आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना माँ शक्ति की करुणा न्याय और संरक्षण का दिव्य स्तवन Maa Shakti Kee Karuna, Nyaay Aur Sanrakshan Ka Divy Stavan

आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना, माँ शक्ति की करुणा न्याय और संरक्षण का दिव्य स्तवन Maa Shakti Kee Karuna, Nyaay Aur Sanrakshan Ka Divy Stavan 

यह स्तवन माँ आदिशक्ति के करुणामयी, रौद्र और कल्याणकारी स्वरूपों का भावपूर्ण वर्णन है। जब संसार में अधर्म, अन्याय और पीड़ा बढ़ती है तथा भक्त का हृदय व्यथित होता है, तब वह माँ को पुकारता है। माँ अपने विविध रूपों जैसे दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती, चंडी और भैरवी में प्रकट होकर अधर्म का नाश करती हैं, धर्म की स्थापना करती हैं तथा भक्तों को साहस, ज्ञान, समृद्धि और संरक्षण प्रदान करती हैं।

माँ का मातृत्व रूप करुणा, प्रेम और ममता से परिपूर्ण है, जबकि उनका रौद्र रूप दुष्टों का संहार कर सृष्टि का संतुलन पुनः स्थापित करता है। यह स्तवन माँ को सत्य, न्याय, धर्म और करुणा की सजीव प्रतिमूर्ति मानते हुए उनके सर्वव्यापी, शक्तिशाली और दयामयी स्वरूप का गुणगान करता है

माँ शक्ति का स्तवन है माँ करुणा न्याय और संरक्षण की पुकार है जब भक्त का हृदय संसार के दुख अन्याय और पीड़ा को देखकर टूटने लगता है तो माँ भक्त के भक्ति से शक्ति बनकर भक्त के पास आती है!

जब भक्त पाप अन्याय अनीति कदाचार अपराध को देखकर माँ दुर्गा से विनती करता है तो माँ  रक्षक बनकर आती है और संरक्षिका बनकर इस सृष्टि की रक्षा करती है।

माँ सभी रूपों का अद्भुत समन्वय प्रकट करती है माँ कोमल रौद्र करुणामयी और न्यायप्रिय है और माँ भक्त के हृदय में वास करने वाली दया भाव शक्ति है।

जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तो माँ काली बनकर उस अधर्म का नाश करती हैं माँ दुर्गा और चंडी बनकर शक्ति साहस और धर्म की ज्योति प्रज्वलित करती हैं माँ लक्ष्मी कल्याण और समृद्धि प्रदान करती हैं और भैरवी व चामुण्डा रूप में दुष्टों का संहार करसृष्टि का संतुलन पुनःस्थापित करती हैं।

माँ की रूपों की महिमा वेदों और पुराणों में गाई गई है और माँ ही मानव जीवन की आशा और विश्वास हैं जब माँ का मातृत्व रूप प्रकट करती है तो माँ का कोमल प्रेम करुणा के सागर की भाँति सब कुछ भिगो देता है।

माँ जब हाथों में तलवार धारण करती है तो भयावह स्वरूप डरावना लगते हुए भी प्रेम दया और ममता से परिपूर्ण होता है।और प्रकृति स्वयं माँ की महिमा का गान करने करता है क्योंकि सूर्य प्रकाश ऊर्जा और वायु सब माँ की शक्ति के साक्षी बन जाते हैं इसीलिए माँ को सत्य न्याय और धर्म की प्रतीक कहा जाता हैं।

माँ संकटों को हरने वाली और भय और पाप को नष्ट करने वाली दुर्गा हैं जब धरती पर अधर्म सीमा लाँघ जाता है है तो माँ महाकाल और ज्वाला बनकर रौद्र रूप धारण करती हैं और दुष्टों का अंत करती हैं।

 जब माँ का स्नेहमयी संवेदनशील स्वरूप जागृत करती है तो माँ अपने बच्चों और भक्तों की हर पीड़ा हर भावना को समझ लेती हैं माँ सरस्वती बनकर वीणा के मधुर स्वर में ज्ञान बरसाती हैं और अज्ञान का नाश करती हैं और प्रेम व करुणा का संचार करती हैं।

माँ फूलों की सुगंध और हवा की स्पर्शिलता बनकर हमारे हृदय में विराजमान रहती हैं अदृश्य होकर भी हर श्वास में विद्यमान रहती है माँ यह संदेश देती हैं कि वह केवल शक्ति ही नहीं करुणा न्याय ज्ञान और ममता भी हैं।

जब भक्त अधर्मो को देखता है तो भक्त का हृदय माँ में ही आशा शांति और संरक्षण खोजता है जब भक्त माँ को टूटे हुए हृदय से पुकारता है तो माँ संसार के दुख पाप और अन्याय को देखकर उस पीड़ा को पहचान लेती हैं और अपनी असीम शक्ति से रक्षक व संरक्षिका बनकर प्रकट होती हैं!

दुख पाप और कष्टों का विनाश करने वाली माँ जी हैं जो काली दुर्गा लक्ष्मी चंडी भैरवी सरस्वती मुण्डेश्वरी विंध्याचली और महाकाली बनकर सृष्टि की देखभाल करती है और संरक्षण देती है!

माँ का कही दिव्य रूप तो कही विकराल रूप है जो दुष्टों का संहार करता हैं माँ करुणा प्रेम और ममता का अथाह सागर और सत्य न्याय और धर्म की सजीव प्रतिमूर्ति हैं।

माँ भक्तों के दुख समझकर उन्हें मुक्त करने वाली देवी हैं।उनकी शक्ति का गुणगान केवल मनुष्य नहीं करता बल्कि संपूर्ण प्रकृति करती है माँ ज्ञान साहस प्रकाश और शांति का स्रोत हैं जो अपने बच्चों के जीवन को स्नेह दया और कृपा से सँवारती हैं।

माँ शक्ति की भक्ति करुणा न्याय और संरक्षण की पुकार है। जब संसार में दुख पाप और अन्याय बढ़ते हैं और भक्त का हृदय व्यथित होता है तब वह माँ से रक्षक बनकर आने की प्रार्थना करता है। माँ अपने विविध रूपों काली दुर्गा चंडी लक्ष्मी भैरवी चामुण्डा और सरस्वती में प्रकट होकर अधर्म का नाश करती हैं 

माँ शक्ति व साहस देती हैं कल्याण और समृद्धि प्रदान करती हैं तथा ज्ञान और विवेक का प्रकाश फैलाती हैं। माँ का रौद्र स्वरूप दुष्टों का संहार करता है माँ का मातृत्व रूप करुणा प्रेम और ममता से भक्तों को संबल देता है। माँ सत्य धर्म और न्याय की प्रतीक हैं जो संकटों का हरण करती हैं। 

माँ की शक्ति का गुणगान केवल मनुष्य ही नहीं संपूर्ण प्रकृति करती है यह स्तवन माँ के सर्वव्यापी करुणामयी और शक्तिशाली स्वरूप का चित्रण है जिसमें संसार के कल्याण और टूटे हृदय की शांति के लिए माँ शक्ति का आह्वान किया गया है।

टिप्पणियाँ

मेरी आशिक़ी मेरी माँ

यह गीत माँ की महिमा, त्याग, प्रेम और शक्ति का भावपूर्ण वर्णन करती है। कवि बताता है कि माँ ही उसकी सबसे बड़ी रक्षक और प्रेरणा स्रोत है। संसार के तीर-तलवार, दुख-कष्ट और स्वार्थी लोगों का व्यवहार उसे विचलित नहीं कर सका, क्योंकि माँ के संस्कार और आशीर्वाद उसके साथ हैं माँ ने उसे कठिन परिस्थितियों में तपाकर मजबूत बनाया, ज्ञान दिया, साहस दिया और सही मार्ग पर चलना सिखाया। जब दुनिया स्वार्थ से भरी दिखाई देती है और कठिन समय में कोई साथ नहीं देता, तब माँ ही सच्ची सहारा बनती है। कवि माँ को देवी, शक्ति और ईश्वर का स्वरूप मानता है तथा उसके चरणों में समर्पित होकर कृतज्ञता व्यक्त करता है।माँ का प्रेम निष्काम, अटूट और जीवन का सबसे बड़ा आधार है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, #मेरी मईया तू बनाई मुझको फूल दिल के, #Meree Maiya Too Banaee Mujhako Phool Dil Ke, #Halendra Prasad,

हिन्दी रोमांटिक गीत, मिटाले दाग को दिल से, Hindi Romantic Geet, Meetale Daag Ko Dil Se,

बसंत पंचमी मातादी भक्ती गीत, Basant Panchami Matadi Bhakti Geet, सरवस्वती महालक्ष्मी बुद्धि के बुद्धादात्री, Saravasvatee Mahaalakshmee Bbuddhi Ke Buddhaadaatree, Writer ✍️ Halendra Prasad,

यह गीत मनुष्य के मन की उस स्थिति का चित्रण करती है जहाँ वह इच्छाओं, कामनाओं और भौतिक लालसाओं के भ्रम में फँसकर अपने वास्तविक स्वरूप को भूल जाता है। चाहत और मोह में डूबकर वह सही-गलत का विवेक खो देता है और आत्मा से दूर हो जाता है। कवि बताता है कि संसार सुंदर है, परंतु मनुष्य की अतृप्त इच्छाएँ उसे भटकाती रहती हैं। दौलत, वासना और महत्वाकांक्षा के पीछे भागते-भागते वह सच्चे सुख और शांति से वंचित रह जाता है। जब मनुष्य एकांत, साधना और आत्मचिंतन की ओर मुड़ता है, तब उसे भीतर की दिव्यता और परम सत्य का अनुभव होता है। बाहरी दृष्टि भौतिक जगत को देखती है, पर आंतरिक दृष्टि ही वास्तविक सत्य को पहचानती है क्योंकि सच्चा सुख और शांति बाहरी चाहतों में नहीं, बल्कि आत्मबोध और भीतर के प्रकाश को पहचानने में है। आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, घिरा है चाहत के भरम में अब शरम भी ना आता, #Ghira Hai Chahat Ke Bharam Men Ab Sharam Bhi Naa Aata, Writer ✍️ #Halendra Prasad,

भक्ति गीत, सफल जीवन सौभाग्य का सुख है, Bhakti Geet, Safal Jiwan Soubhagya Ka Sukh Hai,

राम भजन गीत, भजों मन सीता सीता राम, Ram Bhajan Bhajo Geet, Man Sita Sita Ram,

देश भक्ति गीत, याद करो तुम उन वीरों को, Desh Bhakti Geet, Yad Karo Tum Un Veero Ko,

वेदमाता भक्ति गीत, प्राण वायु, Vedmata Bhakti Geet, Pran Vayu,

हिन्दी गीत, आंख में पानी आई, Hindi Geet, Aankh Me Pani Aai,

देश भक्ति गीत, भारत माता वर दे, DESH BHAKTI GEET BHARAT MATA VAR DE,