यह गीत एक ऐसे भक्त की भावनाओं को है जो अपने जीवन के दुख, संघर्ष, घाव और भटकन से थककर देवी माँ की शरण में आता है और माँ के समकक्ष स्वीकार करता है कि वह स्वयं कुछ भी नहीं है सिर्फ माँ का एक छोटा-सा खेलवना है जो पूरी तरह माँ पर निर्भर है और माँ से प्रार्थना करते हुए मिलने वाले भय, पीड़ा, विपत्तियाँ और लोगों की रुकावटों के बीच भी भक्त को विश्वास है कि देवी उसकी रक्षक, सुखदात्री और विजय प्रदान करने वाली है।भक्त कहता है कि माँ की कृपा से उसे नई राह, नया जीवन और शक्ति मिली। वह पाप-दोष छोड़कर भक्ति और प्रेम में जीना चाहता है और अपने आप को समर्पण, भक्ति, श्रद्धा, और माँ देवी पर पूर्ण विश्वास का संदेश देते हुए कहता है कि दुनिया चाहे कैसी भी हो, मैं माँ का हूँ, और माँ मेरी शक्ति है।भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ, TU Rahane Wali Pahado Ki Mai Tera Yek Khelawana Hun, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#TU Rahane Wali Pahado Ki Mai Tera Yek Khelawana Hun
Writer ✍️ #Halendra Prasad,
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
पहनकर श्रम की चोला जब मैं छाती से लगाया
दिया चोट हमको घाव ज़ख्म बनकर आया
संकट पीड़ा पथ दरद बनकर आया
निर्बल दुर्बल को लज्जा ने सताया
तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
मैं तेरा एक खेलवना हूँ मैं तेरा एक खेलवना हूँ
तू रहने वाली पहड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
दुःख भरा है दिल मेरा तेरी भक्ति भाव में
समझ ना पाया भेंट तुम्हारी भटक रहा हूँ राह में
भय ने मुझको घेरा है आंगन के चौबारों में
सुन्दर सुन्दर जग में तेरी आहट की कर्जदारों ने
तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
मैं तेरा एक खेलवना हूँ मैं तेरा एक खेलवना हूँ
तू रहने वाली पहड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
तूही सुख देने वाली है तूही विजय दिलाती है
तूही देती दिल का दुःख तूही मन मनाती है
छोड़ दिया मैं महा मरण को तेरे पास आकर
मेरा सहचर तू है देवी अपनी दास बनाकर
जिसको चाहा उसे सजाया सुखके सुन्दर डाली में
सुन्दर सुन्दर जीवन दिया तू महलों की क्यारी में
तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
मैं तेरा एक खेलवना हूँ मैं तेरा एक खेलवना हूँ
तू रहने वाली पहड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
संग तेरी तलवार रहती है काटदे दुःखके बन्धन को
नहीं रहेगा भय मुझे जीवन के चोट दंगल में
दुनियां में ये जीवन धन है धरती और अनल में
छोडूंगा ना भक्ति तेरी जीवन के सफर में
भांति भांति तुच्छ आयेंगे मन के इस सिंगर में
राह हमारी रोक देंगे वो देखेंगे दुश्वार में
तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
मैं तेरा एक खेलवना हूँ मैं तेरा एक खेलवना हूँ
तू रहने वाली पहड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
रोएगा जब प्राण मेरा मैं उसके साथ रोलूंगा
नहीं आएगी लज्जा मुझे मैं मधुर काम में जी लूंगा
कृपा वही मैं लाऊंगा जो तुमसे मैं पाया हूँ
दिल में रखकर नाम तेरा मै तुझसे दिल लगाया हूँ
छोड़ दिया सारे पाप को मैंने तेरी ध्यान में जीता हूँ
गुड़ियों का सिंगार छोड़ा मैं प्रेम तेरी मैं पाता हूँ
तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
मैं तेरा एक खेलवना हूँ मैं तेरा एक खेलवना हूँ
तू रहने वाली पहड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
गीत =} # तू रहने वाली पहाड़ों की मैं तेरा एक खेलवना हूँ
#TU Rahane Wali Pahado Ki Mai Tera Yek Khelawana Hun
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_
मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें