गीत का मुख्य संदेश है कि अनावश्यक आलोचना को छोड़कर अच्छे मार्गदर्शन को ग्रहण करें अपने समय और ऊर्जा को व्यर्थ न करें तथा आत्मविश्वास साहस और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। दूसरों की कमियाँ खोजने के बजाय उनके संघर्ष को समझें और स्वयं भी आलोचनाओं से विचलित हुए बिना सही मार्गदर्शन तथा अच्छे कर्मों के साथ सफलता की ओर बढ़ें। इस गीत में कवि ने संसार की उस प्रवृत्ति को उजागर किया है जिसमें लोग दूसरों की मेहनत संघर्ष और अच्छे कर्मों को देखने के बजाय उनकी कमियाँ और दोष खोजते रहते हैं। अनावश्यक आलोचना निंदा और टीका-टिप्पणी से व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है और वह अपने लक्ष्य से भटक सकता है। मनुष्य को दूसरों की बातों से विचलित होने के बजाय अपने कर्म लक्ष्य और एकाग्रता पर ध्यान देना चाहिए। जो व्यक्ति सही मार्गदर्शन देता है उसकी सलाह को स्वीकार करके उसका सम्मान करना चाहिए माता-पिता गुरु और सच्चे मित्र जीवन में सही दिशा दिखाने वाले होते हैं। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, देखते कामों का संघर्ष ना केवल कमी ढूढते, #Dekhate Kamo Ka Sangharsh Na Kewal Kami Dhundhate, Writer ✍️ #Halendra Prasad
गीत =} #देखते कामों का संघर्ष ना केवल कमी ढूढते
#Dekhate Kamo Ka Sangharsh Na Kewal Kami Dhundhate
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
इस दुनियां में लोग हमेशा दूसरे की कमी ढूंढते
देखते कामों का संघर्ष ना केवल कमी ढूढते
करते आलोचना समालोचन विवेचन
टीका टिप्पणी करते करते दोषारोपण
सही मानव का हमने सही कम देखा है
निन्दा बुराई को छोड़ कर्मों में सरेखा है
कर्मों पे ध्यान देता सबकी बाते सुनता
जिसकी सलाह अच्छा उसकी आदर करता
बढ़ जाता आगे जब वो गुण लोग गाते हैं
उसकी सफलता की सफल काम सुनाते हैं
इस दुनियां में लोग हमेशा दूसरे की कमी ढूंढते
देखते कामों का संघर्ष ना केवल ऐब ढूढते
कहता है आत्मा मेरी देखकर जग की हाल को
लक्ष्य काम पर ध्यान देना बातों की विश्राम को
ढूंढने वाला ढूंढे कमी चिंता नाही करना
जिसने दिया सही रास्ता उसका इज्जत करना
तरह तरह के लोग रहते इस दुनियां में भरकर
दोष को निकाल लेते सद्गुण को छोड़कर
करते है आलोचना हतोत्साहित भी करते है
चिकनी चुपड़ी बातों में उलझाकर समय नाश करते हैं
जीवन का ऊर्जा खराब नहीं करना
राह को दिखाने वाले को कभी ना तुम भूलना
इस दुनियां में लोग हमेशा दूसरे की कमी ढूंढते
देखते कामों का संघर्ष ना केवल ऐब ढूढते
मार्गदर्शक करने वाला होता सदगुर सत्य में
मित्र दोस्त सलाह होता होता है जिगर में
सही दिशा देता है वो देता ना कुमार्ग को
माता पिता जैसा शिक्षा देता है सत मार्ग को
सिख लेलों बातों से जो अच्छा सिख देता है
करलों सम्मान उसका जो भी तुझको देता है
अपने कर्मों के लक्ष्य पर ध्यान देना होगा
अनावश्यक आलोचनाओं से विचलित नहीं होना
मार्ग जो देता है सही उसका आदर करते जाओ
जीवन की उपयोगी जीवन में रखते जाओ
इस दुनियां में लोग हमेशा दूसरे की कमी ढूंढते
देखते कामों का संघर्ष ना केवल ऐब ढूढते
सफल सफलता के लिए आत्मविश्वास है जरूरी
एकाग्रता से काम करना साहस है जरूरी
अजीब विडम्बना है आलोचक की बातों में
सुनने वाला सुनते रहता आगे ना बढ़ पाता
अच्छे मार्गदर्शक की सलाह जिसने माना
खिल गया गुलाब जैसा हाथ में नहीं आया
दुनियां संसार में लोग हरदम कमियां ढूंढते
अनावश्यक आलोचना करते आगे नहीं बढ़ते
बातों विचलित जिसने हुआ उसने खोया अपने लक्ष्य को
दर दर भटक गया तोड़ लिया मन की
इस दुनियां में लोग हमेशा दूसरे की कमी ढूंढते
देखते कामों का संघर्ष ना केवल ऐब ढूढते
गीत =} #देखते कामों का संघर्ष ना केवल कमी ढूढते
#Dekhate Kamo Ka Sangharsh Na Kewal Kami Dhundhate
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें