यह गीत एक भक्त के हृदय की गहरी भावनाओं को दर्शाता है जो अपनी देवी माँ के प्रति पूर्ण श्रद्धा और समर्पण रखता है। जीवन में चाहे कितने भी दुख कष्ट और टूटन आएं पर वह माँ का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहता कवि बताता है कि दुखों ने उसे अंदर से तोड़ दिया है लेकिन माँ की भक्ति और याद ही उसे संभालती है। उसके मन में हर समय माँ से मिलने की तीव्र इच्छा प्यास बनी रहती है। कठिन समय में उसे केवल माँ का ही सहारा दिखता है।क्योंकि वह माँ को ही अपना जीवन शक्ति और संपूर्ण संसार मानता है और यह संकल्प करता है कि चाहे वह कितना भी बिखर जाए फिर भी हमेशा माँ के साथ रहेगा।आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा, #Maiya Toone Mujhe Banaya Mai Bhi Tere Sath Rahunga, Writer ✍️ #Halendra Prasad
गीत=} #मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
#Maiya Toone Mujhe Banaya Mai Bhi Tere Sath Rahunga
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
मैं टूटकर बिखर जाऊं फिर भी तेरे पास रहूंगा
मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
जीवन की दुखों ने मुझको तोड़ दिया अपना से
साथ मिला है इस जीवन में तेरी माँ मुझे सपनों से
दिल मेरा अब कहता माँ तेरी भक्ति करता है
मिलने की चाहत ने मईया मुझमें आहट भरता है
रोक ना पाता इसको मैं माँ बार बार तुझे ढूंढे
ले जाता तेरे पास मुझे माँ तुझको ही अब पूछे
मैं टूटकर बिखर जाऊं फिर भी तेरे पास रहूंगा
मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
जैसे मन्दिर टूट जाता है वैसे मन मेरा टूटा है
तेरी ही शक्ति से मईया भावना मेरा जूता है
कष्टों ने मुझे तोड़ दिया है दिल में घाव बनाकर
दर्द उठे रह रह कर मईया आँख में आँसू लाकर
गहरी प्यास लगी है माता पानी ना पी पाता मैं
पिता तो मर जाता माता कैसे तुझे दिखाता मै
मेरी भक्ति की इच्छा माता जाने तू मेरे दिल से
याद करु मैं तुझसे मईया दिल ना माने मुझसे
मैं टूटकर बिखर जाऊं फिर भी तेरे पास रहूंगा
मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
मेरे मन के अन्दर में मईया कैसी इच्छा जाग गई
मिलने को तरसे है जीयरा दिल में ऐसी प्यास लगी
पहुंच जाता है तेरे द्वार माँ ऐसी इसको प्यास लगी
कठिन समय के आने पर माँ यादों की भरमार लगी
तेरी शरण की इच्छा माता मुझको खींच ले जाती है
यादों में बस करके मईया तुझको केवल बुलाती है
तू जीवन है तू मन्दिर है तू ही है निरंकारी
गंगा जमुना सरस्वती माँ तूही है उपकारी
मैं टूटकर बिखर जाऊं फिर भी तेरे पास रहूंगा
मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
तेरी यादों की सागर मईया दिल को साथ ले जाती है
मन मन्दिर में बसकर मईया मुझको अब बुलाती है
मिलने की मुझे प्यास लगी माँ दिल मेरा ना रुकता
यादों में रहता है हरदम आंसू कभी ना रुकता
सुख सागर है तू माता तूही है मेरी मात्र भूमि
धरती अम्बर और समन्दर तूही है अब प्यास मेरी
जब जब मेरी प्यास जागे माँ याद तेरी केवल आती है
सो जाता हूँ याद में तेरी तूही मुझे सुलाती है
मैं टूटकर बिखर जाऊं फिर भी तेरे पास रहूंगा
मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
गीत=} #मईया तूने मुझे बनाया मैं भी तेरे साथ रहूंगा
#Maiya Toone Mujhe Banaya Mai Bhi Tere Sath Rahunga
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें