाया उसे प्रेम करता मैं आत्म से
केवल उनको ना सम्मान देता मैं जो लक्ष्य में उदित हुए
प्रणाम करु मैं उन लोगों को जो उद्देश्य को पूरा नहीं किए
इस जीवन में ऐसी समय भी आती रहती है
धूल जाते है आँख की काजल दिल दिखाती रहती है
पहुंच ना पाता मंजिल तक वो व्यर्थ मेहनत ना होता
दिखता है सारा रूप दृश्य में वोझल नहीं होता
मैं नमन करु उन संघर्षशीलों को जो प्रयत्न करते
करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते
सम्मान योग्य है अपने आप में वो संघर्ष समर्पण कर्म
नमस्कार करु मैं उन कर्मवीरों को जिनके अधूरे रहे हैं कम
देखते हैं जो बड़े सपने को नए विचार को लाते
करते है कल्पना मन में नए समय सजाते
भूत अतीत को देखकर जब भविष्य आदर्श को देखे
लक्ष्य निर्धारित करके वो संघर्ष से लड़ते रहते
बारम्बार जो सामना करता उन कठिनाइयों से
बाधा और चुनौतियों से लड़ता रहता आत्मा से
प्रयास करता है हरदम दिल से थकता ना रुक पाता
ठिठुर जाते है हाथ पाव पर कर्मों से बांझ ना आता
मैं नमन करु उन संघर्षशीलों को जो प्रयत्न करते
करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते
संघर्ष करता जो कठिनाइयों में लक्ष्यों को पाने को
देखते है वो बड़े सपने दुनियां को दिखाने को
सोच जरा उस दिल से जिसमें दिल धड़कता है
आदर और सम्मान के खातिर पल पल आँख बरसता है
सभा राष्ट की प्रगति केवल उनसे ना होती
जो सफल हुए इस जग में उसके कारण ना होती
बड़े सपने जो देखते है वो विचार ढूंढकर लाते
कभी बरसते कभी गरजते हरियाली को सजाते
नए मार्ग जो ढूंढे है वो काठीन डगर पे चलते थे
भूलते ना उद्देश्य को अपने प्रयासरत में रहते थे
मैं नमन करु उन संघर्षशीलों को जो प्रयत्न करते
करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते
हार नहीं मानी है जिसने उसने ही कुछ पाया है
आदर्शों की प्रयत्नों में जंगो से लड़ पाया है
आधार नहीं है सफल सम्मान की जो आँखो से दिखता
मूल्यवान बना है वो संघर्ष जो ईमानदारी में जागे
आदर के वो पात्र है जग में जिसने लगन लगाई
लक्ष्य तक पहुंच ना पाया फिर भी आँख जगाई
सफल सफलता के ऊपर है कर्मों का प्रयास
बड़ी महत्ता है उसकी जिसकी संघर्ष रही उदास
साहस की दहलीजों पे जिसने तन जलाया
आँख में पानी भरकर उसने बाहर नहीं गिराया
मैं नमन करु उन संघर्षशीलों को जो प्रयत्न करते
करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते
गीत =} #करूं उनको मैं प्रणाम जो महिमामय काम करते
#Karu Unko Mai Pranam Jo Mhimamay Kam Karye
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें