यह गीत ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण, कृतज्ञता और आत्मिक प्रार्थना का भाव प्रकट करता है। कवि स्वीकार करता है कि जीवन में मिले वैभव, सुख-सुविधाएँ, आत्मसम्मान और अनुभव सब भगवान की कृपा हैं। उसने अमीरी-गरीबी, सम्मान-अपमान और संसार का स्वार्थपूर्ण व्यवहार देखा है, जिससे उसे जीवन का वास्तविक सत्य समझ में आया।कवि भौतिक वस्तुओं के बजाय ईश्वर से प्रेम, साथ, ज्ञान और सही मार्ग का आशीर्वाद चाहता है। वह ऐसे समाज की कामना करता है जहाँ सबको सम्मान मिले और कोई अपमानित न हो। कठिन समय में जब कोई साथ नहीं देता, तब केवल भगवान ही सच्चा सहारा बनते हैं—यही इस गीत का मूल संदेश है।आध्यात्मिक दार्शनिक भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे अपना प्यार देदो ना, Bhagavaan Sheeshko Jhukaya Tere Charanon Mein Mujhe Apana pyaar Dedo Na, Writer=} #Halendra Prasad
#Bhagavaan Sheeshko Jhukaya Tere Charanon Mein Mujhe Apana pyaar Dedo Na
Writer=} #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
की सारी ठाठबाट दिया है मुझको जरासी साथ देदो ना
भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे अपना प्यार देदो ना
वैभव सुख सुविधा तूने जीवन में दिया है
आत्मसम्मान दिया दिल में बसा है
मैं तेरा आभारी भगवन मैं तेरा पुजारी हूँ
थोड़ी सी साथ का मैं थोड़ी सी जुहारी हूँ
जीवन बनाया तूने जिन्दगी दिखाया
जरा सी एहसान कर दो एहसास जगाया
की सारी ठाठबाट दिया है मुझको जरासी साथ देदो ना
भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे तुम आशीष देदो ना
विनती आराधना से मैं करता प्रार्थना
सिर को झुकाया तेरे चरणों में मेरी आत्मा
मेरी चाहत को तू जानता है भगवन
भर दे मुझमें ज्ञान मैं हूँ अज्ञानी भटकन
कोई विवश ना करें कोई अपमान ना
सबको सम्मान मिले जीवन में अभिमान ना
ठेस जो पहुंचता है गरिमा को देख कर
एक दिन ठुकराया जाता अभिमान को सहेज कर
की सारी ठाठबाट दिया है मुझको जरासी साथ देदो ना
भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे तुम आशीष देदो ना
मेरी सहारा बन जा मेरे मन में आ कर
तेरी कृपा से मेरी आत्मा कहे रो कर
सही मार्ग दिखाओ मुझको रास्ता बताओ
दिखा दो तुम आत्मा को सम्मान को पेठा दो
देखा अमीरी मैंने देखा गरीबी है
छल कपट की भंवरों में देखा मैं उपेक्षा है
आदर छोड़ अनादर लोग करते अपने मतलब से
करते है जलील लोग ज्ञान की वो कसरत से
की सारी ठाठबाट दिया है मुझको जरासी साथ देदो ना
भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे तुम आशीष देदो ना
जीवन की अभाव में भी ठाठबाट को देखा मैं
हजारों गेमों के बाद आबाद करके देखा मैं
मिलना जुलना खत्म हुआ महफिलों में बैठना
जीवन का शौक सब मिट गया रहना
विपत्तियों में खुद को मैं अकेला जब पाया
जीवन का अनुभव ने मुझे चलना सिखाया
कठिन समय में कोई साथ ना होता है
भगवन का साथ ही जंग साथ लड़ता है
की सारी ठाठबाट दिया है मुझको जरासी साथ देदो ना
भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे तुम आशीष देदो ना
गीत=} #भगवन शीशको झुकाया तेरे चरणों में मुझे अपना प्यार देदो ना
#Bhagavaan Sheeshko Jhukaya Tere Charanon Mein Mujhe Apana pyaar Dedo Na
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें