मनुष्य को अहंकार लोभ और द्वेष छोड़कर प्रेम दया और अच्छे कर्मों का मार्ग अपनाना चाहिए क्योंकि यही जीवन को सार्थक बनाता है यह गीत जीवन की अस्थिरता और मृत्यु की सच्चाई को दर्शाता है। इस गीत के माध्यम से बताया गया है कि इस संसार में जो भी आया है उसे एक दिन जाना ही है। धन संपत्ति घर और रिश्ते कुछ भी मनुष्य के साथ नहीं जाते केवल उसके कर्म और सच्चाई ही साथ रहती है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन रचना, एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में, #Ek Din Jaana Hai Sabako Jo Bhee Aaya Is Jag Mein, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
#Ek Din Jaana Hai Sabako Jo Bhee Aaya Is Jag Mein
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
कोई आज गया कोई काल गया कोई चला गया है पहले
एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
समय अलग है जाने का पर निश्चित सबको जाना है
जिस घर से जो चला जाएं फिर घर वापस ना आना है
जब छोड़ देती है पंछी घर को उस घर में ना आती
उड़ जाती है आसमान में नजर कभी ना आती
जीवन का ये रूप स्थिर ना जीवन अस्थाई
याद दिलाती उस जीवन को जो कभी नहीं है आती
कोई आज गया कोई काल गया कोई चला गया है पहले
एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
धन दौलत ना साथ जाता है ना जाता कोई परवन
साबुत सच्चाई रह जाती है ना जाता कोई भवन
अह भावना में जीनेवाले लोभ में जीते मरते है
अभिमान गर्व की शेखी में अकड़ जहर को पीते है
डाह छोड़े ना द्वेष छोड़े जो जलन जाल जलता
दुर्भावना की बैरी बन वो जहर जीवन में भरता
रखते है जो मन में द्वेष को उन से जाकर पूछो
क्या साथ ले जाएंगे उन चीजों को जिसपे जीवन जूझे
कोई आज गया कोई काल गया कोई चला गया है पहले
एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
कर्मों की परिधान की चोला पहनकर चलते लोग यहां
रहता ना है प्रेम वहां जहां रहता है सब द्वेष जहां
हर क्षण में दुरुपयोग होता है बळशक्ति की बोली से
सदुपयोग करेगा कौन यहां जो धन कमाएं चोरी से
देख रही है आँखें जो भी वो भी सत्य ना होता
इस दुनियां में घर बनाकर सुखी कभी ना होता
अटल नहीं है घर यहां पर एक पड़ाव है दुनियां
छोड़ जाना है इसको एक दिन जिसमें अटका दुनियां
कोई आज गया कोई काल गया कोई चला गया है पहले
एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
इस दुनियां की तासीर ऐसी सब कुछ बदलता जाता
जो कुछ है इस दुनियां में वो सब परिवर्तन होता
तन बदलता मन बदलता बदल जाती है रिश्ते
समय बदलता दशा बदलती बदल जाता अवस्था
जो बदले वो स्थिर ना है वो है एक ठहराव यहां
घर नहीं है अटल ये दुनियां हेराफिरी होता जहां
जीवन की लंबी यात्रा में विश्राम थोड़ी हम करते
चले जाते हम छोड़ कर एक दिन साथ नहीं हम गलते है
कोई आज गया कोई काल गया कोई चला गया है पहले
एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
गीत=} #एक दिन जाना है सबको जो भी आया इस जग में
#Ek Din Jaana Hai Sabako Jo Bhee Aaya Is Jag Mein
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मे
री_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें