भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे, Duniya Ho Gai Bedhang Koun Sajaye Jag Re, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे
#Duniya Ho Gai Bedhang Koun Sajaye Jag Re
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
पारसमणि बनके आजा माँ अरे बुलाएं मन रे
दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे
आभा कष्ट विपत्ति चिंता शोक दुख ने घेरा है
किया है निराशा घड़ी को जिन्दगी को झोरा है
सुना हूँ मैं नाम तेरा बड़ी विख्यात है
आश्रय में आया जो भी बना वो सितार है
सुख शान्ति शौकत मिलती मिलती है खुशियां
कृपा की बरसात होती भाग जाता दुखियां
पर्वत जैसा संकट राई बन जाता है
भागता अंधेरा ऐसे सूरज दौड़ी आता है
पारसमणि बनके आजा माँ अरे बुलाएं मन रे
दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे
सद्गुण की सम्पत्ति देदे देदे सद विचार
ख्यालों में मनभावन करदे उत्तम तू विचार
झुक नहीं पाए सर मेरा बुराइयों के आगे
झुक जाए दिल मेरा दुखियों के साथे
जीवन के उद्देश्य को माँ सेवा में समाहित कर
मन को काबू में करके जीवन को पवित्र कर
अपने जैसा ही मुझको अपना बनाले तू
तोड़ी दे घमंड सब दिल से लगाले तू
आंख में बसाया तुझको दिल में जगाता हूँ
यादों में समाकर तुझको रोज रोज बुलाता हूँ
पारसमणि बनके आजा माँ अरे बुलाएं मन रे
दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे
वेदों की है माता तू माँ जग की विधाता तू
याद करते ब्रह्मा विष्णु जग की सुजाता तू
आत्मबल में शक्ति देदे लक्ष्य पे पहुंचा दे
क्षमता बढ़ाकर माता रास्ता बता दे
खाली हाथ आया हूँ मै कुछ नहीं लाया
तेरे पे उम्मीद रखकर सब कुछ भुलाया
संकट खड़ा है सामने बनकर बहरूपिया
कर दे निवारण माता याद करे सुखिया
तू ही है सहारा जग की तू ही है स्वालंबी
जिन्दगी सांचा तू है तू ही है बजरंगी
पारसमणि बनके आजा माँ अरे बुलाएं मन रे
दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे
गीत=} #दुनिया हो गई बेढंग कौन सजाए जग रे
#Duniya Ho Gai Bedhang Koun Sajaye Jag Re
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_
माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें