यह लेख सृष्टि की आदि-अनादि चेतना कर्म और संस्कारों की शाश्वत विरासत को रेखांकित करता है। जीवन का सच्चा मूल्य अनुभव, नैतिकता, प्रयास और प्रेम में निहित है न कि दिखावे या अहंकार में। अहंकार-रहित पवित्र गर्व आत्मसम्मान और कर्तव्यबोध से जन्म लेता है तथा मनुष्य को उच्च आदर्शों की ओर प्रेरित करता है। जीवन और प्रकृति का गहरा संबंध करुणा और संवेदनशीलता का बोध कराता है। यही संस्कार और जीवन-मूल्य काल की धारा में अमर रहते हैं।यह रचना आध्यात्मिक दृष्टिकोण और चिंतन से उपजी अनमोल वाणी है जीवन की पवित्र विरासती धरोहर, आदि-अनादि चेतना और कर्म। 🌿🌿 Jeevan Kee Pavitr Viraasatee Dharohar : Aadi-Anaadi Chetana Aur Karm 🌿
🌿जीवन की पवित्र विरासती धरोहर आदि-अनादि चेतना और कर्म🌿🌿Jeevan Kee Pavitr Viraasatee Dharohar Aadi-Anaadi Chetana Aur Karm🌿
आदि-अनादि युग काल की अनंतता और स्थायित्व का प्रतीक है। यह धरोहर केवल विद्या नैतिकता और संस्कार ही नहीं बल्कि जीवन के मूल्यवान अनुभव भी हैं क्योंकि मानव और सृष्टि का ज्ञान अनुभव और नैतिक मूल्य समय की धारा में हमेशा हमारे साथ रहा है !
कर्म और प्रयास से सफलता मिलती है और सिद्धि विजय का अनुभव अपने प्रयासों के पंखों से ही संभव है नैतिक और गुणात्मक मूल्य जैसे प्रतिभा करतब अहंकार रहित गर्व जीवन को उच्च बनाते हैं क्योंकि जीवन के गुण और सफलता कर्म और प्रयास से ही मिलते है तथा सच्चा मूल्य अनुभव और प्रयास में छिपा है न कि दिखावे या अहंकार में।
जीवन और प्रकृति के बीच के गहरे संबंध को रेखांकित करनेवाला सभी जीवों का प्रेम और ममता हमें सच्चे नैतिक और भावनात्मक संस्कार सिखाता है और धरती का पीड़ा और जीवन का अद्भुत दुलार भी सिखाता है जो जीवन और प्रकृति के बीच के गहरे संबंध को रेखांकित करता है जिसे पृथ्वी और सृष्टि के प्रति स्नेह और करुणा प्रकट होता है!
अपने गुणों और संस्कारों का सम्मान करने वाला अहंकारी नहीं होता आत्मा की उन्नति प्रेम और नैतिक शक्ति जीवन को मूल्यवान बनाती है क्योंकि यह बताती है कि उच्च आदर्श और सच्चा प्रेम जीवन को प्रकाशित करते हैं जो आत्म-ज्ञान और आत्म-सम्मान का प्रतीक है!
संसार और जीवन का मूल्यवान अनुभव समय के साथ आता है। नैतिकता ज्ञान संस्कार प्रयास और प्रेम ही हमारे असली खजाने हैं जब हम आध्यात्मिक और मानवीय दृष्टि से सोचने और जीने की प्रेरणा लेते है तो भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत होने लगते है!
सृष्टि जीवन कर्म नैतिकता और अनुभव की गूढ़ शिक्षाओं को साहित्यिक और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत करने वाला अनुभव हमें याद दिलाती है कि हमारे संस्कार और ज्ञान ही हमारे असली विरासत हैं जो समय की परख में भी स्थायी रहते हैं।
इस सृष्टि में आदि अनादि अनगिनत युगो कालों से चले आ रहे जीवन के अनुभव ऊर्जा संस्कार और ज्ञान सब उसकी अपनी धरोहर हैं क्योंकि समस्त जीवन-सम्पदाओं के कारण सृष्टि के भीतर एक गहरा विशाल और पवित्र गर्व भरा हुआ है इस गर्व को देखने के लिए आत्मा की गहराइयों में उतरना पड़ेगा तभी सत्य को देखा जा सकता है!
व्यक्ति को जीवन में जो भी मूल्यवान गुण अनुभव नैतिकता संस्कार प्रतिभाएँ या उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं, वे उसके लिए जीवन-सम्पदा हैं। इन सम्पदाओं के कारण उसके मन में गहरा गर्व का समावेश उपस्थित है क्योंकि यही गुण उसे भीतर से मजबूत और सम्पन्न बनाते हैं।
जब मनुष्य अपने उपलब्धियों पर बहुत अधिक गर्व महसूस करता है तो उसे विशाल गर्व कहते है क्योंकि यह केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि व्यापक ऊँचा और उदात्त अनुभव है जिसे सम्मान की भावना का प्रतीक कहते है!
ऐसा गर्व जिसमें घमंड नहीं बल्कि आत्मसम्मान औरकर्तव्य बोध का ज्ञान हो उसे पवित्र गर्व कहते हैं क्योंकि यह अहंकार नहीं बल्कि अपनी अच्छाइयों और नैतिक सामर्थ्य का सच्चा शुद्ध भाव है। पवित्र गर्व मनुष्य को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता नीचा दिखाने को नहीं जो सच्चे आदर्शों पे अडिग रहता वही पवित्र गर्व प्राप्त करता है!
जब मनुष्य जीवन की श्रेष्ठ विशेषताओं और उपलब्धियों ने मनुष्य के अंतर्मन को गर्व और आत्मसम्मान से भर देता है तब मनुष्य को ऐसा गर्व मनुष्य को ऊँचे आदर्शों और पवित्रता से जोड़ देता है यह गर्व अहंकार नहीं बल्कि अपने जीवन-स्रोतों के प्रति कृतज्ञता और आत्मविश्वास है।
जीवन की दिव्य सम्पदा का आनन्द और ऊर्जा मनुष्य हर नस में नृत्य करने लगता है तो मनुष्य जीवन स्वयं मधुर आनंद रस शक्ति प्रदान कर रहा होता है और यही मधु-दान मनुष्य क्षण के जीवन की शक्ति प्रेरणा और आनंद का प्रवाह अखंड बना देता है।
जब मनुष्य गहन जीवन-उत्सव का अनुभव करता है तो उसे लगता है कि समस्त युगों की ऊर्जा और अनुभव उसके भीतर धड़क रहे हैं यह उसे अभिमान उत्साह कृतज्ञता और उल्लास से भर देते हैं और मनुष्य इस आनंद को अपने सखे साथ बाँटते हुए कहता है कि जीवन की दिव्य शक्ति मेरी नसों में नृत्य भर गया है और हर क्षण मुझे मधुर प्रेरणा प्रदान कर रहा है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें