ईश्वर ही सब कुछ हैं, हम उनके अंश हैं, और सच्ची भक्ति से जीवन में ज्ञान, शांति और आनंद प्राप्त होता है। यह गीत ईश्वर की महिमा, उनकी रचना शक्ति और मनुष्य के भीतर बसे उनके अंश आत्मा का वर्णन करता है। इस गीत के माध्यम से बताया गया है कि प्रभु ही इस सृष्टि के रचयिता हैं और वही हमें शक्ति, बुद्धि, ज्ञान तथा जीवन प्रदान करते हैं। मनुष्य के भीतर स्थित आत्मा, परमात्मा का ही अंश है। जब हम ईश्वर का ध्यान और भक्ति करते हैं, तो हमारे अंदर से अहंकार, दुख और नकारात्मक भाव समाप्त हो जाते हैं और उनकी जगह प्रेम, करुणा और शांति भर जाती है।और हम यह भी सीखते है कि ईश्वर हर जीव में विद्यमान हैं, इसलिए हमें विनम्रता, श्रद्धा और भक्ति भाव से जीवन जीना चाहिए। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया, #Rachkar Maya Men Srishti Ko Bharte Shkti Badhiya, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
#Rachkar Maya Men Srishti Ko Bharte Shkti Badhiya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
हे प्रभु हे प्रभु सुनो ना हमारा हम तुम्हारा जोगिया
रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
मुझम सामर्थ्य रूप प्रकट होकर बोला
दुनियां बनाने वाला भोला भाला भोला
आप के कृपा से प्रभु बल बुद्धि मिलता
शक्ति बढ़ती जाती ध्यान ज्ञान मिलता
भावों के अहंकार को कृपा दूर कर देता है
भर देता करुणा दया ज्ञान देयी देता है
हे प्रभु हे प्रभु सुनो ना हमारा हम तुम्हारा जोगिया
रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
आत्मा भीतर में मेरी छवि का वो अंश तेरी
रहता विद्यमान दिल में देता है जीवन की घड़ी
खुशियां प्रसन्नता प्रकट होता रह रह के
भर देता भावुकता मन पागल होता कह के
अनुभव भीतर में प्रभू सुन्दर दृश्य दिखता
मनमोहक मन को मोहे मन दिल को देखता
दिव्य छिपा है वहीं जिसको हमने पाया आप में
तुमने दिया है जो मुझे मिला मुफ्त में
हे प्रभु हे प्रभु सुनो ना हमारा हम तुम्हारा जोगिया
रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
आत्मा हृदय की वाणी मन जब बोलता
एक ही चेतना का अंश परमात्मा जीवात्मा
तूही सब जीवों में बसता तुझमें है सब सृष्टि
तूही राम कृष्ण है तो तूही सबकी दृष्टि
तेरी माया से मुझको शक्ति क्षमता मिला
तेरी अस्तित्व भगवन मेरी है सरीखा
तेरे समान कोई ना दुनियां संसार में
तूही सबका मालिक भगवान जीवन के विहार में
हे प्रभु हे प्रभु सुनो ना हमारा हम तुम्हारा जोगिया
रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
तेरी स्मरण प्रभु करता मैं विनम्र से
ना कोई घमंड रखता ना कोई रंग रे
जीवन का सन्देश तूने दिया मेरे दिल को
भक्ति भाव रंग दिया संग दिया भजन को
खुशी करुणा के घर में मुझको बसाया तू
घृणा दुःख को मार दिया आत्मा जगाया तू
हृदय तेरा सुन्दर भगवन बड़ा मनमोहक है
सुन्दर सुन्दर रोशनी में सुन्दर प्रकाश है
हे प्रभु हे प्रभु सुनो ना हमारा हम तुम्हारा जोगिया
रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
गीत=} #रचकर माया में सृष्टि को भरते शक्ति बढ़िया
#Rachkar Maya Men Srishti Ko Bharte Shkti Badhiya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी
_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें