भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो, Milega Jiwan Ka Aanand Kuchh Nadani Suno, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो
#Milega Jiwan Ka Aanand Kuchh Nadani Suno
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
अमृत प्रेम की कहानी बेजुबानी सुनो
मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो
ममता में भींगा भावना प्रेम को जगाता है
भाव स्नेह का रखकर दिल में समाता है
करदे सराबोर सबकुछ अपने प्रकाश से
अंतःकरण को निर्मल करदे हृदय के विषाद से
अजबे आनंदित अनुभव करता है संवेदना
छींट के उल्लास घर में खुश करदे वेदना
चुम्बकों के जैसा खिचके लोहे को पिघलता
गुण को दिखाकर अपना अपने में मिलाता
अमृत प्रेम की कहानी बेजुबानी सुनो
मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो
प्रेम और श्रद्धाके बल पे एकलव्य ने जो पाया
झुक गए द्रोण मूरत मिट्टी का बनाया
आँखो में सूरत थी उनकी सामने खड़े थे
गुरु ज्ञान देते थे वो दिल में पड़े थे
बल बुद्धि विद्या दिया दिया स्वाभिमान को
ढाक दिया अर्जुन को प्रेम से ही ध्यान को
रातों दिन अभ्यास करता गुरुको जगाता था
हृदय में उमड़कर प्रेम शिक्षा दीक्षा पाता था
प्रेम की कहानी भीलकी अजबे निराली थी
दिया दक्षिणा में अंगूठा खुशी बड़ी भारी थी
अमृत प्रेम की कहानी बेजुबानी सुनो
मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो
इस दुनिया में यहां सब कुछ मिलता है
जैसा जो चाहे वैसा उसको बनाता है
कोई मांगे अनधन भाई कोई मांगे दौलत
कोई मांगे खुशियां भाई कोई मांगे शोहरत
प्रेमकी पुजारन माता भक्तों के पास जाती
साहस उल्लास शक्ति आंचल से उड़ाती
आत्मा में शक्ति भरती मदद करने आती है
मुश्किलों को मारदे माँ बल भरकर जाती है
प्रेम को उजागर करे बारिश के फुहार जैसा
दिल से दुलारती माँ आंगन के रखवार जैसा
अमृत प्रेम की कहानी बेजुबानी सुनो
मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो
गीत=} #मिलेगा जीवन का आनन्द कुछ नादानी सुनो
#Milega Jiwan Ka Aanand Kuchh Nadani Suno
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ
♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें