सच्चा सुख और संतोष बाहरी दुनिया में नहीं, बल्कि भगवान के साथ अंतःकरणीय संबंध में है वास्तविक प्रेम, ज्ञान और दृष्टि से ही जीवन का वास्तविक अर्थ समझ आता है।यह गीत आत्मिक भक्ति और गहरे व्यक्तिगत अनुभव की अभिव्यक्ति है। इस गीत का आत्मिक दर्शन यह है कि उसका संसार केवल बाहरी दिखावे और सामाजिक प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि भगवान के साथ निजी और गहरे संवाद से भरा है। भगवान के साथ व्यक्तिगत संबंध हर अनुभव और जीवन का हर पल भगवान के प्रेम और मार्गदर्शन से जुड़ा है।यह संबंध निजी, गहरा और बाहरी दुनिया से स्वतंत्र है।वो समाज की दिखावट, अहंकार और तुच्छ सोच से बेपरवाह है। ध्यान केवल सच्चाई, प्रेम और आत्मिक अनुभव पर है।भगवान ने चिंता और भय से ऊपर उठना सिखाया।सोच को नया दृष्टिकोण मिला, जिससे दुनिया और जीवन को व्यापक और उदार दृष्टि से देखा जा सके हर जीव, प्राणी और आत्मा का मूल्य समान है।किसी को छोटा या तुच्छ नहीं समझना, सभी के प्रति प्रेम और सम्मान रखना सीखाया। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है, #Mera Duniya Mera Bhagawan Hai Mujhse Bat Karta Haie, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Mera Duniya Mera Bhagawan Hai Mujhse Bat Karta Haie
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
इस दुनियां से मतलब ना मुझे जाहां दिखावा रहता है
मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है
सच्चा उसका प्रेम है सच्चाई में वो रहता
मुझको बुलाकर वो सच्चाई में दिखाता
इस दुनियां में हम दोनों का अपना एक सम्बन्ध है
प्रेम सम्बन्ध निजी संबंध है निज में रहता है
जानता ना कोई हमको ना जानू मैं किसी को
किसे हमको लेना देना किसको मानू किसे
इस दुनियां से मतलब ना मुझे जाहां दिखावा रहता है
मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है
कोई ना समझेगा जग में हम दोनों की बात को
संबन्ध है हमारा निजी गहरी गहरी रात को
मुझको प्रेम हो गया है भगवन अब तुमसे
प्रेम के बारे में हम जानते है तुमसे
अब मेरा दिल सोच अमित हो गया है
समय के बन्धन में बंध कर खुश हो गया है
भूत ना भविष्य कोई ना कोई वर्तमान है
चिन्ता ना चतुराई कोई ना कोई आवाम है
इस दुनियां से मतलब ना मुझे जाहां दिखावा रहता है
मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है
मेरे भगवन ने मुझको रास्ता दिखाया
चिन्ता फिक्र से ऊपर चलना सिखाया
बदल दिया सोच को मेरे सपना दिखाकर
अपने बारे में नाही दूसरों में जिलाकर
दुनियां की दृष्टि कोण से कैसे देखा जाता है
कैसे उदार को आधार दिया जाता है
सबके प्रति एक जैसा एक ही व्यवहार हो
मान सम्मान सबकी सबकी उधार हो
इस दुनियां से मतलब ना मुझे जाहां दिखावा रहता है
मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है
ना किसी को छोटा समझे ना किसी को तुच्छ
सबको एक समान समझे सब है उसके पुत्र
हर जीव प्राणी जग में सब बहुमूल्य है
देखने में सुन्दर सुन्दर आत्मा और जीव है
कुछ ना व्यर्थ है यहां सब कुछ अमूल्य है
हर चीज का अपना अपना अस्तित्व महत्व है
सोच को बड़ा जिसने कर लिया दुनियां में
अलग नजरों से देखता दुनियां को अब दुनियां में
इस दुनियां से मतलब ना मुझे जाहां दिखावा रहता है
मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है
गीत=} #मेरा दुनियां मेरा भगवन है मुझीसे बात करता है
#Mera Duniya Mera Bhagawan Hai Mujhse Bat Karta Haie
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें