यह गीत सच्ची भक्ति और ईश्वर के प्रति आत्मसमर्पण का महत्व बताती है क्योंकि केवल राम का नाम लेने से कोई सच्चा भक्त नहीं बनता बल्कि उसे समझना और दिल से अपनाना जरूरी है सच्ची भक्ति प्रेम विश्वास और श्रद्धा पर आधारित होती है, जो मनुष्य के भीतर की बुराइयों को दूर करके उसे मजबूत बनाती है गीत में मीरा की भक्ति का उदाहरण देकर बताया गया है कि सच्चा भक्त हर कठिनाई और निंदा सहकर भी अपने मार्ग से नहीं हटता। भक्ति व्यक्ति को जीवन के दुखों से पार लगाकर उसे आंतरिक शक्ति और शांति प्रदान करती है। क्योंकि जो व्यक्ति ईश्वर को सही रूप में समझता है और सच्चे मन से भक्ति करता है वही वास्तव में सशक्त और सफल बनता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ, #Jisne Samjha Nahi Ram Ko Vo Saskt Naa Hua, Writer ✍️ #Halendra Prasad ,
#Jisne Samjha Nahi Ram Ko Vo Saskt Naa Huaa
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
लेकर राम वो नाम सच्चा भक्त ना हुआ
जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ
लेता है सब नाम राम के अच्छा हो या बुरा
सज्जन ठग चोर मवाली भरता है सब झोरा
राम का नाम शब्द नहीं है नाही कोई दिखावा
सच्ची श्रद्धा का आत्मसमर्पण ईश्वर को है प्यारा
जिसने किया है सच्ची भक्ति वो दुखों को पार किया
लटका ना मजधार बीच वो उसका राम उधार किया
लेकर राम वो नाम सच्चा भक्त ना हुआ
जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ
सच्ची भक्ति की गहराई प्रेम और विश्वास है
मन का मैल निकाल देता है जिसके दिल में प्यार है
मीरा जैसी सच्ची भक्ति कष्टों से पार लगाती है
मानव को इंसान बनाकर पत्थर को पिघलाती है
हर कोई भजता है राम को मीरा जैसा कोई ना
सच्चे प्रेम की भक्ति राम है करुणा और दया वहां
डूब गया जो राम के नाम में मोती ढूंढ कर लाया
चमक रहा है चम चम उज्ज्वल जीवन बनाया
लेकर राम वो नाम सच्चा भक्त ना हुआ
जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ
मीरा की सच्ची भक्ति ने राम कृष्ण को पाया था
आत्म समर्पण करके मीरा प्रेम को बताया था
सबकुछ मान लिया था राम को अपने आप समर्पण कर
छोड़ी ना कबहुं राम की भक्ति कितना कोई कर
कितने निन्दा सही मीरा ने कष्टों को अपनाया
झुक ना पाई भक्ति से राम की शक्ति पाया
सच्ची भक्ति साथ देती है आँखों को बहा कर
भरती विश्वास मन में आत्मा को जगाकर
लेकर राम वो नाम सच्चा भक्त ना हुआ
जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ
भक्ति का भाव ऐसा है कष्ट कठिनाइयां भरी ना
साथ रहते है राम जीवन के विघ्नों का तैयारी ना
जीवन में हर दुःख मिलता है कभी लाभ कभी हानि
कभी अकेला आग में जलता मान की कहानी
जब सच्ची भक्ति मन में होता अन्दर शक्ति होती
मार देती उस बुरे वक्त को दिल में हस्ति होती
आगे बढ़ते जाता सुख दुःख पीछे हो जाता
राम नाम अनुभूति सुनकर मन निर्मल हो जाता
लेकर राम वो नाम सच्चा भक्त ना हुआ
जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ
गीत =} #जिसने समझा नाही राम को वो सशक्त ना हुआ
#Jisne Samjha Nahi Ram Ko Vo Saskt Naa Huaa
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें