यह गीत मातृभक्ति, करुणा, श्रद्धा और भारतीय संस्कारों की सुंदर अभिव्यक्ति है क्योंकि कवि ने माँ के प्रति अपने गहरे प्रेम, श्रद्धा और भावनात्मक लगाव को व्यक्त किया है। कवि कहता है कि माँ से बिछड़ने का विचार ही उसके हृदय को दुख से भर देता है। वह धन-दौलत नहीं, बल्कि माँ के चरणों का प्रेम और आशीर्वाद चाहता है। गीत में माँ को जीवन का आधार, सुख-समृद्धि का स्रोत और भावनाओं को समझने वाली सबसे निकट आत्मा बताया गया है। कवि प्रतिदिन माँ की पूजा करता है और उन्हें अपने हृदय में बसाए रखता है। उसके लिए माँ ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और खुशियों का सागर हैं। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा, #Chhodkar Jayega Jab Tujhko To Bada Udas Rahega, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Chhodkar Jayega Jab Tujhko To Bada Udas Rahega
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
मेरा हृदय बिछड़कर तुमसे माँ विलाप करेगा
छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा
बिछड़न का क्षण मुझे जीने ना देगा
दर्द का दुआ देगा सोने ना देगा
तेरी चरणों में मैं जिंदगी गुजारा हूँ
सौभाग्य से कहता हूँ मै खुशियां उभारा हूँ
मांगता ना तुझसे अन धन ना मांगू मैं सोना
मांगता उन चरणों को करता जिसकी पूजा
मेरा हृदय बिछड़कर तुमसे माँ विलाप करेगा
छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा
तू भी रोए मैं भी रोऊं यादों की सागर में
बिछड़न का कैसा वक्त है यादों की गागर में
दुख से भरी है तू तो मैं भी भरा हूँ
यादों की आह में जल जल खड़ा हूँ
मेरे भविष्य को तू सौभाग्य से सजा दे
सुख समृद्धि को हृदय में बसा दे
शुभता का कामना तुझसे करता हूँ मैं
सवर जाए दिन मेरा जो कल आए हैं
मेरा हृदय बिछड़कर तुमसे माँ विलाप करेगा
छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा
मेरी भावनाओं को माँ तू ही समझती
हृदय बीच रहती है हृदय से ही कहती
बिछड़ने का दुख माँ सहन ना अब होता
दुखद है ये क्षण अब सबर ना होता
करता हूँ तुझसे मैं दिल से निवेदन
अच्छे भविष्य देदे दिल में धड़कन
सुखमय का जीवन माता खुशियों का सागर है
फुलों से खिलता आंगन दिल का चौबारन है
मेरा हृदय बिछड़कर तुमसे माँ विलाप करेगा
छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा
यादों में सजाकर तुझको रोज रोज पूजा हूँ
आंखों में बसाकर तुझको दिल में रखा हूँ
रोज तेरी पूजा करु आरती जलाता हूँ
दीप को जलाकर मै तुझको बुलाता हूँ
बिछड़ ना पाएगा तुझसे दिल मेरा कोरा है
लिख दे तु नाम अपना दिल मेरा तेरा है
तू ही विराजे इसमें तेरा ही वास है
जिंदगी है तूही मैया तेरे बिन उदास है
मेरा हृदय बिछड़कर तुमसे माँ विलाप करेगा
छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा
गीत =} #छोड़कर जाएगा जब तुझको तो बड़ा उदास रहेगा
#Chhodkar Jayega Jab Tujhko To Bada Udas Rahega
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें