कर्मफल का अटल नियम और भोग-विवेक का दार्शनिक विवेचन, Karmaphal Ka Ktal Niyam Aur Bhog-Vivek Ka Faarshanik Vivechan,
मनुष्य का किया हुआ पाप कर्म निष्फल नहीं होता और पुण्यकर्मों का फल मिले बिना नहीं रहता तो वर्तमान और पहले के किए हुए पापकर्म की पराजय निश्चित है और जगत की भलाई है!
पापकर्म चाहे वर्तमान में हों या पूर्व में के हो उनका फल अवश्य भोगना पड़ता है।उसी प्रकार पुण्यकर्मों का फल भी बिना मिले नहीं रहता, चाहे वह तुरंत मिले या समय आने पर।
पापकर्मों की पराजय और पुण्यकर्मों की विजय निश्चित है, और यही व्यवस्था जगत की भलाई का आधार है यदि कर्मों का फल न मिलता तो न नैतिकता का अर्थ रहता न न्याय का। कर्मफल का यह नियम ही!
मनुष्य को संयम सिखाता है उसे अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देता है और संसार में संतुलन व न्याय बनाए रखता है क्योंकि धर्म न्याय और लोक-कल्याण की जड़ कर्मफल सिद्धांत में ही निहित है।
मनुष्य अपने वैभव सामर्थ्य और साधनों के अनुसार लोग प्रियतमा के साथ सुख भोग करते है और अपने शरीर के लिए भी अभीष्ट भोग का उपभोग करते हैं!
मनुष्य जीवन की स्वाभाविक है कि इंद्रियाँ विषयों की ओर आकृष्ट होती हैं और क्योंकि मनुष्य अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें तृप्त करने का प्रयास करता है।
इंद्रियाँ विषयों की ओर आकृष्ट भोग क्षणिक हैं इनसे तृप्ति स्थायी नहीं होती और अत्यधिक आसक्ति अंततः दुःख का कारण बनती है वैभव के अनुरूप भोग करना जीवन का एक पक्ष है पर संयम विवेक और धर्म से रहित भोग मनुष्य को बंधन में डाल देता है।
प्रश्नों के अलौकिक ढंग से उत्तर देने वाले दैवसंबंधी उन्नति एवं अवनति के फलदायक रहस्य बताता है जिससे भविष्य की घटनाओं का ज्ञान होता है जो शुभाशुभ फलों का वर्णन करने के लिए सर्वतोभद्र चक्रों का भी अनुसंधान करते हैं।
कौन-से कर्म या योग शुभ फल देने वाले हैं और कौन-से अशुभ परिणाम उत्पन्न करते हैं जिसके कारण भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकेइसी उद्देश्य से वे सर्वतोभद्र चक्र प्रश्नकुंडली नक्षत्र-स्थिति आदि ज्योतिषीय साधनों का अनुसंधान करते हैं ताकि शुभ-अशुभ फलों का यथार्थ वर्णन किया जा सके।
सर्वतोभद्र चक्र का मतलब है सभी दिशाओं से शुभ यानि ऐसा चक्र जो चारों ओर से शुभ-अशुभ फल बताने में समर्थ हो या सर्वतोभद्र चक्र एक ऐसा ज्योतिषीय साधन है जो अक्षर, नक्षत्र और ग्रहों के माध्यम से भविष्य के शुभ-अशुभ फलों का संकेत देता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें