भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा, Ruki Hai Tham Kar Ye Jiwan Inlsko Tuhi Samajaha, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा
#Ruki Hai Tham Kar Ye Jiwan Inlsko Tuhi Samajaha
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
कैसे याद ना करु मै तुझको तूही बता
रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा
सपनो की उड़ान में ये खूब जगमगाया
बांधा जब ज़ंजीर तो लुढ़क कर जलाया
रही राह ताके जैसे चांद को लोग देखे
मंजिल का पता ही नहीं खूबसूरती निरेखे
मोड़ ऐसा आया जैसे बरसे है अम्बर
चारों तरफ दिखाई देता जल और समंदर
सब कुछ बिखर गया रोशनी सिमट गई
काजल की कालिख जैसा जिंदगी बिखर गई
कैसे याद ना करु मै तुझको तूही बता
रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा
खोलीदे तू रास्ता मेरा बंद जो घड़ी है
घोंसला वीरान पड़ा दुश्मन की लड़ी है
गर्मियों के गम ने सारे पत्ते हो गिराया
बारिश के बहाव ने मेरे घर को भिगाया
देदे नया रंग रूप देदे नया जीवन
जैसे देता पेड़ों को तू जीवन का नसीहत
शुरू किया हमने जो भी उसको लहरा दे
नई नई पत्तों से तू जिंदगी सजा दे
भूल गया सितम को हमने तेरे पास आ कर
रखा याद तेरी वाणी दिल से लगाकर
कैसे याद ना करु मै तुझको तूही बता
रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा
तेरे ही विचार से गुरुवार कांटो को हटाया
चुभन को मिटकर मैने दर्द को भगाया
फूलों को बिछाकर तूने पथ को सजाया
शक्ति का स्वरूप दिल में बसाया
धन्य है तू गुरुवर देव धन्य तेरी कीर्ति
बुद्धि को बढ़ाया मेरा तूही मेरी भक्ति
हाथ जोड़ी विनती करु अलख जगाऊं
आंखों में बसा कर तुझे दिल में सुलाउ
ज्ञान का समंदर तू है तेरे अंदर दुनिया
मै तेरा बालक हू बना दे मुझे धूनिया
कैसे याद ना करु मै तुझको तूही बता
रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा
गीत=} #रुकी है थम कर ये जीवन इसको तूही समझा
#Ruki Hai Tham Kar Ye Jiwan Inlsko Tuhi Samajaha
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_
माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें