यह हमें यह सिखाता है कि जीवन की कठिनाइयाँ, संघर्ष और भटकाव केवल बाहरी दृष्टि से नहीं देखे जा सकते। आंतरिक यात्रा, तपस्या, माँ की दुआ, और विश्वास ही साधक को उसकी मंज़िल तक पहुँचाते हैं। असली शक्ति भीतर की आस्था और उम्मीद में होती है। साधक की यात्रा माँ की छाया में मन की तपस्या और माँ की दुआ, Halendra Prasad,

 यह हमें यह सिखाता है कि जीवन की कठिनाइयाँ, संघर्ष और भटकाव केवल बाहरी दृष्टि से नहीं देखे जा सकते। आंतरिक यात्रा, तपस्या, माँ की दुआ, और विश्वास ही साधक को उसकी मंज़िल तक पहुँचाते हैं। असली शक्ति भीतर की आस्था और उम्मीद में होती है।

ये दुनिया केवल बाहरी हँसी को देखती है पर मनुष्य के हृदय में छिपी तपस्या को नहीं देखती न ही उस मनुष्य के पीड़ा कष्ट और संघर्ष को देखती है! इसीलिय लोग मनाते है कि लोग खुशियां देखकर हँसी को गले लगाते है!

जीवन की घटनाएँ बड़ी विचित्र होती हैं जो बीत जाता है वही अकसर फिर स्मृति बनकर सामने खड़ा होता है भटकाव भी प्रभु की ही लीला है क्योंकि हर अनुभव में कोई अद्भुत संदेश छिपा है।

बिना सन्देश का भला भटकाव कैसा सन्देश ही तो भटकाव का जड़ है!

जो मंजिल चुनता है वही उस मंजिल की कीमत जनता है बल्कि वो मंजिल दूर हो पर मंज़िल की चुनाव जिसने किया वही उसके राहों को तय कर सकता है कभी दूसरे लोग उस मंजिल को नहीं समझ पाएंगे वे आपकी हँसी देखकर खुशियाँ मनाते रहेंगे पर आपको पता था कि आपकी उम्मीदें संघर्ष के दीपक से जली हैं

हवाओं से पूछकर तूफानों को झेलकर अंधेरों को काटकर चलती है!

जहां कोई नहीं होता वहां केवल हवाओं और प्रकृति ने ही मार्ग को मोड़ते है यहीं जीवन का कठोर सच है पर बहुत सुंदर सत्य और एकांत में तपस्वी को दिशा देते है।

 साधक का सच्चा पुरुषार्थ यह है कि पैरों के चिन्हों को हृदय से लगाकर आगे बढ़ने का संकल्प साधक को माँ की दुआ ठहरने नहीं दिया और बार बार आनेवाले डर भय के संकेतों को भी अपने आस पास टिकने नहीं दिया!

जब मनुष्य साधना में होता है तो सूर्य चंद्र मंगल गुरु शुक्र शनिग्रह-नक्षत्र—सब उसकी राह में प्रकाश बनते हैं औरआकाश के तारों ने भी उस आस्था को उजाला में परिवर्तित कर देते है!

साधक जानते हैं कि माँ का धाम बहुत दूर नहीं माँ की आवाज़ हमारे आपके भीतर ही है गुरु ने सिखाया कि कठिन न तो शिक्षा है, न जीवन; कठिन तो मन का भ्रम है जब भ्रम मिटता है, वहीं रास्ता स्वयं खुलवाता है।

जब हृदय बार बार कहता है कि मै उस घर में जाना चाहता हूँ जहाँ माँ रहती है जिसका रास्ता सब स्मृतियों में धुँधला है।फिर भी हम रुक नहीं सकते क्योंकि पथिक की पहचान ही है कि वह चलकर ही सत्य को पा लेता है।

माँ की शरण पाने की बेचैनी बढ़ती जाती है जग की आँखें बंद है दुनिया के रास्ते सब धुँधले हैं आप भटक रहे हैं पर खोज नहीं छोड़ते क्योंकि माँ की छवि आपकी आँखों में बसी है।

माँ दिल में रहती है, पुकारने पर छुप जाती है।कभी आँसुओं से, कभी आकाश के तारों से वह संकेत देती है।दिल कहता है माँ कहीं दूर भी नहीं, पास भी नहींजंगल-पहाड़ों की तपस्या में ही वह मिलती है।

 साधक की भीतर की यात्रा माँ तक पहुँचने की बेचैनी,संघर्षों में मिली दीक्षा और मंज़िल की ओर बढ़ते निरंतर कदमों का महाकाव्य है।

दुनिया आपकी हँसी देखेगी आपका संघर्ष नहीं मंज़िल कठिन हो सकती है पर माँ की दुआ मार्ग बना देती है।जो दूर है वह भी मन की आस्था से निकट हो जाता है।

भ्रम रास्ता रोकता है, विश्वास रास्ता खोलता है।माँ केवल लक्ष्य नहीं प्रेरणा, शक्ति और दिशा है।

गलतियाँ भी तुम्हारी नहीं वे तो मार्ग के पत्थर हैं जो तुम्हें और दृढ़ बनाते हैं साधक खोज करने वाले होता है साधक कभी छोटा नहीं होता।

जब हमारी वाणी में प्रकाश आ जाती है तो हमारी राह में माँ की छाया छाया बनकर छा जाती है और हमारे हर कदम को सत्य की दिशा से अवगत कराने लगती है।

 ये दुनिया हमारी हँसी देखकर खुशियाँ मनाती रही पर हमारे भीतर की लड़ाई कोई नहीं समझ पाया हमने दूर और कठिन मंज़िल चुनी संघर्षों से जूझकर उम्मीदों का दीप जलाया पर बंजर रास्तों वीराने और एकांत में भी प्रकृति हवाएँ और ईश्वर हमे दिशा देते रहे और डर हमे रोकता रहा पर माँ की दुआ हमें संभालती रही ग्रह-नक्षत्र आकाश के तारे सब हमारे साथ प्रयत्नों के साथी बने पर हमारी सबसे बड़ी पीड़ा और इच्छा यही है कि हमें माँ तक पहुँचना है और माँ की शरण में पुनः लौट जाना है!

हम भटकते है पूछते है खोजते है पर माँ का धाम मन के भीतर ही है और वही माँ बार-बार हमे पुकारती है संघर्ष में जिसने विश्वास खो दिया भला वो सत्य सत्य स्वरूपा को कैसे देख सकता है!

माँ की दर्शन का मंज़िल कठिन नहीं मन का भ्रम कठिन है।माँ की छाया हमे वहीं पहुँचा देगी जहाँ हम जाना चाहते है।

माँ की आशीर्वाद कहता है कि हमारे भीतर की ज्योति कभी मंद न हो हमारी मन सदा माँ के चरणों की ओर मुड़ा रहे भ्रम हटे मार्ग दिखे हमारे हर कदम पर माँ की प्रकाश ही प्रकाश प्रकाशित हो कर हमें मंजिल की राह दिखाते है!

जो दुनिया केवल चेहरे की हँसी गिनती हो वो दुनियां मन के भीतर जलती तपस्या को भला कैसे समझ सकती है? जिस हृदय ने पीड़ा, कष्ट और संघर्ष को अपना गुरु बनाया हो,उसकी थकान, उसके आँसू, उसकी रातों का उजाला कोई नहीं देखता।

जो दुनिया केवल चेहरे की हँसी गिनती हो वो मन के भीतर जलती तपस्या को भला कैसे समझेगी ? जिस हृदय ने पीड़ा कष्ट और संघर्ष को अपना गुरु बना लिया हो उसकी थकान उसके आँसू उसकी जागी हुई रातों का उजाला इस संसार की आँखों को कभी दिखाई नहीं देता।

जीवन की घटनाएँ बड़ी विचित्र होती हैं साहब जो बीत जाता है वही अकसर फिर स्मृति बनकर सामने खड़ा होता है भटकाव भी प्रभु की ही लीला है क्योंकि हर अनुभव में कोई अद्भुत संदेश छिपा होता है। बिना सन्देश का भला भटकाव कैसा सन्देश ही तो भटकाव का जड़ है!

जीवन की हर घटना कोई साधारण पड़ाव नहीं होती जो बीत जाती है वही स्मृति बनकर फिर से लौटकर हमारे सामने आ जाती है क्योंकि जिन राहों में हम खोए जाते है उन्हीं राहों में कोई अद्भुत संदेश छिपा होता है क्योंकि बिना कोई सन्देश का भटकाव कैसा जो आत्मा को भीतर से जाग्रत कर दे और उसे ढूढने पर विवश कर दे फिर भी वो नहीं मिले उसे ही तो भटकाव कहते है सच तो ये है कि बिना भटके हुए मंजिल नहीं मिलती चाहे वो ईश्वर हो या फिर कुछ और!

भटकाव भी प्रभु की ही लीला है क्योंकि जिन राहों में हम खोए हुए रहते हैं उन्हीं में कोई अद्भुत संदेश छिपा होता है।और सच तो यह है भटकाव बिना संदेश के होता ही नहीं संदेश ही तो भटकाव की जड़ है जो आत्मा को भीतर से जाग्रत कर जाता है।

अगले कदम का संकेत देने वाला गुरु मौन होता है वह बोलता नहीं फिर भी सब कुछ कह देता है समस्या गुरु के मौन में नहींसमस्या उस शिष्य में है जो संसार के कोलाहल में इतना डूबा होता है कि गुरु की मौन वाणी को सुन ही नहीं पाता गुरु तो हर क्षण बोलता है पर सुनने वाला ही अक्सर बहरा बना रहता है।

आस-पास टिकने नहीं दिया शायद यही जीवन की परीक्षा थी जो अपने थे वे दूर होते गए और जो दूर थे वही अनुभव बनकर पास चले आए पर ईश्वर ने यह भी समझा दिया कि अकेलापन दंड नहीं दिशा है और हटाए गए सहारे ही असली सहारा ढूँढना सिखाते हैं जिसने तुम्हें टिकने नहीं दिया उसी ने तुम्हें उठना सिखाया और जिसने दूर धकेला उसी ने तुम्हें अपने भीतर की शक्ति पहचानने पर मजबूर किया!

जब मनुष्य साधना में स्थित हो जाता है तो सूर्य-चंद्र उसकी राह के दीपक बन जाते हैं मंगल गुरु शुक्र शनि सब ग्रह-नक्षत्र उसके मार्ग को आशीषों का प्रकाश देते हैं और आकाश के असंख्य तारे भी उसकी आस्था को उजाले की तपो-ज्योति में बदल देते हैं।


मुख्य संदेश और सारांश दुनिया केवल बाहरी दिखावे को देखती है लोग केवल आपकी हँसी, खुशियाँ और बाहरी चेहरे को देखते हैं, लेकिन आपके भीतर की तपस्या, संघर्ष और पीड़ा को समझते नहीं। असली संघर्ष और कठिनाइयाँ वह हैं जो केवल अनुभव करने वाला जान सकता है।

भटकाव और अनुभव का महत्वजीवन की घटनाएँ विचित्र और अप्रत्याशित होती हैं। भटकाव भी प्रभु की लीला का हिस्सा है। हर अनुभव में कोई अद्भुत संदेश छिपा होता है। बिना संदेश के भटकाव नहीं होता। साधक वही है जो इन अनुभवों से सीखता है और मार्ग खोजता है।

साधक की आंतरिक यात्रासाधक वह है जो कठिन राहों पर चलता है, पीड़ा और संघर्ष को अपना गुरु बनाता है, और मन की आस्था से अपनी मंज़िल की ओर बढ़ता है। राह कठिन हो सकती है, लेकिन आस्था, तपस्या और माँ की दुआ मार्ग बनाती है।

माँ का प्रतीक यहाँ माँ केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रेरणा, शक्ति और दिशा का स्रोत है। माँ का धाम बाहर नहीं, बल्कि हमारे भीतर ही है। साधक की यात्रा माँ तक पहुँचने की बेचैनी और संघर्ष में प्राप्त दीक्षा का महाकाव्य है।

भ्रम और विश्वास भ्रम रास्ते रोकता है, विश्वास रास्ता खोलता है। जब साधक का हृदय स्थिर रहता है और विश्वास बनाए रखता है, तो हर कठिनाई और संघर्ष भी मार्गदर्शन का स्रोत बन जाता है।

सूर्य, चंद्र और ग्रहों का आशीर्वाद जब साधक अपने साधना में स्थित होता है, तो आकाशीय शक्तियाँ, ग्रह और तारे भी उसके मार्ग को प्रकाशमान करते हैं। यह संदेश देता है कि ईश्वर और प्रकृति साधक के साथ होती हैं।

अकेलापन और कठिनाई का महत्व जीवन में जो सहारे दूर हो जाते हैं, वही हमें अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने पर मजबूर करते हैं। अकेलापन दंड नहीं, बल्कि दिशा है।

टिप्पणियाँ

मेरी हृदय मेरी माँ

अहंकार और इच्छाओं का त्याग करके सच्चे समर्पण और भक्ति से ही भगवान का अनुभव और जीवन का परम आनंद प्राप्त होता है क्योंकि यह भक्ति-गीत एक साधक की भगवान के प्रति गहरी पुकार जिज्ञासा और समर्पण को दर्शाता है वह बार-बार भगवान को याद करता है और उनकी लीला को समझना चाहता है लेकिन उसे स्पष्ट अनुभव नहीं हो रहा इसलिए वह प्रश्न करता है भक्त भगवान से प्रार्थना करता है कि उसका अहंकार भय स्वार्थ और चिंता मिटा दें और उसे अपने प्रेम व दिव्यता में लीन कर दें वह स्वीकार करता है कि इच्छाएँ और मोह उसे भ्रमित करते हैं और सच्चे ज्ञान से दूर कर देते हैं सच्चा आनंद और शांति केवल भगवान में ही है इसलिए वह उनसे आत्म-शुद्धि और ब्रह्म में विलीन होने की प्रार्थना करता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,भगवन कैसी तेरी लीला तू दिखाता काहे ना, #Bhagawan Kaisi Teri Lila Too Dikhata Kahe Naa, Writer ✍️ #Halendra Prasad ,

यह गीत जीवन के परिवर्तन आत्मचेतना और भगवान के रहस्य को समझने की एक आध्यात्मिक खोज को व्यक्त करता है।कवि इस गीत के माध्यम से भगवान से प्रश्न करता है कि वह पागल नहीं है बल्कि जीवन और चेतना के गहरे रहस्यों को समझने की कोशिश में भटक रहा है। संसार हर पल बदलता रहता है सुख-दुःख आशा-निराशा जन्म-मरण सब आते-जाते रहते हैं। मनुष्य बाहर की दुनिया को आँखों से देखता है लेकिन असली सत्य मन आत्मा और चेतना के भीतर छिपा है। यह जीवन कोई स्थिर चीज नहीं है बल्कि लगातार बदलने वाली प्रक्रिया है। जो व्यक्ति इस परिवर्तन को स्वीकार कर लेता है और भीतर की चेतना को समझने का प्रयास करता है वही जीवन के सच्चे अर्थ को जान पाता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, भटका चेतना के सागर में ना मैं पागल भगवन, #Bhatka Chetna Ke Saagar Mein Na Main Paagal Bhagwan, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

यह रचना बताती है कि अत्यधिक सोच और अतीत में जीना मनुष्य को उलझन में डाल देता है जबकि विश्वास संतुलन और वर्तमान में जीना जीवन को सरल बनाता है कवि अपने मन की बेचैनी यादों निर्णयहीनता और मानसिक संघर्ष को माँ के सामने व्यक्त करता है। कवि बीती हुई बातों और पुरानी यादों में इतना उलझ गया है कि उसे रातों में नींद नहीं आती और वह सही-गलत तथा जीवन के प्रश्नों में खो जाता है कवि हर बात को बहुत गहराई से सोचता है, जिसके कारण वह छोटे-छोटे निर्णय भी नहीं ले पाता। यादें उसके मन को बार-बार विचलित करती हैं और उसकी कार्यक्षमता रुक जाती है। अंत में वह अपनी माँ से मार्गदर्शन, शांति और सहारा माँगता है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, बड़ी उलझन में फंसी है मेरी प्राण रे माई #Badi Uljhan Men Fanshi Hai Meri Pran Re Mai,, Writer ✍️ #Halendra Prasad ,

यह रचना गुरु-भक्ति वैराग्य और आत्मज्ञान का सुंदर संदेश देती है कि संसार का सुख क्षणिक है जबकि गुरु का ज्ञान ही सच्ची मुक्ति का मार्ग है क्योंकि यह भक्ति गीत संसार की मोह-माया, धन, रूप, आकर्षण और वासना के जाल से सावधान करता है। गीत में मोह-माया को नागिन के रूप में दर्शाया गया है जो मनुष्य को सुंदरता और लालच के माध्यम से अपने बंधन में बाँधकर दुख देती है। मोह में फँसा इंसान भीतर से टूट जाता है और जीवन का सही मार्ग खो देता है गीत का मुख्य संदेश यह है कि केवल सच्चे गुरु की शरण और उनके उपदेश ही मनुष्य को इस भ्रमजाल से मुक्त कर सकते हैं। गुरु की निर्मल वाणी, ज्ञान और कृपा आत्मा को शांति प्रदान करती है तथा जीवन को सही दिशा देती है।सीआध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत,मोह माया से मुक्त करते है सुने जो कहानी, #Moh Maya Se Mukt Kayre Hai Sune Jo Kahani, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

मृत्यु प्रकृति का अटल सत्य है, इसलिए उससे डरने के बजाय उसे शांति और परिवर्तन के रूप में स्वीकार करना चाहिए। क्योंकि मृत्यु को भय नहीं बल्कि शांति, विश्राम और आत्मा की मुक्ति का माध्यम है। जैसे दिन के बाद रात आकर शरीर को आराम देती है, वैसे ही जीवन के संघर्षों और थकान के बाद मृत्यु आत्मा को शांति प्रदान करती है मृत्यु को भय नहीं बल्कि शांति, विश्राम और आत्मा की मुक्ति का माध्यम है। जैसे दिन के बाद रात आकर शरीर को आराम देती है, वैसे ही जीवन के संघर्षों और थकान के बाद मृत्यु आत्मा को शांति प्रदान करती है।मृत्यु को जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नए मार्ग और दिव्य यात्रा की शुरुआत माना गया है। अच्छे कर्म करने वाला मनुष्य मृत्यु के बाद परमात्मा और स्वर्ग की ओर जाता है, जहाँ दुख, चिंता और पीड़ा समाप्त हो आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, क्यों कहते हो उसे डरावनी जो आती है आराम देने को, #Kyun Kehte Ho Use Daraavni Jo Aati Hai Aaraam Dene ko, Writer ✍️ #Halendra Prasad

आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना,मानव और ब्रह्मांड की एकता का अनुभव, Manav Aur Brahmand Ki Ekta Ka Anubhav,

अकेलापन मन का भ्रम है आत्मा सृष्टि और परमात्मा से जुड़े होने का अनुभव ही सच्चा ज्ञान और वास्तविक शांति है क्योंकि यह गीत मानव के मन आत्मा और परमात्मा के संबंध को समझाने वाला एक आध्यात्मिक चिंतन है। कवि कहता है कि मन और दिल अक्सर अज्ञान तथा भ्रम में पड़कर स्वयं को अकेला समझ लेते हैं, जिससे दुख, भय और पीड़ा उत्पन्न होती है। जबकि वास्तविक सत्य यह है कि जीवन कभी अकेला नहीं होता, क्योंकि प्रत्येक जीव, प्रत्येक तत्व और सम्पूर्ण सृष्टि एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। तन सीमित और अकेला दिखाई दे सकता है, लेकिन आत्मा शाश्वत, असीम और परम चेतना से जुड़ी हुई है। अकेलेपन की भावना वास्तव में मन की एक अवस्था है, जो अज्ञान और गलत धारणाओं से उत्पन्न होती है। जब आत्मज्ञान प्राप्त होता है, तब मन के भ्रम दूर हो जाते हैं और मानव अपने भीतर स्थित चेतना तथा ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव करने लगता है मेरे अनुभव में ईश्वर केवल एक निर्गुण शक्ति नहीं, बल्कि माँ के समान प्रेम, करुणा, संरक्षण और स्नेह प्रदान करने वाली शक्ति है। आत्मा के जागरण पर ईश्वर माँ बनकर मानव को अपने प्रेम का अनुभव कराता है, उसके आँसू पोंछता है और जीवन का सही मार्ग दिखाता है। मानव कभी अकेला नहीं है। आत्मा, प्रकृति, समस्त सृष्टि और परमात्मा सदैव उसके साथ हैं। सच्चा ज्ञान मनुष्य को इस सत्य का अनुभव कराता है और उसे शांति, प्रेम तथा आत्मिक आनंद की ओर ले जाता है।आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत रचना,माने बात ना हमारी करता दिल पर आघात गुरुवर, #Mane Bat Naa Hamari Karta Dil Per Aaghat Guruvar, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

संघर्ष संतुलन और अवसर की खोज जीवन अवसर नहीं, चेतना की यात्रा, Sangharsh Santulan Aur Avasar Ki Khoj Jeevan Avasar Nahin, Chetna ki Yatra,

यह रचना बचपन की मासूमियत मातृस्नेह प्रकृति-प्रेम और जीवन की सरलता के महत्व को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया है।बचपन की निष्कपट खुशी प्रकृति और माँ के स्नेह की स्मृति तथा वर्तमान जीवन की जटिलताओं के बीच खोई हुई सहजता को पुनः पाने की लालसा यह है कि इस गीत में कवि अपने बचपन की मधुर स्मृतियों को याद करते हुए वर्तमान जीवन की जटिलताओं पर चिंतन करता है। बचपन में निडर निष्कपट आनंदमय और प्रकृति के निकट था। न किसी प्रकार का संकोच था न भय न ही संसार के भेदभाव और चिंताओं का ज्ञान था। परिवार प्रकृति और माँ का स्नेह ही सम्पूर्ण संसार था। जैसे-जैसे कवि बड़ा हुआ ज्ञान जिज्ञासा और सामाजिक अनुभवों के साथ जीवन में संकोच भय चिंता और अनेक प्रकार के बंधन बढ़ते गए। बचपन की सहजता और स्वतंत्रता धीरे-धीरे दूर होती गई तथा जीवन सांसारिक उलझनों में घिर गया। लगता है कि आधुनिक जीवन की जटिलताओं ने मन की सरलता और निडरता को छीन लिया है। माँ और प्रकृति की गोद में बिताए उन सुखद दिनों को पुनः पाने की आकांक्षा उत्पन्न होने लगी है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, बड़ा खुश था मैं उस दिन जिस दिन जानता ना मैं किसीको , #Bada Khush Tha Main Us Din Jis Din Jaanta Na Main Kisi ko, Writer ✍️ #Halendra Prasad

यह गीत जीवन के दर्द धोखे और अकेलेपन की भावना को व्यक्त करता है। कवि कहते हैं कि आज दुनिया दुख को नहीं समझ रही है और उसे एक तमाशा समझती है लेकिन एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब लोग उनके दर्द को समझेंगे और पछताएँगे क्योंकि जीवन में कई लोग अपने स्वार्थ और गलत सोच के कारण दूसरों का दिल तोड़ देते हैं। इंसान कई बार अपने ही लोगों से ठोकर खाकर अकेला रह जाता है। फिर भी जीवन का विश्वास है कि जीवन में नफरत नहीं बल्कि प्रेम दया और करुणा ही सबसे बड़ी शक्ति है। ईश्वर सब कुछ देखता है और हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल जरूर मिलता है। इसलिए सच्चाई और प्रेम के रास्ते पर चलना ही जीवन का सही मार्ग है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, मेरा दुःख जब देखेगा ना भूलेये दुनियां #Mera Dukh Jab Dekhegi Naa Bhooleye, ✍🏻#Write Halendra Prasad