आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना पूर्ण समर्पण आत्मा का परमात्मा में विलय Aadhyaatmik Daarshanik Anamol Rachana, Poorn Samarpan Satma Ka Paramaatma Mein Vileen, Halendra Prasad,
आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना पूर्ण समर्पण आत्मा का परमात्मा में विलय Aadhyaatmik Daarshanik Anamol Rachana, Poorn Samarpan Satma Ka Paramaatma Mein Vileen
यह रचना पूर्ण समर्पण और अहंकार के त्याग का संदेश देती है। इसमें बताया गया है कि जीवन ईश्वर की अमानत है और जो कुछ भी प्राप्त हुआ है वह उनकी कृपा है। जब मनुष्य प्रेम, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलकर स्वयं को प्रभु को अर्पित कर देता है, तब आत्मा परमात्मा में विलीन होकर सच्ची शांति और आनंद का अनुभव करती है।
जब मुनष्य भक्ति की दुनियां में आ कर सत्य को देख लेता है तो उसके मन में एक विचार जन्म लेता है यानि वो सोचता है कि मैं जो भी पाया जो भी चाहा वो सब प्रभु के कृपा से प्राप्त किया है वो सब प्रभु को अर्पित कर दूंगा और अपने अस्तित्व को भुलाकर प्रभु के ध्यान में लीन हो जाऊंगा है।
जब मनुष्य पूरी तरह से ईश्वर के भक्ति में डूब जाता है तो वो अपने आत्मा को प्रभु में मिला देता है और ईश्वर की यादों में लवलीन हो जाता है सोते जागते केवल ईश्वर को याद करता है क्योंकि मनुष्य इस दुनियां में जब आता है तो उसके पास तन के सिवा कुछ नहीं होता जो कुछ विरासत में मिलता है वो सब इस सृष्टि से मिलता है!
इस जीवन काल को समझने पर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सूरज घर लौटता है वैसे ही आत्मा भी परमात्मा में लौटना चाहती है क्योंकि जब सूरज के पश्चिम में विलीन होता है और आसमान मौन हो जाती है जिसका चित्रण यह बोध करता है कि जीवन जीवन के अंत और विरक्ति का प्रतीक है जिसे संध्या और समर्पण के नाम से जानते है
यह जीवन अपना नहीं है बल्कि यह जीवन ईश्वर की अमानत है जो अपना न हो उसे त्याग देना ही सुख खुशी है शान्ति है बल बुद्धि विवेक है उसके पीछे भागना मूढ़ के समान है जो पराया है क्योंकि उसे को अर्पित कर करने में ही सच्ची खुशी मिलती है!
दीप को जलधारा में प्रवाहित करना त्याग और समर्पण का प्रतीक है क्योंकि गंगा धाम पवित्रता और आध्यात्मिकता का संकेत देता है जहां सुख शान्ति शुकून मिलते है और प्रसन्नता मिलती है और जीवन धन्य हो जाता है
जब मनुष्य का हृदय अत्यंत भावुक हो जाता है तब उसमें प्रेम और विरह की गहरी अनुभूति जाग उठती है। वह सांसारिक आकर्षणों से हटकर अपने प्रभु की स्मृति में डूब जाता है। दिन हो या रात उसके मन के प्रत्येक विचार में प्रत्येक श्वास में केवल ईश्वर का नाम बस जाता है।
जब हृदय की धड़कनें प्रभु के नाम के साथ जुड़ जाती हैं तब साधक के लिए हर क्षण साधना बन जाता है। उसके लिए मंदिर केवल एक स्थान नहीं रहता बल्कि उसका अपना हृदय ही मंदिर बन जाता है। विरह की पीड़ा भी उसे मधुर लगती है क्योंकि उसी पीड़ा में मिलन की आशा और प्रेम की गहराई छिपी होती है।
ऐसी स्थिति में मनुष्य बाहरी संसार में रहते हुए भी भीतर से दिव्य अनुभूति में लीन रहता है जहाँ प्रेम ही मार्ग है वहां प्रेम ही साधन है और प्रेम ही साध्य।
भक्त को अपने ईश्वर से मिलन की आशा जब विछोह बन जाती है तब समय ठहर सा जाता है दिल खाली लगता है मन फकीर बन जाता है और चारों तरफ सन्नाटा आहट और यादों की बौछार छा जाती है और विरह भी ध्यान का माध्यम बन जाता है और मनुष्य ईश्वर भक्ति में लवलीन रहने लगता है!
इस संसार में जीवन छोटा है पर भाव गहरे हैं संबंधों की गहराई शब्दों से नहीं की जा सकती दृष्टि और मौन से व्यक्त होती है करुणा त्याग और प्रेम ये सच्चे भक्ति मार्ग के आधार हैं आशा और प्रेम का समर्पण जिंदगी का सार है जो जीवन को प्रेम और समर्पण का मार्ग बना लिया है वहीं इस दुनियां में वास्तविक सुख का अनुभव किया!
जब एक साधक अपनी आत्मिक यात्रा शुरू करता है तो प्रकृति से प्रेरणा और सूर्यास्त से जीवन की मुक्ति और सूर्योदय से सृजन प्रेरणा की ज्ञान प्राप्त करता है क्योंकि भक्ति और भावुकता गंगा दीप और यादें विरह और ध्यान मौन और प्रतीक्षा समर्पण और करुणा त्याग और प्रेम सब कुछ वो प्राप्त कर लेता है!
सच्ची जीवन की भक्ति अहंकार का विसर्जन और आत्मा को प्रभु में विलीन कर देना ही सच्ची भक्ति है क्योंकि पूर्ण भक्ति समर्पण और आत्म-विलीनता की भावना को व्यक्त करता है। मनुष्य कहता है कि जीवन में जो भी पाया और चाहा है वह सब ईश्वर की कृपा से पाया जिसे ईश्वर को ही अर्पित कर देगा और स्वयं को उनके ध्यान में लीन हो जाएगा
सूर्यास्त संध्या गंगा दीप और मौन जैसे प्रतीकों के माध्यम से जीवन की नश्वरता और आत्मा की परमात्मा में लौटने की इच्छा को दर्शाता है कि विरह प्रतीक्षा और भावुकता के बीच भी मनुष्य का हृदय प्रभु से जुड़ा रहता है।
जीवन का सच्चा अर्थ प्रेम करुणा त्याग और पूर्ण समर्पण में है। जब मन अहंकार छोड़कर प्रभु के ध्यान में लीन हो जाता है तभी आत्मा को शांति और वास्तविक मिलन प्राप्त होता है ईश्वर से वास्तविक मिलन के लिए दौलत की नहीं बल्कि करुणा संयम सत्य की आवश्यकता होती है;
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें