दुष्टों को संघार करेनवाली महाकाली, Dushto Ko Sanghar Karnewali Mahakali, Writer ✍️ #Halendra Prasad, माता भक्ती आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन गीत,
गीत =} #दुष्टों को संघार करेनवाली महाकाली
#Dushto Ko Sanghar Karnewali Mahakali
Writer ✍️ #Halendra Prasad #CISF
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_आशिक़ी_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Ashiki_Meri_Maa❤️🙏
#MereGeet- ❤️❤️❤️👮♂️ #मेरेगीत- ♥️
खोजू बार बार तेरी मैं अरुण किरण मईया
देदे मुझको आशिस मैं खड़ा हूं तेरे द्वार मईया
हाथ जोड़ प्रणाम करु मांगू तुझसे वर रे
वाणी मेरी शुद्ध करदे होता मै विफल रे
तूही जग जननी माता तूही अरुण करुण है
मरण हरण है माता तूही जग वर्ण है
भरी है अशब्द प्राण में निरव नभ में अपार है
हृदय खाली खाली मेरा जीवन बेकार है
खोजू बार बार तेरी मैं अरुण किरण मईया
देदे मुझको आशिस मैं खड़ा हूं तेरे द्वार मईया
लोक लोक ललाम है मां सुन्दर तेरी दुनिया
निखिल करम में पुकारे दिल धमनिया
तन मन धन सब अर्पण करने आया मैं
धूप धूम में पावन करो चरण छूने आया मै
विनती करूं मैं मां हाथ जोड़ी मांगू
देदे बल बुद्धि माई जिन्दगी सजाऊ
ममता की सागर है तू तूही महा माया मां
वेद की ज्ञाता माई तूही जीव दाता मां
खोजू बार बार तेरी मैं अरुण किरण मईया
देदे मुझको आशिस मैं खड़ा हूं तेरे द्वार मईया
येसा कोई उपाय तू बतादे मेरी माई
बन जाए आदमी लोग बने ना कसाई
उन्नती के ईच्छा से सब साहस संचय करे
मानव बनकर आया है तो मानव बनकर रहे
सोचता हूं मैं की मानवता का अधिकार सब खुशी है
खुश रहे जीव सारा खुशिए में सुखी है
हे मां भवानी तूही तू दुर्गा काली है
दुष्टों को संघार करेनवाली महाकाली
खोजू बार बार तेरी मैं अरुण किरण मईया
देदे मुझको आशिस मैं खड़ा हूं तेरे द्वार मईया
गीत =} #दुष्टों को संघार करेनवाली महाकाली
#Dushto Ko Sanghar Karnewali Mahakali
Writer ✍️ #Halendra Prasad #CISF
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_आशिक़ी_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Ashiki_Meri_Maa❤️🙏
#MereGeet- ❤️❤️❤️👮♂️ #मेरेगीत- ♥️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें