समर्पण धैर्य ज्ञान अहंकार त्याग जीवन की कठिन राह में सफलता और शांति है क्योंकि यह गीत जीवन की कठिनाइयों आध्यात्मिक संघर्ष और गुरु ईश्वर की शरण में जाने की भक्ति को दर्शाता है जीवन की राह कठिन है और सही मार्गदर्शन ज्ञान और धैर्य के बिना सफलता और शांति पाना मुश्किल है।भक्त अपने अहंकार घमंड और मोह को त्यागकर गुरु ईश्वर को समर्पित हो जाता है जीवन की परीक्षाएँ और चुनौतियाँ प्रेम और समर्पण की परीक्षा के रूप में आती हैं पर गुरु ईश्वर के मार्गदर्शन सुरक्षा शक्ति और आत्मा की शुद्धि माँगी जाती है समर्पण ज्ञान प्रेम और धैर्य से ही जीवन में वास्तविक उन्नति और सच्चा सुख प्राप्त होता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना, #Badi Kathin Hai Dagariya Too Dikhade Sapna, Writer ✍️ #Halendra Prasad ,
गीत =} #बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
#Badi Kathin Hai Dagariya Too Dikhade Sapna
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
मैं भी आया तेरे शरण में तू बनाले अपना
बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
दे दे तू दिशा सही जीवन की सफ़र में
भ्रम भय से दूर करदे मार्ग की कहर में
जीवन की अशांति को तू जड़ से मिटा दे
रोक दे पतन को मेरे रास्ता बता दे
तेरे शरण मैं आया आसरा लगाकर
बल बुद्धि ज्ञान मांगू दिल को बिछा कर
मैं भी आया तेरे शरण में तू बनाले अपना
बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
तेरे चरणों में मैं शीश को झुकाया
खुशियों की सौगात खातिर आँसू बहाया
त्याग दिया धन दौलत त्याग दिया घमंड को
दिल से गुमान त्यागा त्याग दिया गुरूर को
नम्र निवेदन मुझमें नम्रता पेठा दो
सच्चा सुख का साथ देदो संतोष को जगादो
समर्पण की शान्ति से मुझको अब सिचों
दिल की धड़कन में आकर आत्मा को देखो
मैं भी आया तेरे शरण में तू बनाले अपना
बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
प्रेम की मंजिल में गुरुवर क्यों कष्ट आता है
क्यों आता दुख बनकर सुख को मिटता है
क्यों ना आसान होता सच्चे प्रेम की मंजिल
काहे को परीक्षा लेता त्याग धैर्य की शक्ति
चलता है जो प्रेम के मार्ग पे उसपे बाधा आती
आती है चुनौती बनकर कष्ट संकट लाती
कितने रुकावट लाती कितने मुसीबत
तोड़ देती दर्द देकर दिल की सब आहट
मैं भी आया तेरे शरण में तू बनाले अपना
बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
दिल को मजबूत कर दे मन के भरम से
तेरे चरणों में गिरा हूँ दर्द के कहर में
गल जाऊ मर जाऊं मिट जाऊंगा मैं
जैसे गलता बीज माटी में वैसे मै मिल जाऊं तुझमें
मेरे अहंकार को तू जड़ से मिटा दे
वास्तविक उन्नति देकर निर्मल बना दे
मेरे आत्मा को तू सुधार अपनी वाणी से
दिल में विचार भर दे ज्ञान की दिवाली से
मैं भी आया तेरे शरण में तू बनाले अपना
बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
गीत =} #बड़ी कठिन है डगरीया तू दिखादे सपना
#Badi Kathin Hai Dagariya Too Dikhade Sapna
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें