भक्ति शक्ति आराधना प्रार्थना भजन कीर्तन अर्चन गीत, लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया, Laya Hun Laddu Peda Rewdi KaaManbhog Maiya, Writer ✍️ #Halendra Prasad,
गीत=} #लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया
#Laya Hun Laddu Peda Rewdi KaaManbhog Maiya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया
क्योंना करती हो जलपान मैं जानूना तेरा डोर मईया
काहे चुप चाप है तू बोलती ना डोलती
दिल को जानू मैं तेरा बेटा को तू मानती
चाहत तेरी ऐसी है माँ बेटा पहले खाए
बेटा को खिला कर तू आत्मा जुड़ाए
देख तेरे पास मै खाता हूँ दिखा कर
खाले अब तू भी माँ दिल से लगा कर
भूल चुक माफ करदे हृदय से लगाले तू
खोली दें तू आँख मईया सीना से सटाले तू
लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया
क्योंना करती हो जलपान मैं जानूना तेरा डोर मईया
करना पड़ेगा तुझको लाया जो मैं भोजन हूँ
रखदे मेरे दिल्को माता खड़ा तेरे सोझा हूँ
कैसे बताऊं तुझे कैसे मुझे देखे लोग
कोई कहे चोर पापी सबलोग खोटे लोग
आज तू दिखादे माई इज्जत बचाले
सुन ले निहोरा मोर तनी मुस्का दे
देख तू शिकायत मोरा फैसला सुना दे
खाकर भोजन माई सबको बता दे
जानती है हाल मेरा जानती है मुझको
दिल में रहती है तू पहचानती है मुझको
लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया
क्योंना करती हो जलपान मैं जानूना तेरा डोर मईया
छिप छिपकर लोग मुझे देखता है गौर से
कोई कहे मूर्ख पागल कोई डांटे जोर से
हथवा हिलाले तू महवा चलाले
थाली के भोजन मईया अब तू तो खाले
तेरी मैं उपासक मईया तेरी मै पुजारी हूं
बंधनों से मुक्त होकर तुझे मैं समर्पित हूँ
दुनियां के लोग कहे पत्थर के मूरत तू
मेरी श्रद्धा कहे सबकी जरूरत तू
जागृत है तू माता देखे मेरा दिल
बोलती है मुझसे तू खिल जाता दिल
लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया
क्योंना करती हो जलपान मैं जानूना तेरा डोर मईया
गीत=} #लाया हूं लड्डू पेड़ा रेवड़ी का मनभोग्य मईया
#Laya Hun Laddu Peda Rewdi KaaManbhog Maiya
Writer ✍️ #Halendra Prasad
BLOGGER=} 🙏♥️ #मेरी_हृदय_मेरी_
माँ ♥️🙏
🙏❤️ #Meri_Hriday_Meri_Maa❤️
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें