आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना, माँ की शक्ति करुणा और जीवन की राह, Maa Kee Shakti Karuna Or Jiwan Ki Rah
माँ भक्त का मार्गदर्शक, सहारा, शक्ति और आत्मिक प्रकाश हैं। उनका स्मरण जीवन को स्थिरता, साहस, प्रेम और उज्जवलता देता है।
माँ केवल देवी नहीं बल्कि जीवन की राह दिखाने वाली सजीव शक्ति है। माँ जगदंबा के चरणों में समर्पण है संरक्षण है करुणा है और अटूट विश्वास भी समाहित है। वही शक्ति हमें हर अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाती है।
माँ के चरणों की महिमा इतनी गहन है कि मेरा आत्मिक आलस्य उसमें कभी डूब नहीं पाता। माँ का स्मरण हमें भटकने से निराश होने से और स्वयं को खो देने से सदा बचाए रखता है। माँ जगदंबा की कृपा से मन में स्थिरता, साहस और विश्वास बना रहता है, जो जीवन की हर कठिन राह को सरल बना देता है।
हर्ष और उल्लास से माता मेरे घर आती हैं भक्त के जीवन में खुशियाँ और ऊर्जा भर जाती हैं।माँ केवल मंदिर में नहीं, हृदय-घर में निवास करती हैं भक्त को जगाकर सदा सही दिशा दिखाती हैं माँ ही आत्मिक जागरण का पावन प्रतीक हैं जो अज्ञान मिटाकर जीवन को प्रकाशमय बनाती हैं।
माँ को पुकारने के लिए शब्दों की नहीं दर्द की सच्चाई ही काफी है। वो हर आहट हर मौन पुकार को सुनती हैं माँ कृपा सदा जीवित रहती है। माँ ही राह दिखाकर भटके मन को सँभालती हैं भक्त को फिर से जीवन-पथ पर लौटा देती हैं अंधकार में भी जो दीप बनकर जलती हैं वो माँ ही हैं जो हर दुःख हर लेती हैं।
भक्त का हृदय और भक्त का पीड़ा दोनों ही माँ की धरोहर हैंहर आँसू हर आह को वो सँजोकर रखती हैं यही माँ प्रेम के अनमोल गहने हैं दुःख में भी जो साथ न छोड़े वो माँ की ममता का असर है। भक्त का हर भाव हर समर्पण माँ के चरणों में ही अमर है।
जहाँ तर्क असफल हो जाता है वहाँ विश्वास अपना कार्य करता है आस्था की शक्ति जहाँ प्रकट होती है वहीं माँ का साक्षात् वास होता है मन के संशय जब शांत हो जाते हैं और हृदय श्रद्धा से भर जाता है तभी हर कण में माँ की उपस्थिति का सच्चा अनुभव हो जाता है और का नाम जीवन की दिशा बदल देता है।
माँ हर परीक्षा में साथ खड़ी रहती हैं वो दुःख को हटाती नहीं सहने की शक्ति देती हैं जब राह कठिन हो और मन थक जाता है वो साहस बनकर हृदय में जग जाती हैं आँधियों में भी जो दीपक-सी जलती हैं वो माँ ही हैं जो हिम्मत को संबल देती हैं कठिनाइयों में छिपा जो जीवन का पाठ है उसे समझने की शक्ति भी माँ ही देती हैं माँ मन के बोझ को हल्का करती हैं।
माँ केवल बारिश नहीं हैं वो करुणा शांति और जीवन को हरा करने की शक्ति हैं जीवन के सूखेपन को भी माँ की कृपा सेहरीतिमा और उमंग मिल जाती है जो हृदय में विश्वास और भक्ति लेकर आता है माँ उसकी प्यास और पीड़ा दोनों को मिटा देती हैं माँ न केवल सहारा हैं बल्कि जीवन में सतत उत्साह और आनंद का स्रोत हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें