यह गीत मन, प्रकृति और ईश्वर-भक्ति का भावपूर्ण संगम है। हवा, संगीत और खुशबू के माध्यम से कवि के हृदय में उठने वाली संवेदनाओं को दर्शाया गया है, जो मन को आनंद और शांति प्रदान करती हैं। कविता में जीवन के संघर्ष, रिश्तों की पीड़ा, समाज की स्वार्थी प्रवृत्ति और भीतर छिपे दर्द का यथार्थ चित्रण है।कवि अपनी अज्ञानता स्वीकार कर माँ जगदम्बा से कृपा, पवित्र हृदय, प्रकाश, ध्यान और प्रेम की याचना करता है। आँसू, मौन और प्रकृति के प्रतीकों के माध्यम से भावनाओं की गहराई प्रकट होती है। अंततः यह रचना संदेश देती है कि संसार की कठोरता के बीच माँ दुर्गा काली ही सत्य, शक्ति और सांत्वना का सहारा हैं, और उनकी कृपा से मन को शांति व जीवन को अर्थ मिलता है।भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता, Duniyaan Gaatee Geet Sangeet Dil Ko Khush Kar Deta, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
की मोहे मनवा को जब हवा धड़कन तेज कर देता
दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता
दक्षिणी प्रदेश की हवा खुशबू लेकर आती है
चन्दन जैसी मीठी मीठी धुन को सुनाती है
दिल को बहलाकर ये तो मन को मोह लेती
भावों से विभोर करके धड़कन को सुनाती
रक्षित दिल सुरक्षित करती भंवरों जैसा गाती है
आँखो में लगाकर सुरमा दिलको खींच लेजाती है
की मोहे मनवा को जब हवा धड़कन तेज कर देता
दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता
चलती झकझोर के जब पौधे भी लहराते है
टूट जाती टहनी फिर भी दर्द में मुस्काते है
रिश्तों की चुभन से देखो अपनी गुण गाता
जंगल पहाड़ के बीच में धीरज ना भूलता
सारे जीव जन्तु आकर दर्द को बढ़ाते है
कोई खींचकर अलग करता कोई घबराते है
दिल की राजों को वो तो दिल से जोड़ा है
दिल की दिलासा अरमानों पर खिला है
की मोहे मनवा को जब हवा धड़कन तेज कर देता
दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता
जीवन की सच्चाई सच को आत्मा से पूछो
कौन है सहारा मन का मौत से तुम पूछो
मैं अनपढ़ अनाड़ी बाबा मैं अज्ञानी मूर्ख
हृदय में ना ज्ञान का स्रोत है मैं अज्ञानी धूर्त
तेरी कृपा से मैं माँ अपनी हृदय पवित्र करु
भावनाओं को सौंप कर तुझको अपनी जीवन सुख कहू
मन को भी तू रोशनी देदे दिल को देदे ध्यान
साधना की सिद्धि तू देदे देदे मुझको प्यार
की मोहे मनवा को जब हवा धड़कन तेज कर देता
दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता
हे माता जगदम्बा सुन मेरी एक पुकार
अथाह समन्दर बसा भाव में प्रेम क्रोध का सार
दर्द भी दुखता है माता प्रेम भी सुनता है
मौन में बहती है वेदना भावना अब कहता है
शब्दों में ना कहता दिल आँखो से बोलता है
आँसू में सब लिख देता है नैनो से ना कहता है
करती सच बयां जो आँखें अश्के बोल देती है
पानी की धारा में माँ राजे खोल देती है
की मोहे मनवा को जब हवा धड़कन तेज कर देता
दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता
रोता है आवाज देखकर दुनियां की सब स्वार्थ
छल कपट की तारों ने माँ तोड़ दिया है नाज
कोमलता को तोड़ दिया फूलों की डाली
कोमलता को घायल कर
मन तालाब में घिरा उदासी आंखों से पानी आकर
कुदरत की स्वभाव ने मेरे मन सुगंध किया
सांत्वना देकरके मुझको मुझसे प्रेम किया
हे माता तू शेरावाली काली खप्पर वाली है
लौ जलाती सच्चाई की तूही दुर्गा काली है
की मोहे मनवा को जब हवा धड़कन तेज कर देता
दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता
गीत =} #दुनियां गाती गीत संगीत दिल को खुश कर देता #Duniyaan Gaatee Geet Sangeet Dil Ko Khush Kar Deta
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें