ये जीवन अनेक रंगों से भरा है, इसलिए हर परिस्थिति को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना ही जीवन का सार है। इस गीत के माध्यम से जीवन की सच्चाई को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कवि बताते हैं कि जीवन एक आंधी की तरह है, जिसमें सुख-दुःख, हँसी-आँसू, आशा-निराशा जैसी सभी भावनाएँ आती-जाती रहती हैं। जैसे समुद्र की लहरें उठती और गिरती हैं, वैसे ही जीवन में भी परिवर्तन लगातार होता रहता है।कवि माँ को प्रकृति और सृष्टि की शक्ति के रूप में देखते हैं, जो मनुष्य को हर अनुभव से परिचित कराती है कभी खुशी देती है तो कभी दुःख। जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है, सब समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलता रहता है।क्योंकि की मनुष्य को संघर्षों के बीच आशा, धैर्य और विश्वास बनाए रखना चाहिए। निरंतर अभ्यास और मेहनत से ही सफलता प्राप्त होती है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में, #Aati Jati Hai Sab Bate Is Kivan Ke Aandhi Mem, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
#Aati Jati Hai Sab Bate Is Kivan Ke Aandhi Men
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
देखा जीवन की भावना में जब उतरकर माई रे
आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
आँसू भी आते है माई हँसी भी आती है
डर भी आता है माई दर्द भी आती है
आशा भी आता माई विश्वास भी आता है
धैर्य भी आता है माई निराशा भी आती है
सागर की लहरों के जैसा जीवन ये लहराता जब
उमड़ जाता है मन में इच्छा चाहत को जगाता तब
भावना का एक रूप नहीं माँ कितने रूप सजाया है
आग लगाया तन मन तो पानी भी बरसाया है
सपनों का क्या बात कहे हम सपना भी एक इच्छा माँ
बनता और बिगड़ता पल पल पल की यही समीक्षा माँ
देखा जीवन की भावना में जब उतरकर माई रे
आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
कुदरत का स्वभाव ऐसी माँ सब कुछ यहां पे मिलता है
धन दौलत के साथ में मईया दुःख सुख भी यहां मिलता है
आशा और निराशा मिलता धैर्य उमड़कर आता
संघर्षों का चोला लाकर द्वंद्व हृदय में भरता
आशावाद का ज्ञान देता है जब जब आशा आती है
उम्मीद जगाता तन मन में माँ कितने राह दिखाता है
मानव का ये जीवन मईया भावना से भर जाता जब
आँखो में आँसू को देकर कितने रंग बदलता तब
कभी कभी ये दिल भी अपना चाल दिखाता
मुखों पर मुस्काता है तो फूल के जैसा खिल जाता
घेर लेता जब भय ने मन को मन भी अपना रूप दिखाता
चाह तमन्ना और भरोसा मन को भी उत्साहित करता
देखा जीवन की भावना में जब उतरकर माई रे
आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
मनभावों की मन्दिर में जब ख्याल संवेदना आती
एहसास जगाकर अनुभूतियों की दी को भी समझाती
ऐसी रूप दिखाती है जो सागर बीच आता है
लहरों जैसा उठता है तो लहरों जैसा गिर जाता है
जीवन में कुछ स्थिर ना है सब कुछ चलता फिरता
सपनों जैसा आता है तो सपनों जैसा जाता
वक्त हालत को लाती है जब हाल बदलता जाता
परिवेश दशाएं सब बदलती जीवन बदलता जाता
जीवन ये गतिशील है माता सन्दर्भ इसकी अनमोल है
आस पास की वातावरण में चाहत भी अमूल्य है
मूलभूत घटक है परिवर्तन सार निचोड़ कर लाता
सत्य संयम की भावों में परमार्थ ब्रम्ह को लाता
देखा जीवन की भावना में जब उतरकर माई रे
आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
इच्छा के विपरीत में जब दौर मनुज पे छाता है
उसका ही सब काम होता है उसको ही रुलाता है
घबराता चिल्लता पल पल आहे भरता
रोता गाता हंसता है कभी कभी मुस्काता
आशा धैर्य की चाहत में संतुलन बनाकर रखे
जीवन की सफलता में वो आगे बढ़ते चलते
अभ्यास निरन्तर करता है जो लिख पढ़कर मजबूत बनाता
उत्तम अंक प्राप्त करता है पानी से पत्थर को घिसता
जीवन की सब रंग तरंगें जीवन को निर्मित करती
कभी हँसाकर कभी रुलाकर कभी आँसू को भारती
इस जीवन का भाव प्रधान ही भावना में आजाती है
रंग बिरंगी फूलों जैसा चाहत को बरसाती है
देखा जीवन की भावना में जब उतरकर माई रे
आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
गीत=} #आती जाती है सब बातें इस जीवन के आंधी में
#Aati Jati Hai Sab Bate Is Kivan Ke Aandhi Men
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️
#मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें