गुरु ही जीवन के मार्गदर्शक, ईश्वर के रूप और आत्मा को जागृत करने वाले होते हैं। उनका प्रेम सबसे श्रेष्ठ और अनमोल है।इस गीत के माध्यम से गुरु और ईश्वर के प्रति गहरी श्रद्धा प्रेम और भक्ति को दर्शाया गया है। इस गीत में बताया गया है कि गुरु का प्रेम अत्यंत अद्भुत और अनोखा होता है जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। गुरु को ईश्वर का साक्षात स्वरूप माना गया है जो साधक के जीवन को सही दिशा देते हैं। गुरु की कृपा से मनुष्य के अंदर ज्ञान का प्रकाश होता है और अज्ञान दूर हो जाता है। साधना और ध्यान के माध्यम से आत्मा में शांति चेतना और ईश्वर का अनुभव होता है। गुरु ही जीवन के उलझनों को सुलझाकर सच्चे मार्ग पर चलना सिखाते हैं।क्योंकि सच्चा सुख और आनंद बाहरी दुनिया में नहीं बल्कि गुरु की कृपा और आत्मिक अनुभूति में मिलता है। गुरु साधक को स्थायी खुशी शांति और परम आनंद की ओर ले जाते हैं।आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर, #Bada Adbhut Hai Anokha Usaka Pyar Guruvar, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Bada Adbhut Hai Anokha Usaka Pyar Guruvar
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
जिसका कोई नहीं है उपमा उसका नाम ईश्वर
बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर
अज़बे अनूठा है निराला उसकी दुनियां
बड़ा लाजवाब है अनुपम हरमुनिया
मेरी आत्मा में रहता उनकी कहानी
भगवन है सद्गुरु मेरा आत्मा की रवानी
मेरे जीवन का गुरुजी मेरे भगवान है
साक्षात रूपो में मेरे दिल का स्वाभिमान है
जिसका कोई नहीं है उपमा उसका नाम ईश्वर
बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर
मेरे साधना में आकर मुझको पढ़ाते है
कृपा ज्ञान की अनुभूति दिल में जगाते है
कोई बाहरी भौतिक मुझे छू ना पाता है
जिन्दगी की इच्छा अब रो ना पता है
अनुभव में आता है स्मरण जब करता हूँ
नाम की अनुभूति में मैं ध्यान जब करता हूँ
अंतर्मन को जाग्रत करता जीवन को सजाता है
संत के परम्परा पर चलना सिखाता है
जिसका कोई नहीं है उपमा उसका नाम ईश्वर
बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर
गुरु की कृपा जब मेरे मन को समझता है
अंतर्मन की चेतना में दीप जगमगाता है
कितने प्रसंगों में ये मन उलझा रहता
मुद्दा मजमून में फंसकर जिद गाते रहता
ज्ञान रूपी दीपक जब अज्ञान को भगाता है
नष्ट कर अधिकारों को उजाला को दिखाता है
दिव्य का स्पर्श जब छूता मेरे मन को
आत्मा को बोध होता जीवन की सफर को
जिसका कोई नहीं है उपमा उसका नाम ईश्वर
बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर
जीवन का जागरण गुरुवर जीवन की सिखाता है
अज्ञान से निकाल कर ज्ञान में पैठाता है
परम आनन्द देता जीवन को समझाकर
इंद्रियों से ऊपर सुख देता है बुलाकर
केवल संकेत ना देता अनुभूति भाव जगाता है
साधक के आत्मा में सुख को लहराता है
बड़ी स्थाई खुशियां देता जगमगा कर
संतो जैसा सुख देता खुशियां जगाकर
जिसका कोई नहीं है उपमा उसका नाम ईश्वर
बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर
गीत =} #बड़ा अद्भुत है अनोखा उसका प्यार गुरुवर
#Bada Adbhut Hai Anokha Usaka Pyar Guruvar
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मे
री_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें