आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना,।मौन में माँ का स्पर्श शब्दों के पार एक दिव्य संबंधMaun Mein Maa Ka Sparsh: Shabdon Ke Paar Ek Divya Sambandh

आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना,।मौन में माँ का स्पर्श शब्दों के पार एक दिव्य संबंध, Maun Mein Maa Ka Sparsh: Shabdon Ke Paar Ek Divya Sambandh

विदाई अंत नहीं बल्कि एक आंतरिक परिवर्तन है जहाँ माँ अपने पीछे नया प्रकाश और नवजागरण छोड़ जाती है यह अनुभूति बताती है कि माँ।कोई व्यक्ति नहीं बल्कि प्रेम करुणा और शांति की एक दिव्य अनुभूति है, जो मौन में बिना शब्दों के जुड़ती है और माँ का आना-जाना दिखाई नहीं देता पर वह भीतर सदा उपस्थित रहती 

 मौन में घटित एक आध्यात्मिक अनुभूति का काव्यात्मक चित्र है। पर वह कोई वस्तुत माँ जननी जगदम्बा या फिर जीवन की करुणा शक्ति से बिना पूछे बिना नाम जाने बिना औपचारिक परिचय के जुड़ जाता है क्योंकि यह जुड़ाव शब्दों से परे है।

मौन के उस सूक्ष्म प्रदेश में जहाँ शब्द जन्म लेने से पहले ही विलीन हो जाते हैं वहाँ एक अनाम स्पर्श उतरता है न किसी आह्वान से न किसी विधि से वह न माँ कहलाती है न जननी न जगदम्बा फिर भी उसकी गोद का आभास अंतरतम को ऐसे भर देता है जैसे शिशु बिना नाम जाने ममता पहचान लेता है।

जुड़ाव परिचय का मोहताज नहीं है न ही किसी संज्ञा का आश्रित है यह तो बस घटित होता है जैसे भोर बिना घोषणा के उतरती है जैसे करुणा बिना शब्दों के बहती है उसी प्रकार उस मौन में एक अदृश्य धारा बहती है जीवन की करुणा की अस्तित्व के मूल स्पंदन की और तभी समझ आता है कि कुछ संबंध न पूछे जाते हैं न कहे जाते हैं वे बस होते हैं शब्दों के पार अनुभूति के भीतर।

 मौन ही संवाद है और मौन संवाद वहां है जहां प्रेम श्रद्धा और अनुभूति है वहाँ ही जहाँ प्रश्न अनावश्यक हो जाते हैं क्योंकि यह माँ से मिलने का भाव है जहाँ नाम नहीं पूछा जाता।बस अपनापन होता है क्योंकि मौन सच में केवल शब्दों की अनुपस्थिति नहीं है बल्कि एक ऐसी अवस्था है जहाँ हृदय स्वयं बोलता है। जब प्रेम श्रद्धा और अनुभूति अपने शुद्ध रूप में उपस्थित होते हैं तब शब्दों की आवश्यकता ही समाप्त हो जाती है। उस क्षण में कोई तर्क नहीं होता कोई जिज्ञासा नहीं होती सिर्फ एक सीधा।सहज जुड़ाव होता है।

जैसे एक बच्चा अपनी माँ के पास जाता है वह न अपना परिचय देता है न कोई औपचारिकता निभाता है वहाँ केवल विश्वास, अपनापन और पूर्ण समर्पण होता है। वही मौन संवाद का सर्वोच्च रूप है असल में जब हम भीतर से शांत होते हैं तब ही हम उस मौन को सुन पाते हैं। और वहीं पर सच्चा मिलन होता है जहाँ शब्द नहीं।केवल अनुभव होता है।

मौन और विदाई का भाव ऐसा होता है और भावना इतनी गहरी है कि शब्दों में विदा भी नहीं कहा जाता क्योंकि माँ वह दिव्य उपस्थिति है जो चुपचाप आई और चुपचाप चली गई और यही जीवन का सत्य है जो सबसे प्रिय होता है, वह अक्सर बिना शोर के आता-जाता है।

सच है कि मौन और विदाई का संबंध बहुत सूक्ष्म होता है। जब भावनाएँ अपने चरम पर होती हैं तब शब्द पीछे छूट जाते हैं। विदा कहना एक औपचारिकता बन जाती है जबकि भीतर का संबंध उससे कहीं अधिक गहरा होता है इतना गहरा कि उसे कहा नहीं केवल जिया जाता है क्योंकि माँ केवल एक व्यक्ति नहीं एक अनुभूति होती है एक ऐसी दिव्य उपस्थिति।जो बिना शोर के जीवन में उतरती है और बिना आहट के कहीं भीतर समा जाती है। क्योंकि माँ को जाना कोई अंत नहीं लगता बल्कि एक मौन रूपांतरण जैसा होता है बाहर से अनुपस्थित लेकिन भीतर हमेशा उपस्थित है!

जो सबसे प्रिय होता है वह कभी भी शोर के साथ नहीं आता और न ही शोर के साथ जाता है वह आता है जैसे सुबह की पहली किरण धीरे धीरे कोमलता से आ जाती है वैसे ही आता है।और चला जाता है जैसे संध्या की धुंध बिना कोई निशान छोड़े आती है फिर भी सब कुछ बदलकर, शायद जीवन का सबसे सच्चा पक्ष यही है !

न आने की आहट थी न जाने की कोई ध्वनि वो मौन में ही पूरी कहानी लिख गई वो माँ थी इसलिए विदाई भी शब्दों में न आई और वो बस दिल में थी और दिल में ही सिमट गई, आत्मा का भाव भी ना जाने कैसा रूप में अपने अनुभूति से सब भाव भी देता है और सिमट भी जाता है!

माँ का आगमन प्रत्यक्ष नहीं बल्कि संकेत अनुभूति और स्पर्श के रूप में है वह यदा सदा अनंत बनकर आती है और स्मृति में स्थायी हो जाती है मेरे शब्द अब असमर्थ हैं क्योंकि आत्मा का संवाद दिल से दिल का होता है आँखों का भर आना हृदय का भीग जाना है शायद आगमन और स्मृति का यही सच्चा कथन है।

माँ के सामने सारा बौद्धिक ज्ञान छोटा पड़ जाता है चेतना केवल महसूस कर सकती है समझ नहीं सकती क्योंकि सुख-दुख और जीवन-दर्शन का।सुख दुख की बात क्या है आता जाता रहता है जीवन की द्वैतता में सुख–दुख क्षणिक है और माँ का स्पर्श इनसे परे है क्योंकि वह भीतर रह जाने वाली शांति दे जाती है क्योंकि मन बुद्धि ज्ञान सब अज्ञान के गरीब है!

माँ से मार्गदर्शन की प्रार्थना यह है कि नया साल बाहरी नहीं अंदर का नवजागरण है और आशीर्वाद की याचना है क्योंकि आंखों में खुशी देकर नया साल लाती थी।विदाई दुख नहीं देती बल्कि आशा देती है।माँ जाती है पर नया प्रकाश छोड़ जाती है।यही माँ गहरी छाप है और यही शायद नया साल नया दर्शन है!

 सच्चा प्रेम मौन में होता है माँ शब्दों की मोहताज नहीं होतीजो चला जाता है, वही भीतर रह जाता है विदाई अंत नहीं परिवर्तन है प्रकाश रास्ता बन जाता है वही स्मृति साहस बन जाती है माँ जाती नहीं माँ बस रूप बदलती है और अपने पीछे एक नया प्रकाश छोड़ जाती है!


टिप्पणियाँ

मेरी हृदय मेरी माँ

यह गीत जीवन के परिवर्तन आत्मचेतना और भगवान के रहस्य को समझने की एक आध्यात्मिक खोज को व्यक्त करता है।कवि इस गीत के माध्यम से भगवान से प्रश्न करता है कि वह पागल नहीं है बल्कि जीवन और चेतना के गहरे रहस्यों को समझने की कोशिश में भटक रहा है। संसार हर पल बदलता रहता है सुख-दुःख आशा-निराशा जन्म-मरण सब आते-जाते रहते हैं। मनुष्य बाहर की दुनिया को आँखों से देखता है लेकिन असली सत्य मन आत्मा और चेतना के भीतर छिपा है। यह जीवन कोई स्थिर चीज नहीं है बल्कि लगातार बदलने वाली प्रक्रिया है। जो व्यक्ति इस परिवर्तन को स्वीकार कर लेता है और भीतर की चेतना को समझने का प्रयास करता है वही जीवन के सच्चे अर्थ को जान पाता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, भटका चेतना के सागर में ना मैं पागल भगवन, #Bhatka Chetna Ke Saagar Mein Na Main Paagal Bhagwan, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

संघर्ष संतुलन और अवसर की खोज जीवन अवसर नहीं, चेतना की यात्रा, Sangharsh Santulan Aur Avasar Ki Khoj Jeevan Avasar Nahin, Chetna ki Yatra,

आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना,मानव और ब्रह्मांड की एकता का अनुभव, Manav Aur Brahmand Ki Ekta Ka Anubhav,

यह गीत जीवन के दर्द धोखे और अकेलेपन की भावना को व्यक्त करता है। कवि कहते हैं कि आज दुनिया दुख को नहीं समझ रही है और उसे एक तमाशा समझती है लेकिन एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब लोग उनके दर्द को समझेंगे और पछताएँगे क्योंकि जीवन में कई लोग अपने स्वार्थ और गलत सोच के कारण दूसरों का दिल तोड़ देते हैं। इंसान कई बार अपने ही लोगों से ठोकर खाकर अकेला रह जाता है। फिर भी जीवन का विश्वास है कि जीवन में नफरत नहीं बल्कि प्रेम दया और करुणा ही सबसे बड़ी शक्ति है। ईश्वर सब कुछ देखता है और हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल जरूर मिलता है। इसलिए सच्चाई और प्रेम के रास्ते पर चलना ही जीवन का सही मार्ग है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मेरा दुःख जब देखेगा ना भूलेये दुनियां #Mera Dukh Jab Dekhegi Naa Bhooleye, ✍🏻#Write Halendra Prasad

आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति रचना, सूर्य के तीन रूप और जीवन का दर्शन संतुलन ही शाश्वत सत्य, Surya Ke Teen Roop Aur Jeevan Ka Darshan Santulan Hi Shashvat Saty,

यह गीत माँ की महिमा, त्याग, प्रेम और शक्ति का भावपूर्ण वर्णन करती है। कवि बताता है कि माँ ही उसकी सबसे बड़ी रक्षक और प्रेरणा स्रोत है। संसार के तीर-तलवार, दुख-कष्ट और स्वार्थी लोगों का व्यवहार उसे विचलित नहीं कर सका, क्योंकि माँ के संस्कार और आशीर्वाद उसके साथ हैं माँ ने उसे कठिन परिस्थितियों में तपाकर मजबूत बनाया, ज्ञान दिया, साहस दिया और सही मार्ग पर चलना सिखाया। जब दुनिया स्वार्थ से भरी दिखाई देती है और कठिन समय में कोई साथ नहीं देता, तब माँ ही सच्ची सहारा बनती है। कवि माँ को देवी, शक्ति और ईश्वर का स्वरूप मानता है तथा उसके चरणों में समर्पित होकर कृतज्ञता व्यक्त करता है।माँ का प्रेम निष्काम, अटूट और जीवन का सबसे बड़ा आधार है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, #मेरी मईया तू बनाई मुझको फूल दिल के, #Meree Maiya Too Banaee Mujhako Phool Dil Ke, #Halendra Prasad,

जब हम स्वार्थ और तृष्णा से ऊपर उठकर निष्पक्ष और निर्मल दृष्टि से संसार को देखेंगे तब मनमस्ति और मुक्ति का अनुभव होगा क्योंकि स्वार्थ और लालसा जीवन को उलझाते हैं व्यक्ति अपनी इच्छाओं और मोह में फंसकर असली आनंद और शांति से दूर हो जाता है अवलोकन का दृष्टि अपनाना आवश्यक है क्योंकि स्वार्थ पक्षपात और मोह से ऊपर उठकर देखना ही मन को वास्तविक आनंद मनमस्ति देता है माया और लालच भ्रम फैलाते हैं वे अंदर की शक्ति बुद्धि और आत्मिक प्रकाश को ढक देते हैं।जीवन का उद्देश्य आत्मिक जागरण है और ज्ञान आत्मा का प्रकाश है और जीवन का दिव्य गुण ही असली सुख हैं।आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मनमस्त हो जाएगा जब तुम निरेखा करोगे, #Manmast Ho Jayega Jab Tum Nirekha Karoge, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

जीवन का वास्तविक सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं बल्कि अंतरात्मा की अनुभूति प्रेम करुणा और आत्मसंतोष में है। इसलिए मनुष्य को अपने भीतर के समन्दर यानी आत्मज्ञान को देखने और समझने का प्रयास करना चाहिए। यह गीत मनुष्य को यह संदेश देती है कि बाहरी दुनिया की चकाचौंध और दिखावे में उलझने के बजाय उसे अपने हृदय और आत्मा के भीतर झांकना चाहिए क्योंकि कि सच्चा ज्ञान करुणा और शांति मनुष्य के अंदर ही मौजूद है। दुनिया की चमक-दमक अक्सर मनुष्य को प्रेम दया और सत्य से दूर कर देती है। सच्ची शक्ति में अहंकार नहीं होता बल्कि उसमें करुणा और विनम्रता होती है। जो व्यक्ति दूसरों को सुख देता है और प्रेम बांटता है वही वास्तव में आनंद और आत्मसंतोष प्राप्त करता है। दीपक की तरह महान मनुष्य स्वयं कठिनाई सहकर भी दूसरों के जीवन में प्रकाश फैलाता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, #कहता दिलवा मेरा मुझसे मैं समन्दर देखूं रे, #Kahata dilva Mera Mijhase Mai Samndar Dekhu Re, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

जीवन के हर सुन्दर सफर के पीछे कठिन परिश्रम धैर्य और संघर्ष छिपा होता है। यह गीत जीवन के सफर की सच्चाई को दर्शाता है। जीवन बाहर से बहुत सुन्दर और मोहक दिखाई देता है, लेकिन उसके पीछे कई कठिनाइयाँ संघर्ष और दर्द छिपे होते हैं। आँखें केवल जीवन के सुन्दर नजारे देखती हैं, परन्तु असली तकलीफ और मेहनत पैरों को सहनी पड़ती है जो पूरे रास्ते चलते हैं। दुनिया अक्सर किसी की सफलता और खुशहाली को देखती है लेकिन यह नहीं जानती कि उस सफलता को पाने के लिए उसने कितनी तकलीफ संघर्ष और त्याग सहा है। जो व्यक्ति बाहर से चमकता हुआ दिखाई देता है उसका रास्ता हमेशा आसान नहीं होता। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, जो देखा आँखो ने नजारे बड़ा मोहक लागे मन गुरुजी, #Jo Dekha Aankhon Ne Nazare Bada Mohak Lage Man Guruji, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

मनुष्य को धन के घमंड से दूर रहकर अच्छे चरित्र और विनम्रता के साथ जीवन जीना चाहिए क्योंकि धन सत्ता और वैभव स्थायी नहीं होते। आज जो व्यक्ति धनवान और शक्तिशाली है वह समय के बदलने पर गरीब या साधारण भी हो सकता है। धन का घमंड मनुष्य को अहंकारी और मूर्ख बना देता है जिससे उसका जीवन दुख और अकेलेपन से भर जाता है दौलत किरायेदार की तरह है जो एक जगह स्थायी नहीं रहती और समय के साथ बदलती रहती है। इसलिए मनुष्य को धन पर घमंड नहीं करना चाहिए। मानव जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति चरित्र, दया, करुणा और अच्छे कर्म हैं। यही गुण मनुष्य को सच्चा सुख, शांति और सम्मान दिलाते हैं। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, बनकर जोगी जग में दौलत जमाना रखता है, #Bankar Jogi Jag Mein Doulat Jamaana Rakhta Hai, Writer ✍️ #Halendra Prasad,