यह गीत एक गहरे दार्शनिक और सामाजिक संदेश के साथ लिखा गया है जो समय और जीवन के बदलावों को दर्शाता है इसे पढ़ते हुए हम यह महसूस करते हैं कि लेखक ने जीवन की सच्चाइयों संघर्षों और समय के प्रभाव को बहुत सुंदर तरीके से व्यक्त किया है क्योंकि समय और परिस्थिति का प्रभाव जीवन में बदलाव लाता है और एक दिन वह बदलाव हम सभी को साफ-साफ दिखाई देगा प्रकाश और अंधकार अच्छाई और बुराई के संघर्ष का चित्रण किया गया है यह दर्शाता है कि समय के साथ बुराई और क्रूरता का अंत होगा और अच्छाई का उजाला होगा व्यक्ति अपनी शक्ति और बुद्धि को भूल चुका है वह भी समय के साथ अपने अस्तित्व को फिर से पा सकता है जैसे दया धर्म और मानवीय मूल्यों का गिरता स्तर समाज में दौलत शक्ति और हिंसा के प्रभाव से लोग अजनबी हो गए हैं लेकिन सत्य और प्रेम का मार्ग ही जीवन को शांति और सुख देता है जीवन में बदलाव अवश्य आएगा और हमें उसके लिए तैयार रहना चाहिए जो आज दिखाई दे रहा है वह निश्चित रूप से बदलने वाला है और हमे उम्मीद और धैर्य के साथ उसे स्वीकार करना चाहिए क्योंकि समय और परिस्थितियां बदलती रहती हैं और हमें अपने जीवन में अच्छाई धर्म और दया का पालन करते हुए बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। बदलाव जरूर आएगा और वह हमें केवल अपनी आवाज़ से नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दिखाई देगा। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा, #Aayega Ek Din Aisa Waqt Jo Awaaz Mein Dikhega, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Aayega Ek Din Aisa Waqt Jo Awaaz Mein Dikhega.
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
इस जीवन का क्या कहना जो आज में दिखता
आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा
ज्योति और अंधेरा मिलेगा आपस की तनहाई में
बुरे वक्त को जार देगा अच्छाई के खाई में
बेरहमी निष्ठुरता जरेगा और जरे निर्दयता
क्रूरता की कहानी जलेगा जल जाए निर्ममता
बदल देगी परिस्थितियां वक्त को जो ना पहले माने
भूल गया जो बल बुद्धि को वो भी शक्ति पाले
इस जीवन का क्या कहना जो आज में दिखता
आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा
दया धर्म सब बूढ़ा हो गया बूढ़ा हुआ पुजारी
पानी पी कर जीता है अब दौलत का अभिमानी
बल शक्ति का समय बदला है बदल गया है निर्धन
महत्व जीवन का समझ जिसने खाया है ठोकर
हिंसक और विद्रोही हो गये इस दुनियां के लोग
छोड़ दिया उदर जीवन के दुनियां का संजोग
मार्ग उचित ना दिखता है चलते चल थक जाते लोग
थक कर सो जाते है जैसे सुख शान्ति का यही है योग
इस जीवन का क्या कहना जो आज में दिखता
आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा
वक्त शाम का देखा जब मैं अग्नि और छाया की
मिल रहे थे आपस में जैसे वक्त हया की
भाव ऐसे देते है जैसे जीवन में एक समय है आता
अच्छे बुरे मिल जाते है वक्त है पिघलता
महत्व शक्ति की बढ़ जाती है जैसे सब स्वीकार किया
नम्र निवेदन पाकर दिल ने दिल को याद की
धर्म सभा सब कहता है कठोर जीवन को छोड़ो
याद करो निर्मलता को तुम प्रेम में आँखें खोलो
इस जीवन का क्या कहना जो आज में दिखता
आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा
बदल जाता जब वक्त विशेषकर संकट या खुशहाली आता
परिवर्तन की बेला में जीवन को कुछ और दिखाता
समय ऐसा है समय की शक्ति बड़ी बलवान
धो देता है पाप बुराई जब आता भरमार
आवश्यक आवश्यकता है जीवन में सब कुछ आता
कभी दुख तो कभी है खुशियां जीवन को बहलाता
चांद सितारे सूरज सब अपने काम में लिन रहे
जलते जलते चलता कोई कोई शीतल में खुश रहे
इस जीवन का क्या कहना जो आज में दिखता
आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा
गीत=} #आयेगा एक दिन ऐसा वक्त जो आवाज में दिखेगा
#Aayega Ek Din Aisa Waqt Jo Awaaz Mein Dikhega.
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी
_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें