जब संसार साथ छोड़ देता है, तब ईश्वर माँ की शरण ही सच्चा सहारा और शांति का मार्ग बनती है यह गीत जीवन के गहरे अकेलेपन निराशा और संघर्ष की भावनाओं को व्यक्त करता है। कवि अपने जीवन को उजड़े हुए वन के समान बताता है जहाँ न कोई अपना है न सहारा। चारों ओर कठिनाइयाँ, रुकावटें और स्वार्थी संसार का वातावरण है, जिससे उसका हृदय दुख और वेदना से भर गया है। जीवन की इस निराशा के बीच अंततः वह माँ की शरण में जाता है। दीपक जलाकर वह श्रद्धा और भक्ति के साथ मार्गदर्शन की प्रार्थना करता है। माँ यहाँ करुणा, ज्ञान और दिव्य शक्ति का प्रतीक हैं, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाली हैं। आध्यात्मिक दार्शनिक भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया, #Koee Apana Paraaya Nahin Dil Suna Suna Ho Gaya, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
#Koee Apana Paraaya Nahin Dil Suna Suna Ho Gaya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
उजड़े बन की तरह मेरा जीवन हो गया
कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया
चहल पहल नाही होती है वीराना में
खाली खाली घर सुनसान इस जमाना में
जिन्दगी की सुख आशा सब कुछ लुटाया मै
दिल के सहारे हमने दिल को रुलाया है
दिल का अकेलापन दिलवे से पूछा जब
वेदना से भरा दिल निराश होकर रोया तब
उजड़े बन की तरह मेरा जीवन हो गया
कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया
दिल को सहारा देने वाला कोई दिल ना
चारों ओर निराशा छाई कोई मंजिल ना
चलता अकेला जीवन निर्बल विवश था
पास कोई सहारा नाही सब जंगल था
कठिन विवाद बीच मुश्किल चुनौती थी
अड़चन रुकावटों से भरी विघ्न दिक्कत थी
झंझट बखेड़ा उलझन दिल को दबाता था
अजबे पेंचिदा प्रश्न कठ पुतली बनाता था
उजड़े बन की तरह मेरा जीवन हो गया
कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया
घिरा है अंधेरा बीच दिल की जिग़स्या
ताक झाक करता है दिल की समीक्षा
पूछ ताछ जासूसी बना दिल की दुहाई में
जांच करने को आया दिल रहनुमाई में
रास्ता दिखाने वाला रास्ता दिखाया था
दिल की अगुआई किया दिल को दुखाया था
कौन चलता है आगे आगे इस जमाना में
सबको हुकूमत चाहिए दिल के फसाना में
उजड़े बन की तरह मेरा जीवन हो गया
कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया
दीपक जलाकर आया तेरे चरणों में माँ
दिल ये गुजारिश किया भीख मांगने में
बंदना निवेदन किया विनती पैठाया हूँ
थोड़ी सी आराधना तुझको बुलाया हूँ
चाहत मेरी है माता चाहता हूँ दर्शन मै
दे दे मार्गदर्शन मुझे पा जाऊं ईश्वर
ज्ञान की देवी है तू माँ आशा प्रेम तेरे अंदर
दुखिया निराशा आया तेरे दरबार अंदर
उजड़े बन की तरह मेरा जीवन हो गया
कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया
गीत=} #कोई अपना पराया नाही दिल सुना सुना हो गया
#Koee Apana Paraaya Nahin Dil Suna Suna Ho Gaya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मे
री_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें