सामान्य योग अभ्यासक्रम गीत, मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो, राइटर हलेन्द्र प्रसाद, Samany Yoga Abhyaskram Geet, Man Mandir Men Om Japo Suraj Pe Dhyan Lagavo, Writer Halendra Prasad,
गीत =} #मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो
Geet=} #Man Mandir Men Om Japo Suraj Pe Dhyan Lagavo
Writer ✍️ #Halendra Prasad #CISF
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_आशिक़ी_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Ashiki_Meri_Maa❤️🙏
#MereGeet- ❤️❤️❤️👮♂️ #मेरेगीत- ♥️❤️❤️
धीरे- धीरे ढीला करो तुम बारम बार करो अभ्यास
तन-मन में सूक्ष्म संचरण बढ़े शरीर बने रूपवान
सहयोग करे ये अंग-अंग को योग नाम है यार
खड़े-खड़े कर सकते हम बैठे भी कर सकते ये काम
बार बार रियाज करो स्वभाव बनालों यार
बार बार रियाज करो स्वभाव बनालों यार
ग्रीवा चालन की ग्रीवा शक्ति विकासक बड़ी जरूरी है
शारीरिक वेगको समस्थिति में रखना योग विधि बड़ी इच्छित है
प्रथम चरण का उद्देश्य सुनो तुम आंख कान को खोल
आगे पीछे झुक कर खिंचाव करो महसूस
सावधान में खड़े हो जाओ दोनों हाथ दोनो पहलू पर
रखो तुम मिलाए
अंतर रखो पैरों में दो तीन इंच नजर योग जमाए
अंतर रखो पैरों में दो तीन इंच नजर योग जमाए
स्वभाव चाल है योग का ताड़ासन कहलाए
करते है अभ्यास जब हथेलियों को कमर के ऊपर लाय
प्राण वायु को जैसे जैसे बाहर निकालते है
वैसे वैसे सिर को आगे झुकाते जाते है
ठुड्डी स्पर्श करे वक्ष स्थल को कोशिश हरदम करते है
योग साधना स्वास्थ बनाए तन-मन को शरीर सुंदर हम रखते है
अन्त: कारण में प्राण वायु जैसे जैसे लेते है
जितना जाएं सिर पीछे को उतना पीछे करते है
एक चक्र जब पूर्ण हुआ तो बार बार दुहारवो
मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो
प्राण वायु को छोड़ते छोड़ते आहिस्ता से सिरको दाई ओर झुकावो
कान से कन्धे को छू कर नजदीक जितना हो लावों
ध्यान रखे अब बाई कन्धे को ऊपर उठ ना जाए
प्राण वायु को अन्दर लेते लेते सिर को सामान्य हालत में लावों
इसी तरह अभ्यास करो तुम सिर को बाई ओर झुकावो
प्राण वायु को अन्दर लेते लेते सिर को सामान्य हालत में लावो
एक चक्र जब पूर्ण हुआ तो बार बार दुहारवो
मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो
सिर को सीधा रखते रखते प्राण वायु को बाहर निकाले
आराम आराम से सिर को दाईंओर घुमा कर
ठुड्ढी और कन्धे को एक सिध में लाएं
प्राण वायु को अन्दर लेते लेते सिर को सामान्य हालत में लावो
इसी तरह अभ्यास करे
प्राण वायु को छोड़ते छोड़ते सिर को बाई ओर घुमावो
प्राण वायु को अन्दर लेते लेते सिर को सामान्य हालत में लावो
एक चक्र जब पूर्ण हुआ तो बार बार दुहारवो
मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो
छोडते छोड़ते प्राण वायु को सिर को आगे झुकाते जाओ
ठुड्ढी को सिने से छू कर प्राण वायु को ले कर आवो
धीरे धीरे घड़ी के जैसा सर को तुम घुमाते जावो
वापस लाते लाते सिर को तुम प्राण वायु को छोड़ते जावों
प्राण वायु को छोड़ते जावों
इसी तरह से ग्रीवा को तुम एक बार घुमावों
इसके बाद सिर को तुम घड़ी के विपरीत में ले जावो
प्राण वायु को लेते लेते सिर को पीछे लेजावो
छोडते छोड़ते प्राण वायु को सिर सामान्य जगह पर लावों
एक चक्र जब पूर्ण हुआ तो बार बार दुहारवो
मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो
गीत =} #मन मंदिर में ॐ जपो सूरज पे ध्यान लगावो
Geet=} #Man Mandir Men Om Japo Suraj Pe Dhyan Lagavo
Writer ✍️ #Halendra Prasad #CISF
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_आशिक़ी_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Ashiki_Meri_Maa❤️🙏
#MereGeet- ❤️❤️❤️👮♂️ #मेरेगीत- ♥️❤️❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें