आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना, उजड़े वन से अंतर्मन तक आत्मिक एकांत की यात्रा, Ujade Van Se Antarman Tak Aatmik Ekaant Kee Yaatra,

 आध्यात्मिक दार्शनिक अनमोल रचना, उजड़े वन से अंतर्मन तक आत्मिक एकांत की यात्रा, Ujade Van Se Antarman Tak Aatmik Ekaant Kee Yaatra, 

मनुष्य जब जीवन को उजड़े वन जैसा अनुभव करता है, तब वह गहरे आत्मिक एकाकीपन से गुजरता है। यह अवस्था कभी वैराग्य और आत्मचिंतन की ओर ले जाती है, तो कभी निराशा का संकेत होती है। संसार का सहारा अस्थायी है, इसलिए सच्ची शक्ति आत्मबल और आत्मविश्वास में है। अंततः अंधकार के समय मनुष्य दिव्य माँ की शरण में जाकर ही शांति और प्रकाश पाता है।

जब मनुष्य अपने जीवन की तुलना एक उजड़े हुए वन से करता है। तो मनुष्य अपने जीवन को सुन सना जंगल की तरह देखता है जहां न हरियाली है न चहल-पहल है उसका हृदय भी सून सान खामोश हो जाता है 

जब मनुष्य का आत्मिक अवस्था एकाकीपन को दर्शाती है तो मुनष्य के जीवनकाल में कोई नहीं होता यानी न कोई अपना होता है न कोई पराया दिल में खालीपन और विरक्ति तथा सुख और आशाएँ सब इस जीवन से मिट चुकी होती है और मनुष्य मौन धारण कर लेता है!

यह आत्मिक अवस्था का एकाकीपन केवल बाहरी एकाकीपन नहीं बल्कि गहरी आत्मिक एकांतता की स्थिति है। यह वह समय होता है जब मनुष्य स्वयं को संसार से कटा हुआ अनुभव करता है जहां न कोई अपना लगता है न पराया हृदय में विरक्ति, खालीपन और मौन बस जाता है।

आत्मिक अवस्था का एकाकीपन का अवस्था को वैराग्य की अवस्था से जोड़ा गया है जहाँ व्यक्ति मोह और अपेक्षाओं से मुक्त होने लगता है और यह आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने की ओर एक कदम बढ़ाता है जहाँ जगत की अस्थिरता स्पष्ट हो जाती है। क्योंकि जब भीतर का शोर शान्त होता है तो सच्ची खोज शुरू होती है!

 हर मौन आध्यात्मिक नहीं होता कभी-कभी एकाकीपन का अवस्था मानसिक थकान निराशा या अवसाद का संकेत भी होता है यदि जीवन से सुख आशाएँ और संबंध पूरी तरह समाप्त महसूस हों तो यह आत्मचिंतन के साथ-साथ सहारे की आवश्यकता का भी संकेत होने लगता है।

जब मनुष्य दुनियां की क्षणभंगुरता को समझने लगता है तो अस्तित्व पर प्रश्न करने लगता है कि मैं कौन हूँ जैसे जिज्ञासाएं जागृत होने लगती है और पुरानी धारणाएं टूटने लगती है और नया दृष्टिकोण जन्म लेने लगता है जिसे मनुष्य समझकर साझा करने लगता है!

ये संसार में सच्चा सहारा मिलना कठिन है। लोग मार्गदर्शक बनते हैं पर अंततः दुख ही मिलता हैं क्योंकि जब संघर्ष निराशा और जीवन की कठिन राह की दिशा भ्रम और लक्ष्यहीनता अड़चन रुकावटों से भरी विघ्न दिक्कत लाती है तो जीवन संघर्षमय हो जाता है कारण यह भी है कि हुकूमत समाज में स्वार्थ और अहंकार का वर्चस्व है किन्तु कुछ बातों पर ठहरकर विचार करना उपयोगी हो सकता है पर लोग विचार नहीं करते मान लेते 

इस दूनी में निस्वार्थ सहारा दुर्लभ लगता है क्योंकि लोग मार्गदर्शक बनते तो हैं साथ का आश्वासन भी देते हैं पर जब संघर्ष निराशा दिशा-भ्रम और लक्ष्यहीनता सामने आती है तब अक्सर मनुष्य स्वयं को अकेला पाता है इस संसार में पूर्ण निस्वार्थ और स्थायी सहारा मिलना कठिन है। लोग साथ देते हैं मार्गदर्शन भी करते हैं परंतु जब परिस्थितियाँ बदलती हैं तो वही सहारे डगमगा जाते हैं!

इस बात को भी समझना बहुत कठिन है कि सच्चा सहारा बाहर नहीं भीतर भी खोजा जा सकता है क्योंकि आत्मविश्वास आत्मचिंतन और आत्मबल ऐसे स्तंभ हैं जो परिस्थिति बदलने पर भी साथ नहीं छोड़ते बल्कि वो हमेशा साथ रहते है चाहे परस्थिति कैसी भी हो!

इस जीवन में आशा उम्मीद कामना अभिलाषा आकांक्षा जितनी अधिक होती है उतनी ही अधिक आघात गहरी होती है जब हम लोगों से पूर्णता की अपेक्षा करते हैं तो निराशा अधिक होती है। क्योंकि हर व्यक्ति सीमित है!

अंतिम अंतरा अत्यंत मार्मिक और आध्यात्मिक है।जब जीवन में हर ओर अंधकार छा जाता है, तब मानव दिव्य माँ ईश्वर के चरणों में दीपक जलाकर आतासुख शांति खुशियों की दुआ मांगता है क्योंकि दीप का अर्थ है आशा श्रद्धा आत्मसमर्पण

माँ यहाँ केवल जन्मदात्री नहीं, बल्कि दिव्य शक्ति, ज्ञान और करुणा की देवी का प्रतीक है और मार्गदर्शक भी है और वह ईश्वर तक पहुँचने का माध्यम है उसके प्रेम में ही शांति और समाधान है।

अकेलापन और टूटन संघर्ष और निराशा भक्ति और आश्रय यह संदेश देता है कि जब संसार साथ छोड़ दे तब भी माँ दिव्य शक्ति का द्वार खुला रहता है। वही सच्ची शरण है जहां सारी सुख सुविधा और आत्मा की शान्ति मिलती है!

जब संसार साथ छोड़ देता है, तब ईश्वर माँ की शरण ही सच्चा सहारा और शांति का मार्ग बनती है यह जीवन के गहरे अकेलेपन निराशा और संघर्ष की भावनाओं को व्यक्त करता है। मनुष्य अपने जीवन को उजड़े हुए वन के समान बताता है जहाँ न कोई अपना है न सहारा। चारों ओर कठिनाइयाँ, रुकावटें और स्वार्थी संसार का वातावरण है, जिससे उसका हृदय दुख और वेदना से भर गया है। 

जीवन की इस निराशा के बीच अंततः वह व्यक्ति माँ की शरण में जाता है। दीपक जलाकर वह श्रद्धा और भक्ति के साथ मार्गदर्शन की प्रार्थना करता है और माँ अपने करुणा ज्ञान और दिव्य शक्ति से अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती हैं।

टिप्पणियाँ

मेरी आशिक़ी मेरी माँ

हिन्दी रोमांटिक गीत, मिटाले दाग को दिल से, Hindi Romantic Geet, Meetale Daag Ko Dil Se,

बसंत पंचमी मातादी भक्ती गीत, Basant Panchami Matadi Bhakti Geet, सरवस्वती महालक्ष्मी बुद्धि के बुद्धादात्री, Saravasvatee Mahaalakshmee Bbuddhi Ke Buddhaadaatree, Writer ✍️ Halendra Prasad,

भक्ति गीत, सफल जीवन सौभाग्य का सुख है, Bhakti Geet, Safal Jiwan Soubhagya Ka Sukh Hai,

राम भजन गीत, भजों मन सीता सीता राम, Ram Bhajan Bhajo Geet, Man Sita Sita Ram,

देश भक्ति गीत, याद करो तुम उन वीरों को, Desh Bhakti Geet, Yad Karo Tum Un Veero Ko,

वेदमाता भक्ति गीत, प्राण वायु, Vedmata Bhakti Geet, Pran Vayu,

हिन्दी गीत, आंख में पानी आई, Hindi Geet, Aankh Me Pani Aai,

देश भक्ति गीत, भारत माता वर दे, DESH BHAKTI GEET BHARAT MATA VAR DE,

भोजपुरी रोमांटिक गीत, तनका अपने हाथ खिलादी राजाजी, Bhojpuri Romantic Geet, Tanka Apne Hath Khiladi RajaJi,

माता भक्ती गीत, सृष्टिकर्ता ब्रम्हाको तू मार्ग शक्ति बतलाती है, Mata Bhkti Geet, Srshtikarta Bramhaako Too Maarg Shakti Batalaatee Hai,