आध्यात्मिक दार्शनिक भक्ति रचना,माँ आदिशक्ति जीवनदायिनी और संस्कारों का आधार Adhyatmik Darshanik Bhakti Rachna, Maa Adishakti Jeevandayini Aur Sanskaron ka Aadhar
आध्यात्मिक दार्शनिक भक्ति रचना, माँ आदिशक्ति जीवनदायिनी और संस्कारों का आधार Adhyatmik Darshanik Bhakti Rachna, Maa Adishakti Jeevandayini Aur Sanskaron ka Aadhar
माँ केवल जन्म देने वाली नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली जीवनदायिनी शक्ति है। वह संतान को संस्कार ज्ञान साहस और प्रेम सिखाती है इसलिए माँ को पहली गुरु कहा जाता है माँ को आदिशक्ति का स्वरूप माना गया है जो सृष्टि की रचना पालन और अधर्म का संहार करती है। माँ के विभिन्न रूप दुर्गा काली लक्ष्मी सरस्वती और भवानी अलग-अलग शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जैसे साहस विनाश समृद्धि ज्ञान और करुणा माँ करुणा ममता और त्याग की मूर्ति है जो संतान के दुख हरकर उसे शांति देती है। वह केवल कोमल नहीं बल्कि आवश्यक होने पर कठोर बनकर जीवन में अनुशासन और धर्म का मार्ग भी दिखाती है माँ सम्पूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा है, जो हर रूप में विद्यमान है और जीवन को प्रकाश, संतुलन और उद्देश्य प्रदान करती है।
माँ केवल जन्मदात्री नहीं जीवनदात्री है क्योंकि माँ केवल शरीर को जन्म नहीं देती बल्कि वह जीवन के मूल्य संस्कार चेतना साहस और ज्ञान भी देती है माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है वह बोलना चलना समझना प्रेम करना सिखाती है।
माँ को पालन और संहार शक्ति की स्वरूप है माँ आदिशक्ति के रूप में देखा गया है क्योंकि माँ सृजन भी करती है और अधर्म का नाश भी करती क्योंकि माँ दुर्गा काली लक्ष्मी वेद माँ भवानी है क्योंकि दुर्गा शक्ति और रक्षा की प्रतीक है काली दुष्टों के विनाश की शक्ति है लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी है और भवानी मातृशक्ति का दिव्य स्वरूप की प्रतीक है।
माँ को पालन और संहार शक्ति का स्वरूप माना गया है आदिशक्ति के रूप में माँ ही सृष्टि की रचयिता भी हैं और अधर्म का विनाश करने वाली भी। इसी कारण माँ को विभिन्न रूपों में पूजा जाता है हर रूप किसी विशेष शक्ति और गुण का प्रतिनिधित्व करता है जिसके कारण माँ की शक्ति की सृजन महिमा का भावपूर्ण व्याख्यान किया जाता है !
माँ दुर्गा शक्ति साहस और रक्षा की प्रतीक हैं माँ अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें कठिनाइयों से उबारती हैं माँ काली दुष्टों के संहार और बुराई के अंत की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं। माँ का रूप यह दर्शाता है कि अन्याय का अंत निश्चित है।
माँ लक्ष्मी धन समृद्धि और सुख-शांति की देवी हैं जो जीवन में संतुलन और सम्पन्नता लाती हैं माँ भवानी मातृशक्ति के दिव्य और करुणामयी स्वरूप की प्रतीक हैं जो सृजन और संरक्षण दोनों का आधार हैं!
माँ करुणा और ममता का सागर है संजीवनी देने वाली दुख हरने वाली आँचल से ढककर सुलाने वाली लोरी सुनाने वाली मन की बेचैनी को आग में जराने वाली है क्योंकि माँ संताप को अपने ऊपर ले लेती है और संतान को शांति देती है दुर्गा शक्ति साहस और अधर्म के विनाश की प्रतीक लक्ष्मी समृद्धि धन और सुख की दात्री सरस्वती ज्ञान विद्या और कला की अधिष्ठात्री काली समय परिवर्तन और दुष्ट शक्तियों के संहार का स्वरूप है!
माँ केवल एक रूप में सीमित नहीं हैं बल्कि सम्पूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा के रूप में हर जगह विद्यमान हैं जब हम उनकी पूजा करते हैं तो हम उसके गुणों को साहस ज्ञान समृद्धि और धर्म की रक्षा को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं।
माँ जीवन का प्रकाश है माँ सूरज की प्रकाश है माँ चाँद शीतल ज्योति है माँ मार्गदर्शन करती है माँ शीतलता देती है माँ कठोर भी है माँ कोमल भी है जब आवश्यक हो वैसा बन जाती है कभी कोमल तो कभी प्रेम माँ जीवन का प्रकाश है माँ सूरज की उज्ज्वल आभा है माँ चाँद की शीतल ज्योति है माँ ही हर पथ की मार्गदर्शक माँ ही मन की गहरी शांति है वो थामे हाथ अँधेरों में, वो देती साहस की ज्योति है।
माँ कभी कठोर बन जाती है जब जीवन को दिशा देनी हो माँ कभी कोमल छाया बनकर हर पीड़ा को हर लेती है माँ प्रेम का सागर भी है माँ शक्ति का स्वरूप भी है जैसा समय माँ को चाहे वैसा रूप वो धर लेती है माँ ही सृष्टि की आदिशक्ति माँ ही जीवन का आधार उसके चरणों में बसता है सारा जग और सारा संसार।
माँ केवल स्नेह की मूर्ति नहीं बल्कि चरित्र निर्माण की महान शक्ति है माँ अनुशासन धर्म साहस और बलिदान की भावना भरती है क्योंकि माँ अधर्म की विनाशक करती शासन बागडोर थमाती है और अधर्म का विनाश और धर्म की स्थापना करती हैउसकी गोद में केवल प्रेम नहीं जीवन के उच्चतम संस्कार पनपते हैं।
माँ अनुशासन सिखाती है धर्म का मार्ग दिखाती है साहस का संचार करती है और बलिदान का अर्थ समझाती है वह केवल कोमलता की छाया नहीं जब समय आए तो कठोरता की प्रतिमूर्ति भी बनती है क्योंकि माँ ही अधर्म की विनाशक है और धर्म की स्थापना का संकल्प भी वही देती है क्योंकि माँ ही वह शक्ति है जो हमें गढ़ती है माँ वह ज्योति है जो हमें मार्ग दिखाती है और वह आधार है जिस पर खड़ा होकर हम अपना सम्पूर्ण जीवन संवारते हैं।
माँ आत्मा की पुकार है शांति की स्रोत है अमरता की संजीवनी माँ भाव भक्ति और शक्ति-उपासना है परंपरा से जुड़ी हुई सागर है माँ परम शक्ति आदि जननी के रूप में स्थापित है माँ आध्यात्मिक दार्शनिक भाव है।
माँ केवल एक रूप नहीं वह परम शक्ति की पहचान है आदि जननी के रूप में स्थापित संपूर्ण सृष्टि की वह जान है वह आध्यात्मिक चेतना की धारा वह दार्शनिक विचारों का प्रकाश उसके अंश से ही जीवित है यह सारा जग यह समस्त आकाश।माँ वह अनुभूति है जो शब्दों से परे चली जाती है जिसे केवल हृदय समझता है और आत्मा महसूस कर पाती है।
माँ केवल शरीर को जन्म नहीं देती माँ जीवन को अर्थ देती है। शक्ति देती है ज्ञान देती है करुणा देती है रक्षा करती है और संपूर्ण सृष्टि की आधारशिला है माँ मातृशक्ति की स्तुति भक्ति और कृतज्ञता का सुंदर संगम है।
माँ की महिमा का गुणगान और माँ केवल संतान को जन्म ही नहीं देती बल्कि उसे जीवन का वास्तविक उपहार देती है जैसे संस्कार ज्ञान बल बुद्धि साहस और चेतना। माँ ही पहली गुरु है जो जीवन जीने की कला सिखाती है।
माँ को करुणा ममता और त्याग की मूर्ति बताया गया है। वह संतान के दुःख दूर करती है निराशा में सहारा देती है और अपने प्रेम से जीवन में प्रकाश भरती है माँ को दिव्य शक्ति है जैसे दुर्गा, काली लक्ष्मी और भवानी जो सृष्टि की पालनकर्ता रक्षक और संहारक हैं। माँ ही जीवन की आधारशक्ति है प्रेम शक्ति ज्ञान और मुक्ति का स्रोत है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें